Rajasthan LSA Result 2025 Out: राजस्थान लाइवस्टॉक असिस्टेंट रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान पशुधन सहायक (LSA) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए करीब 37 हजार उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। 13 जून 2025 की तपती गर्मी में अपनी किस्मत आजमाने वाले हजारों युवाओं के लिए यह सबसे बड़ी खुशखबरी है, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आखिरकार Rajasthan LSA Result 2025 ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दिया है। यह परिणाम 17 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया है।

Rajasthan LSA Result 2025
Rajasthan LSA Result 2025

यह भर्ती परीक्षा कुल 2540 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब परीक्षा में शामिल हुए सभी कैंडिडेट्स आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना LSA Result चेक कर सकते हैं। राजस्थान लाइवस्टॉक असिस्टेंट रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं, जो कि PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है।

अब शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट और जॉइनिंग रिजल्ट जारी होगा। राजस्थान पशुधन सहायक रिजल्ट (LSA Result) चेक करने की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

जाने इस आर्टिकल में क्या क्या है

Rajasthan LSA Result 2025 Date

पशुधन सहायक भर्ती राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों और पशुपालन विभाग में करियर बनाने का एक शानदार मौका लेकर आई थी। इस परीक्षा परिणाम 17 अक्टूबर 2025 को चयन बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है। इस बार कंपटीशन का स्तर काफी कम था, जिसे आप इन आंकड़ों से आसानी से समझ सकते हैं:

  • कुल पद संख्या: 2540
  • परीक्षा तिथि: 13 जून 2025
  • कुल भरे गए फॉर्म: 37,039
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि: 17 अक्टूबर 2025

इसका सीधा मतलब है कि एक सीट के लिए केवल 14 से 15 उम्मीदवार ही कंपीटीशन में थे। यह राज्य की उन गिनी-चुनी परीक्षाओं में से एक थी जिसमें इतना कम कंपटीशन देखने को मिला, जिसने इस भर्ती को और भी खास बना दिया।

Read Also…राजस्थान पटवारी रिजल्ट

How to Check Rajasthan LSA Result 2025

राजस्थान लाइवस्टॉक असिस्टेंट रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर अक्सर ट्रैफिक बहुत बढ़ जाता है। इसलिए, बिना किसी परेशानी के आप अपना परिणाम देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते है:

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर दिए गए “Result” सेक्शन को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पेज पर आपको “Rajasthan LSA Result 2025” का लिंक मिलेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही पशुधन सहायक परिणाम एक PDF फाइल फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
  • इस रिजल्ट PDF में आप अपना रोल नंबर आसानी से खोज सकते हैं।
  • यदि आपका रोल नंबर इस लिस्ट में है, आपको तुरंत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के अगले चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, इसके लिए आप सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ उनकी फोटोकॉपी के सेट भी तैयार करके रखें।

RSMSSB LSA Cut Off कितनी गई? और अब आगे क्या होगा?

पशुधन सहायक परिणाम के साथ ही बोर्ड ने प्रत्येक कैटेगरी यानी जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और EWS के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। जिसे आप रिजल्ट पीडीएफ में आसान से से श्रेणीवार चेक कर सकते है। एक्सपर्ट्स की राय के अनुसार कम प्रतिस्पर्धा के चलते कट-ऑफ पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम गई है।

आगे की प्रक्रिया:

Document Verification (DV): लाइवस्टॉक असिस्टेंट कट-ऑफ क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
यह तैयारी रखें: दस्तावेज सत्यापन चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। इसलिए, सभी सिलेक्टेड उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे अपने सभी ओरिजिनल एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र अभी से तैयार करके रखें।

Rajasthan LSA Result 2025 Check

निष्कर्ष

राजस्थान LSA भर्ती 2025 का यह परिणाम न केवल 2540 परिवारों के घरों में खुशियां लेकर आया है, बल्कि यह राज्य के पशुपालन और ग्रामीण विकास क्षेत्र को भी मजबूत करेगा। युवाओं के लिए एक स्थिर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी का सपना पूरा हो गया है। सभी सफल उम्मीदवारों को हमारी तरफ से बहुत बहुत बधाईयां, अब आपका अगला फोकस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को बिना किसी गलती के पूरा करने पर होना चाहिए। इस भर्ती और आगामी DV शेड्यूल से जुड़ी प्रत्येक छोटी-बड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए आप हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं, क्योंकि यहां राज्यवार सभी लेटेस्ट एज्युकेशन अपडेट भी सबसे पहले शेयर की जाती है।

Leave a Comment