Bihar Police Driver Constable Admit Card 2025 Out: बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bihar Police Driver Constable Admit Card 2025: क्या आपने बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती 2025 में सफलतापूर्वक आवेदन किया है? अगर हां, तो आपके लिए केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) द्वारा अगले चरण को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी कर दी गई है। CSBC द्वारा आधिकारिक तौर पर Bihar Police Driver Constable Admit Card 2025 पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। बता दें की कांस्टेबल ड्राइवर एग्जाम का आयोजन 10 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है, यह परीक्षा राज्य के 15 जिलों में ऑफलाइन OMR-आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।

Bihar Police Driver Constable Admit Card 2025
Bihar Police Driver Constable Admit Card 2025

इस आर्टिकल में CSBC Bihar Police Driver Constable Admit Card 2025 डाउनलोड करने की सम्पूर्ण जानकारी के साथ ही बिहार पुलिस ड्राइवर एग्जाम सिटी लोकेशन, एग्जाम के लिए रिपोर्टिंग टाइम और एग्जाम की तारीख सहित सम्पूर्ण जानकारी दी गई है। पूरी जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। बिहार पुलिस ड्राइवर एग्जाम सिटी लोकेशन 25 नवंबर को जारी की गई है।

Bihar Police Driver Constable Admit Card 2025 Date

CSBC ड्राइवर कांस्टेबल एग्जाम सिटी लोकेशन 25 नवंबर 2025 को जारी कर दी गई है। जबकि एडमिट कार्ड 3 दिसंबर 2025 को पोर्टल पर जारी होगा। कुल 4361 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। इस ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन दोपहर 12:00 PM से 02:00 PM बजे तक किया जाएगा। जिसके लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 AM बजे रखी गई है। गेट बंद होने का समय (Gate Closing) सुबह 10:30 AM बजे रखी गई है।

Read Also….बिहार पुलिस कांस्टेबल फिजिकल (PST/PET) एडमिट कार्ड जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

CSBC Driver Constable Selection Process 2025

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

बिहार पुलिस ड्राइवर एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Slip) 2025

बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप 25 नवंबर 2025 को जारी की गई है। यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि एडमिट कार्ड से पूर्व की एक सूचना है। इसे चेक करने से आपको यह पता चल जाएगा कि आपकी परीक्षा बिहार के किस जिले में आयोजित होने वाली है। इससे आप 10 दिसंबर 2025 की परीक्षा के लिए यात्रा की योजना (ट्रेन/बस बुकिंग आदि) समय पर बना सकते हैं।

How to Download Bihar Police Driver Constable Admit Card 2025

बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल एडमिट कार्ड पोर्टल पर 3 दिसंबर 2025 को जारी होंगे, जिसे डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप जानकारी का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको “Bihar Police Driver Constable Admit Card 2025 (Advt. No. 02/2025)” का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, यहां रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि विवरण दर्ज करें।
  • आवश्यक संपूर्ण विवरण सही-सही भरने के बाद फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड की पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर दिख जाएगी, यहां से आप ‘Download’ पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

Bihar Police Driver Constable Admit Card 2025 – पुलिस ड्राइवर एग्जाम के लिए जरूरी दस्तावेज

बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल एग्जाम सेंटर पर एंट्री के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार है:

  • एडमिट कार्ड रंगीन प्रिंटआउट
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो (जो आवेदन के दौरान उपयोग किए गए थे)
  • फोटो युक्त पहचानपत्र: आधार कार्ड / वोटर आईडी कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक।
  • पारदर्शी बॉल पेन

Bihar Police Driver Constable Admit Card 2025 Direct Link

निष्कर्ष

इस लेख में CSBC Bihar Police Driver Constable Admit Card 2025 से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी, परीक्षा तिथि, समय और डाउनलोड प्रक्रिया विस्तार से दी गई है। आपका एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप दोनों ही समय पर डाउनलोड करना महत्वपूर्ण है ताकि आप बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकें।

Leave a Comment