JKSSB Accounts Assistant Bharti 2026: जम्मू और कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) द्वारा वित्त विभाग में बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। JKSSB Accounts Assistant Bharti 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24 नवंबर 2025 को जारी किया गया है। लेखा सहायक भर्ती के लिए कोई भी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं, अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से JKSSB Accounts Assistant Online Form जमा कर सकते हैं।

लेखा सहायक भर्ती J&K के नौजवानों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एवं करियर बनाने का शानदार मौका है, जिसमें जबरदस्त सैलरी भी मिलेगी। जम्मू और कश्मीर अकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती का आयोजन कुल 600 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को सिलेक्शन पाने के लिए लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा J&K Accounts Assistant Vacancy 2026 के लिए पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
JKSSB Accounts Assistant Bharti 2026 Form Date
जम्मू और कश्मीर लेखा सहायक भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 24 नवंबर 2025 को जारी की गई है, वहीं ऑनलाइन आवेदन 08 दिसंबर 2025 से आमंत्रित किए गए है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 06 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा की तारीखें भी बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।
Read Also…आरपीएससी संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें 2026 में होने वाली परीक्षाओं की नई तारीखें
JKSSB Accounts Assistant Bharti 2026 Application Fees
जम्मू और कश्मीर अकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती में अलग अलग कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए फीस भी भिन्न रखी गई है, जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क विवरण इस प्रकार है:
- Open Merit (OM): ₹600
- SC / ST / OBC / ALC/IB / RBA / EWS: ₹500
- PwBD: ₹500
JKSSB Accounts Assistant Vacancy 2026 Category-Wise Posts
JKSSB अकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती कुल 600 पदों पर निकाली गई है, जिसमें विभिन्न श्रेणीयों के लिए अलग अलग पद संख्या निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है:
- OM: 240
- SC: 48
- ST-1: 60
- ST-2: 60
- OBC: 48
- ALC/IB: 24
- RBA: 60
- EWS: 60
कुल – 600
JKSSB Accounts Assistant Bharti 2026 Eligibility
JKSSB अकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट की शर्तें पूरी करनी अनिवार्य है।
JKSSB Accounts Assistant Qualification:
JKSSB अकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जिसमें श्रेणीवार न्यूनतम योग्यता अंक इस प्रकार है:
- ओपन मेरिट (Open Merit): 50%
- आरक्षित वर्ग (Reserved Category): 45%
- इसके अलावा पोस्ट-ग्रेजुएट (Post-Graduates) में न्यूनतम 50% मार्क्स के साथ उत्तीर्ण या PhD होल्डर्स भी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
JKSSB Accounts Assistant Age Limit:
अकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती के लिए उम्र की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा ओपन मेरिट कैटेगरी के लिए 40 वर्ष, SC, ST, OBC, RBA, ALC-IB और EWS के लिए 43 वर्ष, PwBD के लिए 42 वर्ष और भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) अभ्यर्थियों के लिए 48 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।
JKSSB Accounts Assistant Bharti 2026 Selection Process
JKSSB अकाउंट्स असिस्टेंट सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों का सलेक्शन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
How to Apply JKSSB Accounts Assistant Bharti 2026
JKSSB Accounts Assistant Online Apply प्रॉसेस पूरी करने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों को फॉलो कर सकते है:
- सबसे पहले JKSSB की ऑफिशियल वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाने के बाद वैलिड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करके “JKSSB Accounts Assistant Recruitment 2025” के लिए दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स बिल्कुल सही-सही भरें।
- फोटो, सिग्नेचर और बाकी जरूरी सर्टिफ़िकेट्स को बताई गई स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से अपलोड करें।
- ऑनलाइन मोड से कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस जमा करें।
- लेखा सहायक भर्ती फॉर्म को Submit करके भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।