
जयपुर, राजस्थान 15 अक्टूबर 2025: राजस्थान के हजारों युवाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली बहुत अच्छी खबर, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने महात्मा गांधी नरेगा और ग्रामीण विकास विभाग भर्ती 2025 के तहत आयोजित हुई लेखा सहायक (Accounts Assistant) परीक्षा का रिजल्ट 15 अक्टूबर 2025 को किसी भी समय पोर्टल पर जारी किया जा सकता है। लाखों उम्मीदवार पिछले कई महीनों से RSMSSB Accounts Assistant Result 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उन सबका इंतजार खत्म हो चुका है।
RSMSSB Accounts Assistant Result 2025 Latest Update
चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री आलोकराज ने कल ट्विटर पर लेखा सहायक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक घोषणा चयन बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा की गई है, यह घोषणा बोर्ड अध्यक्ष आलोकराज द्वारा की गई है, जिन उम्मीदवारों ने 16 जून 2025 को यह लिखित परीक्षा दी थी, वे तुरंत अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। यह वो पल है जिसके लिए आपने दिन-रात मेहनत की है।
RSMSSB Accounts Assistant Result 2025 Date
यह भर्ती राजस्थान ग्रामीण विकास विभाग में संविदा आधारित लेखा सहायक (Account Assistant) के कुल 400 पदों पदों को भरने के लिए निकाली गई थी, जिसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र में लिए 316 और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 84 पद निर्धारित किए गए थे। यह रिजल्ट अब चयन प्रक्रिया को दूसरे और अंतिम चरण यानी दस्तावेज सत्यापन की ओर ले जाएगा।
- भर्ती अधिसूचना जारी: 12 दिसंबर 2024
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 6 फरवरी 2025
- लेखा सहायक परीक्षा: 16 जून 2025
- Accounts Assistant Result Date: 15 अक्टूबर 2025
Read Also…राजस्थान लाइब्रेरियन रिजल्ट के लिए बोर्ड अध्यक्ष की नई घोषणा, जानें कब आएगा रिजल्ट
How to Check RSMSSB Accounts Assistant Result 2025
Rajasthan Accounts Assistant Result 2025 चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है:
- सबसे पहले, RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब, “Accounts Assistant Direct Recruitment 2025 – Result” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की PDF फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अपने रोल नंबर को इस रिजल्ट पीडीएफ में चेक करें।
अगला कदम क्या? दस्तावेज सत्यापन (DV) और वेतन
जिन उम्मीदवारों ने RSMSSB Accounts Assistant Result 2025 में सफलता हासिल की है, वे अब दस्तावेज सत्यापन (DV) की तैयारी शुरू कर दें।
- जरूरी दस्तावेज: अपने सभी मूल दस्तावेज, जैसे स्नातक की मार्कशीट, RSCIT सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र तुरंत तैयार कर लें। लेखा सहायक DV की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।
- मासिक वेतन: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को ₹16,900/- का मासिक वेतन दिया जाएगा।
RSMSSB Accounts Assistant Result 2025 Check
निष्कर्ष
सभी सफल कैंडिडेट्स को हमारी ओर से दिल से बहुत-बहुत बधाई, आपने कर दिखाया है। अब बिना देरी किए अगले चरण की तैयारी में जुट जाएं। रिजल्ट जारी होने के कारण वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ गया है। यदि लिंक खुलने में समय लगे, तो थोड़ा इंतजार करें और धैर्य रखें।