HKRN Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम भर्ती का 8000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में बंपर पदों पर HKRN Recruitment 2025 की विज्ञप्ति जारी की गई है, हरियाणा सरकार द्वारा निकाली गई यह भर्ती न्यूनतम योग्यता वाले उन युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौका है, जो विदेशों में बिना किसी परीक्षा के महीने के लाखों की सैलरी वाली जॉब्स पाना चाहते है।

HKRN Recruitment 2025
HKRN Recruitment 2025

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) द्वारा हर साल समय समय पर राज्य के सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और अन्य सरकारी संस्थाओं में संविदात्मक (Contractual) और आउटसोर्स (Outsource) श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रूप से आयोजित किया जाता है।

यह निगम एक पुल की तरह काम करता है, जो योग्य उम्मीदवारों को सीधे सरकारी जरूरत के हिसाब से काम पर लगाता है। इस साल, HKRN ने ड्राइवर, वर्कर और अन्य कई महत्वपूर्ण पदों के लिए लगभग 8000 पदों पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम भर्ती निकाली है। इन नौकरियों के लिए चयनित युवाओं को UAE और इजराइल जैसी International Countries में जॉब का मौका मिलेगा।

HKRN Recruitment 2025 Notification

HKRN Vacancy हरियाणा सरकार की एक दूरदर्शी पहल है, जिसका पोर्टल hkrnl.itiharyana.gov.in है और यह कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करता है। यह पूरा सिस्टम डिजिटल और पारदर्शी है, जिसका लक्ष्य बिचौलियों को खत्म करना और युवाओं को सीधे उनके कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना है।

ऐसे में यदि आप सरकारी नौकरी या संविदात्मक कार्य की तलाश में हैं और निर्धारित योग्यताएं पूरी करते हैं, तो इस मौके को अपने हाथ से न जाने दें। इस आर्टिकल में HKRN Bharti 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीखें, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, वेतन और आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी दी गई है।

Read Also……आंगनवाड़ी भर्ती का 6110+ पदों पर नोटिफिकेशन जारी, योग्यता 10वीं से 12वीं पास

HKRN Recruitment 2025 Last Date

एच.के.आर.एन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पद अनुसार अलग अलग समय पर शुरू की गई है, इस समय सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, आवेदन की अंतिम तिथियां पद अनुसार इस प्रकार है:

  • Volvo Truck Driver: 28/11/2025
  • Bike Riders: 30/11/2025
  • Ceramic Tiling: 31/12/2025
  • Drywall Worker: 31/12/2025
  • Home Based Caregiver: 30/11/2025
  • Masons: 31/12/2025
  • Plastering Work: 31/12/2025

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) भर्ती 2025 पदों का विवरण (Post Details)

HKRN भर्ती का आयोजन कुल 8000 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्तरीय अलग अलग भर्तियों के लिए निर्धारित पद विवरण इस प्रकार है:

  • Volvo Truck Driver: 100
  • Bike Riders: 300
  • Ceramic Tiling: 1000
  • Drywall Worker: 300
  • Home Based Caregiver: 500
  • Masons: 300
  • Plastering Work: 1000
  • Others: 4500
    कुल पद: 8000 (लगभग)

HKRN Recruitment 2025 Application Fees

HKRN आउटसोर्स जॉब्स के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन करने के लिए आरक्षित हो या अनारक्षित सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 236/- रूपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मध्यम से करना होगा।

HKRN Recruitment 2025 Qualification

हरियाणा कौशल रोजगार निगम भर्ती में विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसमें न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होने के साथ-साथ विशेष अनुभव और कौशल पर भी जोर दिया गया है। पद अनुसार योग्यता विवरण निम्नानुसार है:

बाइक राइडर्स (Bike Riders):

  • न्यूनतम 10वीं पास
  • बुनियादी स्तर का अंग्रेजी ज्ञान (Basic English Knowledge)
  • सिरेमिक टाइलिंग, ड्राईवाल वर्कर, मेसन्स, प्लास्टरिंग वर्क

Ceramic Tiling, Drywall Worker, Masons, Plastering Work:

