IPPB Junior Associate Bharti 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 300 से अधिक पदों के लिए नया भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है। IPPB Junior Associate Bharti 2025 के लिए एप्लिकेशन विंडो भी ओपन कर दी गई है।

IPPB Apply Online 2025: यदि आप भी बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जॉब लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। हाल ही में बैंक द्वारा IPPB असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एसोसिएट भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 1 नवंबर 2025 को जारी किया गया है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती के जरिए 300 से अधिक खाली पदों पर नियुक्ति जाएगी। बैंक द्वारा आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2025 से शुरू की गई है, IPPB नई भर्ती के लिए किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। एप्लिकेशन फीस के साथ आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2025 तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो इस डेट तक या IPPB Vacancy के लिए फॉर्म अप्लाई करना चाहते है उनके लिए अप्लाई का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
IPPB जूनियर एसोसिएट और असिस्टेंट मैनेजर भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
इस आर्टिकल में IPPB भर्ती 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे कि योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।
IPPB Junior Associate Bharti 2025 Overview
IPPB भर्ती की मुख्य जानकारी और आवेदन की तिथियों का संक्षिप्त अवलोकन नीचे दी गई है:
बैंक: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB)
पद का नाम: असिस्टेंट मैनेजर (स्केल-I), जूनियर एसोसिएट
पदों की संख्या: 309
आवेदन शुरू: 11 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 1 दिसंबर 2025
चयन प्रक्रिया: मेरिट लिस्ट
जॉब लोकेशन: IPPB ब्रांच/बैंकिंग आउटलेट (अखिल भारतीय)
IPPB Junior Associate Bharti 2025 Form Date
आईपीपीबी जूनियर एसोसिएट भर्ती 2025 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 11 नवंबर को जारी किया गया है, साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी 11 नवंबर से शुरू हो चुकी है, योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की लास्ट डेट 1 दिसंबर 2025 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते है।
Read Also….राजस्थान फोर्थ ग्रेड रिजल्ट इस महीने होगा जारी, इतने नंबर वाले होंगे पास
IPPB Junior Associate Recruitment 2025 Post Details
आईपीपीबी भर्ती का आयोजन कुल 309 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें सहायक प्रबंधक के लिए 110 पद एवं कनिष्ठ सहयोगी के लिए 199 पद निर्धारित किए गए है। इन पदों के लिए किसी भी राज्य के कोई भी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
IPPB Junior Associate Bharti 2025 Application Fees
आईपीपीबी भर्ती के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन के लिए एप्लिकेशन फीस सभी वर्ग के लिए 750 रूपये रखा गया है, इस शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। एक बार फीस भरने के बाद यह वापस (Withdrawn) नहीं की जाएगी।
IPPB Junior Associate Bharti 2025 Qualification & Experience
IPPB भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ पद अनुसार संबंधित क्षेत्र में अनुभव की पात्रता को भी पूरा करना अनिवार्य है।
- जूनियर एसोसिएट (Junior Associate):
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
साथ ही लेवल 4, 5, 6 (ग्रुप C या B) पद पर कम से कम 3 साल का अनुभव होना भी आवश्यक है। - असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager – Scale I):
किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण।
इसके साथ ही लेवल 07 पोस्ट पर कम से कम 5 साल का अनुभव या लेवल 08 पोस्ट पर कम से कम 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
यह भर्ती मुख्य रूप से डेप्यूटेशन (प्रतिनियुक्ति) आधार पर आयोजित की जा रही है, इसलिए अनुभव पद अनुसार आवश्यक है।
IPPB Junior Associate Vacancy 2025 Age Limit
IPPB भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा पद अनुसार निर्धारित की गई है। जिसके लिए उम्र की गणना 1 नवंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
- जूनियर एसोसिएट: 20 वर्ष से 32 वर्ष
- असिस्टेंट मैनेजर (Scale-I): 20 वर्ष से 35 वर्ष
- नोट: सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी आ अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।
IPPB Junior Associate & Asst. Manager Vacancy 2025 Selection Process
IPPB में जूनियर एसोसिएट और असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया अन्य बैंक भर्तियों से थोड़ी अलग है, खासकर जब यह डेप्यूटेशन आधार पर चयन होता है।
- चयन का आधार: इस भर्ती में सभी योग्य उम्मीदवारों का चयन उनके स्नातक में प्राप्त अधिकतम अंकों और कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के बाद, उम्मीदवारों को उनके अधिकतम अंकों और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन: अंत में योग्य अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए आप IPPB Recruitment 2025 Notification PDF में दी गई डिटेल्स चेक कर सकते है।
Documents for IPPB Vacancy 2025
IPPB Vacancy 2025 में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए, आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी तैयार रखनी होगी, जो इस प्रकार है:
- पहचान प्रमाण: आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी कार्ड।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र: कक्षा 10वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- कार्य अनुभव प्रमाण पत्र: पद अनुसार
- हस्ताक्षर: स्कैन की गई प्रति
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सक्रिय संपर्क विवरण: ई मेल आईडी और मोबाइल नंबर।
How to Apply for IPPB Junior Associate Bharti 2025
IPPB Online Application Process के लिए आप यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस को फॉलो कर सकते है:
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.bank.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘Current Openings’ सेक्शन पर जाएं।
- यहां आपको संबंधित भर्ती “Recruitment of Junior Associate/Assistant Manager 2025” का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आपको आवेदन के लिए IPBS (Institute of Banking Personnel Selection) की आधिकारिक वेबसाइट पर री-डायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- यहां पर आप “Click here for New Registration” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरकर अपना पंजीकरण (Registration) प्रोसेस पूरा करें, जिसके बाद आपको एक प्रोविजनल पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- प्राप्त पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और बची हुई संपूर्ण बेसिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- दिशानिर्देशों के अनुसार अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- भरे हुए फॉर्म को एक बार चेक करके श्रेणीवार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- भुगतान के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करके भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आईपीपीबी जूनियर एसोसिएट और असिस्टेंट मैनेजर कार्यकाल
- आईपीपीबी बैंकिंग जॉब डेप्यूटेशन बेस पर 1 साल के लिए होगी, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन (Performance) के आधार पर आगे 2 साल या उससे अधिक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
- अधिक जानकारी: भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी विस्तृत और नवीनतम जानकारी के लिए आप नियमित रूप से आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
IPPB Junior Associate Bharti 2025 Apply Online
- IPPB Junior Associate & Assistant Manager Notification PDF
- IPPB JA & AM Apply Online
- Official Website
- More Jobs
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQs
Q. IPPB की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
A. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.bank.in है।
Q. IPPB भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?
A. सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 निर्धारित किया गया है।
Q. जूनियर एसोसिएट के लिए न्यूनतम अनुभव कितना चाहिए?
A. इस डेप्यूटेशन आधारित भर्ती के लिए, जूनियर एसोसिएट पद पर कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव (लेवल 4, 5, 6 में) आवश्यक है।
Q. IPPB Junior Associate Bharti 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
A. आवेदन संभावित रूप से 11 नवंबर 2025 से शुरू हो सकते हैं। सटीक तारीख के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।