RSSB Exam New Dress Code 2025: चयन बोर्ड ने सभी परीक्षाओं के लिए लागू किया नया ड्रेस कोड, अभी जानें पूरी खबर, नहीं तो हो सकते है परीक्षा से बाहर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RSSB Exam New Dress Code 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर द्वारा अब अपनी सभी आगामी परीक्षाओं के लिए संशोधित एग्जाम ड्रेस कोड से जुड़े नए नियम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में बैठना है, तो ये नियम जानना बेहद जरूरी है, वरना गेट से ही वापस लौटना पड़ सकता है।

RSSB Exam New Dress Code 2025
RSSB Exam New Dress Code 2025

हम आपके लिए लाए हैं RSSB All Upcoming Exams Revised Dress Code की ऑफिशियल सही और सटीक जानकारी, जिसे एकदम सरल और आसान भाषा में आप समझ सकते है। आगे जानिए, परीक्षा केंद्र पर अब आपको क्या पहनकर जाना है और किन चीजों को घर पर ही छोड़ना है। साथ ही अब किन बातों का विशेष ध्यान रखना है, नहीं तो पछताना भी पड़ सकता है।

RSSB एग्जाम में क्या पहनकर आ सकते हैं? (Allowed Dress Code)

कौन? क्या पहनें? (ड्रेस कोड जिसकी अनुमति है)
लड़के (पुरुष अभ्यर्थी)फुल या हाफ स्लीव की शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा, या पैंट।
लड़कियां (महिला अभ्यर्थी)सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी, हाफ/फुल स्लीव की शर्ट, कुर्ता, या ब्लाउज।
एक्सेसरीजबालों में सिर्फ साधारण रबर बैंड, कांच की पतली चूड़ियां, सादा कलावा या जनेऊ (बिना किसी मेटल के)।
फुटवियरहवाई चप्पल (स्लीपर) और सैंडल, मोजे, छोटे टखने (Ankle) तक के मोजे पहनकर आ सकते हैं।
ठंड के कपड़ेआप कोट, स्वेटर या पूरी बांह की जर्सी पहन सकते हैं, बशर्ते उसमें कोई मेटल या बड़े बटन न लगे हों, जरूरत पड़ने पर जांच के लिए इन्हें उतारना होगा।

Read Also…सूबेदार और एसआई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

ये चीजें एग्जाम में बिलकुल मना हैं (Banned Items & Dress Code)

RSSB परीक्षा केंद्र में इन चीजों की अनुमति बिल्कुल नहीं मिलेगी:

  • कपड़े, जीन्स (पुरूष/महिला दोनों के लिए): बड़ा बटन, मेटल बटन, ब्रोच (जड़ाऊ पिन), बैज या फूल लगी हुई वेशभूषा।
  • गैजेट्स: Wrist Watch (हाथ घड़ी), Smart Watch, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस।
  • एक्सेसरीज: धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, गंडा/ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल, मफलर, टाई।
  • ज्वेलरी: अन्य प्रकार की चूड़ियां, अंगूठी या ब्रेसलेट।
  • जूते: मेटल चेन वाले जरकिन/ब्लेजर, मेटल चेन वाले जूते।

जींस पहनने वालों के लिए खास चेतावनी (If You Wear Jeans)

कर्मचारी चयन बोर्ड ने साफ किया है कि किसी भी एग्जाम में अब जींस पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी, अगर गलती से जींस पहनकर आते हैं, उनके लिए:

  • आपको परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा।
  • लेकिन आपकी कड़ी जांच की जाएगी, महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला अधिकारी/कार्मिक द्वारा की जाएगी।
  • यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आपके पास कोई ब्लूटूथ आदि डिवाईस तो नहीं है।
  • परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले आपसे जींस पहनने के संबंध में एक वचन-पत्र (Undertaking) भरवाया जाएगा।

सिख अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम नियम (For Sikh Candidates)

गृह विभाग, राजस्थान सरकार के परिपत्र के अनुसार, सिख धर्म के कैंडिडेट्स को कड़ा, कृपाण और पगड़ी जैसे धार्मिक प्रतीक धारण करके परीक्षा में शामिल होने की अनुमति है।
नियम:

  • कृपाण छोटी साइज की और ढकी हुई (कवर्ड) होनी चाहिए।
  • कृपाण को परीक्षा टेबल पर रखने की अनुमति नहीं होगी।
  • इन्हें गहन जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना होगा।
  • अगर इनके धार्मिक प्रतीकों में कोई संदिग्ध उपकरण/डिवाइस ले जाना पाया जाए, तो उसे परीक्षा हॉल में नहीं ले जाने दिया जाएगा।

एग्जाम के दौरान जानबूझकर गलती करने पर सख्त कार्रवाई (Legal Action Warning)

  • याद रखें: यदि आपके पास गेट पर चेकिंग के दौरान Bluetooth Device, Calculator, Smartwatch, Mobile phone या कोई भी धातु पाया जाता है, तो यह माना जाएगा कि आप जानबूझकर गलत इरादे से इनको लाए हैं।
  • ऐसे अभ्यर्थी को उस परीक्षा से अपात्र (Disqualified) करने के साथ-साथ, जांच के बाद नियमानुसार कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

अंतिम निर्णय किसका होगा? (Final Authority)

  • प्रवेश नियम: उम्मीदवारों को केवल बताए गए ड्रेस कोड में आने पर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री मिलेगी।
  • ड्रेस कोड या किसी वस्तु पर संदेह/विवाद होने पर, केंद्र पर मौजूद केन्द्राधीक्षक (Superintendent of the Centre) का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

RSSB Exam New Dress Code 2025 Important Links

Leave a Comment