ब्रेकिंग न्यूज: राज्य परिवहन विभाग, हरियाणा, अंबाला डिपो द्वारा प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 के लिए अप्रेंटिस (Apprentice) के पदों Haryana Roadways Recruitment 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो 10वीं पास हैं। यदि आप बिना परीक्षा के नौकरी पाना चाहते है तो यह भर्ती आपके करियर के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।

अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत हो रही रोडवेज डिपो भर्ती में डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, स्टेनो और अन्य ट्रेडों में कुल 36 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अक्टूबर 2025 से शुरू कर दी गई है। कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते है।
Haryana Roadways Recruitment 2025 Important Dates
हरियाणा रोडवेज भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 18 अक्टूबर 2025 को जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को लास्ट डेट निकलने से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर देना चाहिए। फॉर्म भरे जाने के बाद अभ्यर्थियों को सीधे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 30 और 31 अक्टूबर 2025 को बुलाया जाएगा।
Roadways Depot Trade-Wise Vacancy
अंबाला डिपो में विभिन्न स्तरीय ट्रेडों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं, जिसमें सबसे ज्यादा रिक्त पद डीजल मैकेनिक ट्रेड के लिए निर्धारित किए गए हैं।
- डीजल मैकेनिक: 12
- इलेक्ट्रीशियन: 7
- स्टेनो (हिंदी): 5
- वेल्डर: 3
- बढ़ई: 3
- मोटर मैकेनिक: 3
- स्टेनो (अंग्रेजी): 2
- पेंटर: 1
- कुल पद; 36
Read Also….एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1100 पदों पर बंपर भर्ती
Haryana Roadways Recruitment 2025 Application Fees
हरियाणा रोडवेज भर्ती में आरक्षित और अनारक्षित किसी भी श्रेणी के योग्य अभ्यर्थी निःशुल्क रूप से आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते है, क्योंकि इसमें आवेदन के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।
Haryana Roadways Recruitment 2025 Eligibility Criteria
इस सरकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों का हरियाणा राज्य के अंबाला का निवासी होना चाहिए, साथ ही आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित पात्रता शर्तों का पालन करना भी आवश्यक है:
शैक्षणिक योग्यता:
हरियाणा अंबाला रोडवेज भर्ती के विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही प्रासंगिक ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना आवश्यक है।
आयु सीमा
हरियाणा रोडवेज भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, वहीं अधिकतम आयु को लेकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी गई है, अधिक जानकारी के लिए आप इस भर्ती की अधिसूचना चेक कर सकते हैं।
Roadways Apprentice Monthly Stipend (Honorarium)
अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के नियमों के अनुसार अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को हर महीने न्यूनतम 7700 रूपये से अधिकतम 9000 रूपये तक मासिक गुजारा भत्ता दिया जाएगा।
Haryana Roadways Recruitment 2025 Selection Process
अंबाला रोडवेज भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा के केवल शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं एवं ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों को 30 और 31 अक्टूबर 2025 को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
How to Apply for Haryana Roadways Recruitment 2025
Haryana Roadways Vacancy 2025 में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई स्टेप बाई स्टेप जानकारी को फॉलो कर सकते है, आवेदन केवल भारत सरकार के नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर ‘Candidate’ के रूप में खुद का पंजीकरण कर अपनी प्रोफाइल को 100% अपडेट करें।
- इसके बाद पोर्टल पर ‘Apprenticeship Opportunities’ सेक्शन में जाकर, Establishment Name में “Haryana Roadways Ambala” या Establishment ID के माध्यम से सर्च करें।
- अगले चरण में अपनी ट्रेड के सामने ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अंत में दर्ज की गई जानकारी को चेक करके सबमिट पर क्लिक कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश और दस्तावेज:
ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद आपको 30 और 31 अक्टूबर 2025 को निम्नलिखित सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो में दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचना अनिवार्य है:
- आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- संबंधित ट्रेड का ITI सर्टिफिकेट
- मूल निवास प्रमाणपत्र (Domicile)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी और हस्ताक्षर इत्यादि।
Haryana Roadways Recruitment 2025 Important Links
निष्कर्ष
हरियाणा रोडवेज में अप्रेंटिसशिप का यह अवसर ITI छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट Career Opportunity है। यह प्रशिक्षण न केवल आपको सरकारी क्षेत्र का अनुभव और अधिनियम के तहत स्टाइपेंड देगा, बल्कि भविष्य में हरियाणा रोडवेज या अन्य सरकारी/प्राइवेट तकनीकी नौकरियों में चयन के तहत आपको प्रथम वरीयता (Preference) भी दिखाएगा।
चूंकि आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 बहुत करीब है और आवेदन पूरी तरह निशुल्क है, इसलिए जो उम्मीदवार योग्यता रखते हैं, उन्हें बिना समय गंवाए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आज ही आवेदन करके आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लेने चाहिए।