Rajasthan Police Physical Exam Date 2025, जयपुर, राजस्थान: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के उम्मीदवारों के लिए आखिरकार वो घड़ी आ गई है जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। पुलिस विभाग द्वारा लिखित परीक्षा के सफल परिणाम (जो जल्द ही घोषित/जारी हो चुका है) के बाद अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापन परीक्षण (PST) की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। जिन लाखों युवाओं ने 13 और 14 सितंबर 2025 को लिखित परीक्षा दी थी और लगातार “Rajasthan Police Physical Exam Date 2025” सर्च कर रहे थे, वे अब अपनी अंतिम तैयारी में जुट जाएं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 किस जिले का फिजिकल किस दिन होगा सभी जिलों की समय सारणी जारी 
Rajasthan Police Physical Exam Date 2025क्योंकि पुलिस विभाग द्वारा ऑफिशियल तौर पर पुलिस फिजिकल टेस्ट की तारीखें जारी कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन 08 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एग्जाम कब होगा और कहां होगा? संबंधित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप आसान भाषा में उपलब्ध कराई गई है, कृपया पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
Rajasthan Police Physical Exam Date 2025 Latest Update
यह भर्ती प्रक्रिया लगभग 10,000 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, कुल 5,24,740 उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा देने के लिए केवल 3,76,902 उम्मीदवार ही उपस्थित हुए, जिससे उपस्थिति दर लगभग 72% रही। यह दिखाता है कि प्रतिस्पर्धा कितनी गंभीर है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब नियमानुसार, पदों की संख्या का 5 गुणा शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। Rajasthan Police Constable And Driver Physical Exam 2025 का आयोजन 08 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।
Rajasthan Police Constable Physical Exam Date 2025
कार्यालय महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर द्वारा 21 नवंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण आधिकारिक सूचना जारी की गई है। इस नोटिस के अनुसार Police Constable PET/PST Test 2025 का आयोजन 08 दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है, फिजिकल टेस्ट की तारीखें अब फाइनल कर दी गई हैं।
Read Also…10वीं पास के लिए 25,487 पदों पर एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू
Police Constable PET/PST में क्या होगा – शारीरिक दक्षता परीक्षा और मानक
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एक क्वालीफाइंग (Qualifying) चरण है, यानी इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है, इसमें प्रमुख रूप से दौड़ कराई जाएगी, जिसके मानक इस प्रकार हैं:
- पुरुष उम्मीदवार: 25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
- महिला उम्मीदवार: 35 मिनट में 5 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को शारीरिक मापन परीक्षण (PST) भी पास करना होगा, जिसके मानक इस प्रकार है:
पुरुष उम्मीदवार: - न्यूनतम ऊंचाई – 168 सेंटीमीटर
- चेस्ट – 81-86 सेंटीमीटर (सीना फुलाए जाने पर 5 सेमी का अंतर) होना आवश्यक है।
महिला उम्मीदवार: - न्यूनतम ऊंचाई – 152 सेंटीमीटर
- चेस्ट – महिलाओं के लिए आवश्यक नहीं है।
Police Constable Document Verification में कौन कौनसे दस्तावेज लेकर जाएं
Rajasthan Police PET/PST Test के समय ही उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। यह चरण बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी भी दस्तावेज की कमी से आप भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और फोटोकॉपी का सेट लेकर जाना अनिवार्य है, जो इस प्रकार है:
- आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- भर्ती में छूट/विशेष अंक के लिए NCC/होमगार्ड/स्पेशल डिग्री प्रमाण पत्र (यदि आवेदन के समय अपलोड किया है, या लागू है)
- CET स्कोरकार्ड
- पांच 7 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य कोई दस्तावेज यदि लागू हो।
Rajasthan Police Physical Exam Date 2025 Important Links
- Police Constable District wise PET District wise PET/PST Schedule Notice
- Police Constable Physical Admit Card
- Official Website
- More Jobs Update
निष्कर्ष
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का यह चरण अब निर्णायक है। Rajasthan Police Physical Exam Date 2025 की घोषणा ने लाखों युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक स्पष्ट रास्ता दिखा दिया है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपनी दौड़, सहनशक्ति और आवश्यक दस्तावेजों पर पूरा ध्यान देना चाहिए। यह अंतिम चरण पार करने के लिए पूरी मेहनत करें, क्योंकि खाकी वर्दी आपसे बस कुछ ही कदम दूर है।