  • न्यूनतम 10वीं पास
  • समान कार्य में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
  • नवीनीकरण (Renovation) और आंतरिक कार्य (Interior Work) में विशेषज्ञता।
  • संरचनात्मक पुनर्वास (Structural Rehabilitation), मौजूदा सुविधाओं के संरक्षण और उन्नयन में विशेषज्ञता।

होम बेस्ड केयरगिवर (Home Based Caregiver):

  • न्यूनतम 10वीं पास।
  • अंग्रेजी भाषा में मध्यवर्ती (Intermediate) स्तर का सिद्ध कौशल।
  • अनुभव, डिप्लोमा और प्रमाणन में निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता:
  • देखभाल सेवाओं के प्रावधान में किसी सक्षम भारतीय नियामक प्राधिकरण द्वारा जारी प्रमाण पत्र, जिसमें कम से कम 990 घंटे का देखभाल कोर्स (OJT सहित) सफलतापूर्वक पूरा किया हो।
  • संबंधित भारतीय प्राधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त या पर्यवेक्षित किसी प्रशिक्षण प्रदाता द्वारा प्रदान की गई नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स सहायक या दाई का प्रशिक्षण पूरा करने का डिप्लोमा/प्रमाणपत्र।
  • GDA/ANM/GNM/B.Sc Nursing/पोस्ट बीएससी नर्सिंग की योग्यता भी मान्य है।

HKRN Recruitment 2025 Age Limit

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, वहीं अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

HKRN Recruitment 2025 Selection Process

HKRNL Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, साक्षात्कार, कार्य अनुभव, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting)
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

HKRN Staff वेतनमान (Staff Salary)

हरियाणा कौशल रोजगार निगम भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को बहुत ही आकर्षक मासिक वेतन दिया जाएगा। कुछ पदों पर तो मासिक सैलरी अधिकतम 1 लाख 62 हजार 500 रुपये तक है। इसके अलावा इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को UAE और इजराइल जैसे देशों में जॉब दी जाएगी, जिससे कि इन्हें विदेशों में रहकर काम करने का मौका मिलेगा।

पद का नामजॉब लोकेशनकरेंसीमासिक वेतन
Bike RidersUAEAED 2500.00
Ceramic TilingIsraelINR162500.00
Drywall WorkerIsraelINR137745.00
Home Based CaregiverIsraelINR162500.00
MasonsIsraelINR162500.00
Plastering WorkIsraelINR 162500.00

How to Apply for HKRN Recruitment 2025

HKRN Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते है:

  • सबसे पहले HKRN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दी गई पद अनुसार अधिसूचना PDF में अपनी योग्यता और संबंधित पद की सभी शर्तों को ध्यान से चेक कर लें।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर पद अनुसार दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी सही-सही भरें।
  • स्कैन किए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों जैसे 10वीं मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंतिम चरण में निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का ऑनलाइन मध्यम से भुगतान करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें और फॉर्म का भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

HKRN Recruitment 2025 Apply Online

पद अनुसार ऑफिशियल नोटिफिकेशन और आवेदन का लिंक यहां दिया गया है:

Post NameHKRN NotificationHKRN Apply Online
Bike RidersCheckApply
Ceramic TilingCheckApply
Drywall WorkerCheckApply
Home Based CaregiverCheckApply
MasonsCheckApply
Plastering WorkCheckApply
HKRN (All Post Apply Link) Apply OnlineApply
HKRN Offer Letter Offer LetterApply
HKRN Official WebsiteVisit

निष्कर्ष

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) भर्ती 2025 न केवल हरियाणा के युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार अवसर है, बल्कि यह उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का सुनहरा मौका भी दे रही है। हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित यह निगम, संविदात्मक भर्तियों में पारदर्शिता और योग्यता को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 8000 से अधिक इन पदों के लिए आकर्षक वेतन और स्पष्ट चयन प्रक्रिया के साथ, यह उन सभी योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो सरकारी या संविदात्मक क्षेत्र में एक स्थिर करियर बनाना चाहते हैं। यदि आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए आज ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करें और अपने करियर को एक नई दिशा दें।

Leave a Comment