RSMSSB Driver Admit Card 2025: जयपुर, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने बहुचर्चित वाहन चालक (Driver) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए RSMSSB Driver Admit Card जारी कर दिए है, राजस्थान परिचालक प्रवेश पत्र 19 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, एवं लंबे समय से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब समाप्त हो गया है।

अभ्यर्थी अब अपनी SSO ID या एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके तुरंत अपना RSMSSB Driver Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ड्राइवर परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2025 को किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने से पहले, प्रत्येक उम्मीदवार के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करना और उसमें दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ना अनिवार्य है। राजस्थान ड्राइवर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से लेकर संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
RSMSSB Driver Admit Card 2025 Date
राजस्थान ड्राइवर एग्जाम का आयोजन कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 23 नवंबर 2025 को किया जा रहा है, जिसके लिए एडमिट कार्ड 19 नवंबर 2025 को ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दिए गए है। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक का रखा गया है, परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने का समय सुबह 10:00 बजे का रखा गया है।
Read Also…राशन डीलर भर्ती का 18963 पदों पर जिलेवार नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू
How to Download RSMSSB Driver Admit Card 2025
RSMSSB Driver Admit Card डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते है।
- सबसे पहले राजस्थान भर्ती पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://recruitment.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Admit Card’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, यहां पर RSMSSB Driver Exam 2025 के सामने Get Admit Card पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आप अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और दिया गया कैप्चा कोड ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक जानकारी भरने के बाद ‘Get Admit Card’ बटन पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपका RSMSSB Driver Admit Card स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- यहां से आप हॉल टिकट का प्रिंटआउट निकाल लें और परीक्षा में अपने साथ ले जाएं।
RSMSSB Driver Admit Card 2025 – एडमिट कार्ड में दर्ज विवरणों की जांच अवश्य करें
राजस्थान ड्राइवर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद यह सुनिश्चित अवश्य करे कि सभी जानकारी त्रुटिहीन है। किसी भी विसंगति (Mistake) के मामले में तुरंत एडमिट कार्ड पर दिए गए बोर्ड के सहायता नंबर पर अवश्य संपर्क करें।
- उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम
- रोल नंबर (Roll Number) और एप्लीकेशन नंबर
- परीक्षा की तिथि, पाली (Shift) और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और कोड
- फोटो और हस्ताक्षर
- अन्य आवश्यक विवरण इत्यादि।
RSMSSB Driver Exam Guidelines 2025 – परीक्षा केंद्र पर यह वस्तुएं ना लेकर जाएं
बोर्ड के कड़े निर्देशों के अनुसार, परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इन वस्तुओं को परीक्षा हॉल के अंदर ले जाना सख्ती से मना है:
- कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट: मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर।
- आभूषण (Jewellery): अंगूठी, चेन, झुमके, आदि।
- अन्य सामग्री: बैग, पर्स, पेंसिल बॉक्स, सादा या मुद्रित कागज।
RSMSSB Driver Exam सेंटर पर ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा में बैठने की अनुमति केवल तभी दी जाएगी जब आप निम्नलिखित तीन (3) चीजें प्रस्तुत करेंगे:
- RSMSSB Driver Admit Card 2025 का प्रिंटआउट।
- मूल फोटो पहचान पत्र (Original Photo ID Proof): जैसे आधार कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस।
- एक हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
- अंतिम चेतावनी: सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे गेट बंद होने से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
RSMSSB Driver Admit Card 2025 Download Link
Driver Admit Card Download Direct Link
Driver Admit Card Download Link 2
RSMSSB Official Website
निष्कर्ष
Rajasthan Driver Admit Card 2025 जारी होने के साथ ही, उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए। समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना, उसमें दिए गए निर्देशों को समझना और सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स को तैयार रखना परीक्षा में सफलता की पहली सीढ़ी है। परीक्षा से जुड़ी हर लेटेस्ट और विश्वसनीय जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। हमारी ओर से सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।