अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सीधे सीनियर पद पर बैंकिंग नौकरी पाना चाहते हैं, तो SBI Wealth Management Recruitment 2025 आपके लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। एसबीआई वेल्थ मैनेजमेंट भर्ती के अंतर्गत, बैंक ने अपने वेल्थ मैनेजमेंट (Wealth Management) विभाग के लिए स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

यह एसबीआई वेल्थ मैनेजमेंट भर्ती उन अनुभवी और योग्य प्रोफेशनल्स के लिए है जो अपनी स्पेशल योग्यता और अनुभव के आधार पर बिना लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर देश की सबसे भरोसेमंद और बड़ी बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं।
यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस है, इसमें चयनित उम्मीदवारों को सालाना करोड़ों तक का आकर्षक सैलरी पैकेज (CTC) भी दिया जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है, इसलिए योग्य उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तारीख 17 नवंबर 2025 से तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए पात्रता, शुल्क, चयन प्रक्रिया और पद अनुसार सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
SBI Wealth Management Recruitment 2025 Last Date
SBI SCO Recruitment के लिए Advertisement No. CRPD/SCO/2025-26/15 आधिकारिक पोर्टल पर 27 अक्टूबर को जारी किया गया है, साथ ही इसी दिन से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
पद नाम और कुल पद संख्या विवरण
एसबीआई वेल्थ मैनेजमेंट भर्ती का आयोजन वेल्थ मैनेजमेंट विभाग में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर सीनियर मैनेजमेंट के विभिन्न स्तरीय पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, भर्ती अनुसार पद संख्या विवरण इस प्रकार है:
- हेड (प्रोडक्ट, इन्वेस्टमेंट & रिसर्च): 1
- जोनल हेड (रिटेल): 4
- रीजनल हेड: 7
- रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड: 19
- इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट (IS): 22
- इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (IO): 46
- प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (बिजनेस): 02
- सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट): 02
- कुल पद संख्या: 103
SBI Wealth Management Recruitment 2025 Application Fees
SBI स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और EWS श्रेणियों के लिए 750 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि एससी, एसटी (ST) और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क रखी गई है। आपका फॉर्म तभी पूरा माना जाएगा जब आप ऑनलाइन माध्यम से अंतिम तारीख तक शुल्क जमा कर देंगे।
SBI Wealth Management Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
एसबीआई वेल्थ मैनेजमेंट भर्ती में शैक्षणिक योग्यता से ज्यादा अनुभव (Experience) को महत्व दिया गया है। मुख्य योग्यता विवरण को आप इस प्रकार समझ सकते हैं:
| पद का नाम | न्यूनतम योग्यता | जरूरी अनुभव (01 मई 2025 तक) |
| रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड | किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (स्नातक), (MBA/CFP/CFA जैसी डिग्री वालों को प्राथमिकता) | कम से कम 8 वर्ष का अनुभव (वेल्थ मैनेजमेंट में ग्राहक संबंध संभालने का अनुभव जरूरी) |
| इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट | फाइनेंस/कॉमर्स/इकोनॉमिक्स/कैपिटल मार्केट्स में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री/डिप्लोमा या CA/CFA | कम से कम 6 वर्ष का अनुभव (इन्वेस्टमेंट एडवाइजर या काउंसलर के तौर पर काम का अनुभव) |
| इन्वेस्टमेंट ऑफिसर | फाइनेंस/कॉमर्स/इकोनॉमिक्स/कैपिटल मार्केट्स में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री/डिप्लोमा या CA/CFA | कम से कम 4 वर्ष का अनुभव (इन्वेस्टमेंट एडवाइजर के तौर पर काम का अनुभव) |
| अन्य सीनियर पद | ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन | इन पदों के लिए 12 से 15 वर्ष तक का हाई-लेवल एक्सपीरियंस जरूरी है। |
SBI Wealth Management Recruitment 2025 आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 मई 2025 के आधार पर की जाएगी। विभिन्न स्तरीय पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु इस प्रकार है:
- रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड: अधिकतम 42 वर्ष
- इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट / इन्वेस्टमेंट ऑफिसर: अधिकतम 40 वर्ष
- हेड, जोनल हेड, रीजनल हेड: अधिकतम 50 वर्ष
- Note: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।
SBI Wealth Management Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया
एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्टिंग: कार्य अनुभव और योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा।
- इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की जानकारी, अनुभव और योग्यता को जांचा जाएगा।
- फाइनल मेरिट लिस्ट: इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
एसबीआई बैंक वेल्थ मैनेजमेंट सैलरी और भत्ते (CTC)
चूंकि यह सीनियर लेवल की नौकरी है, इसमें सैलरी भी चयनित अभ्यर्थियों को बहुत बड़ी और शानदार मिलेगी। प्रत्येक पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की सैलरी उनके अनुभव के आधार पर तय की जाएगी। सैलरी को कॉस्ट टू कंपनी (CTC) के रूप में तय किया गया है, जो अधिकतम करोड़ों तक जा सकती है।
- पद का नाम – CTC Upper Range (Annum, Approx.)
- हेड (प्रोडक्ट, इन्वेस्टमेंट & रिसर्च): Up to ₹1 crore 35 Lakh
- जोनल हेड (रिटेल): Up to ₹97 Lakh
- रीजनल हेड: Up to ₹66.40 Lakh
- रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड: Up to ₹51.80 Lakh
- इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट: Up to ₹44.50 Lakh
- इन्वेस्टमेंट ऑफिसर: Up to ₹27.10 Lakh
Note: यह पैकेज फिक्स्ड सैलरी और बैंक की पॉलिसी के अनुसार परफॉर्मेंस से जुड़े बोनस/पेमेंट (Variable Pay) को मिलाकर दी जाएगी।
How to Apply SBI Wealth Management Recruitment 2025
SBI Wealth Management Vacancy के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, अभ्यर्थी इन चरणों का पालन करके आसानी से फॉर्म जमा कर सकते है:
- सबसे पहले SBI करियर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिशियल पोर्टल के होमपेज पर “Current Openings” में जाकर ADVERTISEMENT NO: CRPD/SCO/2025-26/15 पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Apply Online” पर क्लिक करके अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “Click for New Registration” पर जाकर अपना नाम, मोबाइल और ईमेल आईडी डालकर रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
SBI Wealth Management Bharti 2025 Important Links
- SBI Wealth Management Official Notification PDF Download
- SBI Wealth Management SCO Apply Online
- SBI Careers Portal
निष्कर्ष
SBI Wealth Management SEO Vacancy 2025 अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों के लिए सीनियर लेवल पर बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का एक गोल्डन चांस है। बिना लिखित परीक्षा के सिर्फ अपने अनुभव के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसी बड़ी संस्था में नौकरी पाना एक शानदार मौका है। अगर आप जरूरी योग्यता और अनुभव रखते हैं, तो अंतिम तिथि 17 नवंबर 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूर करें और एक Attractive Salary Package के साथ अपने Banking Career को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएं।