KVS LDE LDCE Vacancy 2026 केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में कार्यरत योग्य शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए करियर बनाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। KVS द्वारा सीमित विभागीय परीक्षा (LDE) और सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) के माध्यम से कुल 2499 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर पदोन्नति (Promotion) की जाएगी। केवीएस एलडीई एलडीसीई भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 11 दिसंबर को जारी किया गया है।

नवोदय विद्यालय नई भर्ती वर्तमान KVS कर्मचारियों को प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी और विभिन्न प्रशासनिक पदों पर उच्च पद प्राप्त करने का मौका देगी। सभी इच्छुक और योग्य कर्मचारी आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए है, अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर KVS LDE LDCE Online Form जमा कर सकते हैं। KVS LDE LDCE Bharti के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की तारीखें और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप इस आर्टिकल में दी गई है।
KVS LDE LDCE Vacancy 2026 Last Date
केंद्रीय विद्यालय संगठन LDCE/LDE भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 11 दिसंबर को जारी किया गया है, इस भर्ती में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए आवेदन 12 दिसंबर 2025 से आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी आवेदन की लास्ट डेट 26 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। KVS LDCE/LDE Exam का आयोजन 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

Read Also….आंगनवाड़ी भर्ती के 38000+ पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन जिलेवार शुरू
KVS LDE LDCE Bharti 2026 Post Details
केवीएस द्वारा सीमित विभागीय भर्ती 2026 के तहत टीचिंग और नॉन-टीचिंग के कुल 2499 पदों को भरा जाएगा। यह भर्तियां सीमित विभागीय परीक्षा (LDE) और सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) के माध्यम से आयोजित की जा रही हैं। भर्ती अनुसार निर्धारित रिक्त पद संख्या विवरण इस प्रकार है:
- प्रिंसिपल (Principal): 157 LDE
- वाइस-प्रिंसिपल (Vice-Principal): 125 LDE
- पीजीटी (सभी विषय): 711 LDE
- टीजीटी (सभी विषय): 1040 LDE
- हेड मास्टर (Head Master): 124 LDE
- फाइनेंस ऑफिसर (Finance Officer): 05 LDCE
- सेक्शन ऑफिसर (Section Officer): 06 LDCE
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO): 107 LDE
- सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (SSA): 179 LDE
- जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA): 49 LDE
- कुल पद संख्या – 2499
Note: PGT और TGT विषयों का विस्तृत विवरण जानने के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना चेक कर सकते है।
KVS LDE LDCE Vacancy 2026 Application Fees
केवीएस एलडीई एलडीसीई भर्ती केवल केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आयोजित की जा रही है। इसलिए सभी वर्ग के कर्मचारियों के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
KVS LDE LDCE Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता और सेवा अनुभव
KVS LDCE LDE भर्ती 2025-26 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) का नियमित कर्मचारी होना अनिवार्य है, जिसकी पात्रता KVS भर्ती नियमों के अनुसार होनी चाहिए। योग्यता का निर्धारण 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर किया जाएगा। विभिन्न स्तरीय प्रमुख पदों के लिए आवश्यक सेवा अनुभव (Service Experience) पद अनुसार निम्नानुसार है:
| पद का नाम | फीडर कैडर (वर्तमान पद) | न्यूनतम आवश्यक नियमित सेवा अवधि |
| प्रिंसिपल | वाइस प्रिंसिपल | ग्रेड में कम से कम 03 वर्ष की नियमित सेवा |
| वाइस प्रिंसिपल | पीजीटी (PGT) | ग्रेड में कम से कम 05 वर्ष की नियमित सेवा |
| PGT (सभी विषय) | टीजीटी (TGT) | ग्रेड में कम से कम 03 वर्ष की नियमित सेवा |
| टीजीटी (सभी विषय) | पीआरटी (PRT) | पीआरटी के रूप में 05 वर्ष की नियमित सेवा |
| हेड मास्टर | प्राथमिक शिक्षक (PRT) | 05 वर्ष की नियमित सेवा और CTET पेपर-I उत्तीर्ण |
| सेक्शन ऑफिसर (SO) | असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) / स्टेनो ग्रेड-I / हिंदी ट्रांसलेटर | 04 वर्ष की नियमित सेवा (ASO के रूप में) |
| सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (SSA) | जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) | 08 वर्ष की नियमित सेवा |
| जूनियर सेक्रेटेरिएट | असिस्टेंट (JSA) सब-स्टाफ | 03 वर्ष की नियमित सेवा |
Note: Head Master और TGT पदों के लिए उम्मीदवारों को CTET पेपर-I (HM के लिए) या पेपर-II (TGT के लिए) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
KVS LDE LDCE Vacancy 2026 Age Limit
KVS LDE LDCE Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा का निर्धारण पद अनुसार किया गया है। आयु की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। हेड मास्टर पद के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अन्य पदों के लिए विस्तृत आयु सीमा की जानकारी KVS भर्ती नियमों (Recruitment Rules) के अनुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे संबंधित पद के लिए आधिकारिक अधिसूचना में आयु संबंधी पात्रता चेक कर सकते है।
Read Also….डीआरडीओ भर्ती के 764 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन
KVS LDE LDCE Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया
KVS LDCE LDE Selection Process 2026 मुख्य रूप से निम्नलिखित चरणों में पूरा किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा (Tier-I): सभी पदों के लिए सब्जेक्ट नॉलेज परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- साक्षात्कार/व्यक्तिगत संवाद (Interview/Personal Interaction): प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल पदों के लिए 100 अंकों का साक्षात्कार होगा। फाइनेंस ऑफिसर और सेक्शन ऑफिसर के लिए 100 अंकों का पर्सनल इंटरेक्शन/स्क्रीनिंग टेस्ट होगा।
- मेरिट लिस्ट: PGT, TGT, HM, ASO, SSA, और JSA पदों के लिए अंतिम चयन वरिष्ठता सह लिखित परीक्षा योग्यता (Seniority cum qualifying the written examination) के आधार पर होगा।
- दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का सत्यापन किया जाएगा।
KVS LDE LDCE Exam Pattern 2026 In Hindi
- परीक्षा का प्रकार: टियर-I सब्जेक्ट नॉलेज परीक्षा पेन-पेपर और OMR आधारित होगी।
- प्रश्नों की संख्या: लिखित परीक्षा में 60 ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न और 10 डिस्क्रिप्टिव प्रश्न एवं कुल 70 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- कुल अंक: परीक्षा में कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 60 ऑब्जेक्टिव प्रश्न प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि 40 डिस्क्रिप्टिव अंकों के प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा।
- समय अवधि: पेपर के लिए समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है।
- नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में गलत उत्तर करने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
Minimum Passing Marks: - अनारक्षित वर्ग: 40%
- एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी (SC/ST/PwBD) आवेदक: 35%
KVS LDE LDCE Salary 2026
KVS LDE LDCE Sarkari Naukri 2026 के लिए अंतिम रूप से सफल कर्मचारियों को उनके नए पद के अनुसार 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत निर्धारित आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। पदोन्नति होने पर कर्मचारियों के वेतन, भत्तों (Allowances) और अन्य सुविधाओं में वृद्धि होगी, जो उनके करियर की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन है।
How to Apply for KVS LDE LDCE Vacancy 2026
KVS LDE LDCE Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए इच्छुक कर्मचारी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से LDCE LDE Online Form जमा कर सकते हैं:
- सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन किया जाएगा।
- इसके बाद योग्य कर्मचारी का पंजीकरण करके एक आवेदन लिंक (Application Link) जेनरेट किया जाएगा।
- कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा जेनरेट किए गए लिंक का उपयोग करके आवेदक कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में आवश्यक संपूर्ण जानकारी भरेंगे और उसे सबमिट करेंगे।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी जैसे सेवा रिकॉर्ड, APAR ग्रेडिंग आदि एकदम सही और सटीक होनी चाहिए।
- आवेदन फॉर्म में नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है।
- आपके द्वारा सबमिट किए गए आवेदन की जानकारी कंट्रोलिंग ऑफिसर के डैशबोर्ड पर दिखाई देगी, जिसका सत्यापन उनके द्वारा व्यक्तिगत रूप से किया जाएगा।
- कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा अंतिम सत्यापन और फाइनल सबमिशन के बाद, आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट रिकॉर्ड के लिए रखा जाएगा।
KVS LDE LDCE Vacancy 2026 Apply Online
- KVS LDE LDCE Notification PDF Download
- KVS LDE LDCE Apply Online
- KVS Official Website
- More Govt Jobs
निष्कर्ष
KVS LDE LDCE Vacancy 2026 केंद्रीय विद्यालय के मौजूदा कर्मचारियों के लिए अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक उत्कृष्ट मौका है। 2499 पदों की यह विभागीय भर्ती न केवल पदोन्नति का अवसर देती है, बल्कि यह सुनिश्चित करती है कि संगठन को अनुभवी और योग्य कर्मचारी उच्च प्रशासनिक और शिक्षण पदों पर मिलें। पात्रता (न्यूनतम सेवा अवधि) को ध्यान में रखते हुए, सभी पात्र कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे 26 दिसंबर 2025 की अंतिम तिथि से पहले अपने कंट्रोलिंग ऑफिसर के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा के लिए गंभीर तैयारी शुरू कर दें।