Golden Opportunity, OSSC CGL Recruitment 2026: एसएससी सीजीएल भर्ती का 1576 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 जनवरी तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

OSSC CGL Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा OSSC CGL Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन 12 दिसंबर को जारी कर दिया गया है। ओएसएससी सीजीएल भर्ती स्नातक अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो OSSC CGL Vacancy 2026 आपके लिए करियर बनाने का एक शानदार मौका है।

OSSC CGL Recruitment 2026
OSSC CGL Recruitment 2026

ओएसएससी सीजीएल ग्रुप-बी और ग्रुप-सी भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से OSSC CGL Online Form जमा कर सकते हैं। इसके अलावा OSSC CGL Bharti 2026 के लिए आवेदन की तारीखें, योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Read Also…..राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा की नई तारीखें घोषित, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

OSSC CGL Recruitment 2026 Last Date

ओडिशा एसएससी द्वारा ओएसएससी ग्रुप बी और ग्रुप सी भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 12 दिसंबर को जारी किया गया है। वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एवं पंजीकरण 19 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। जबकि ऑनलाइन पंजीकरण की लास्ट डेट 18 जनवरी और आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 21 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, आवेदन में किसी भी प्रकार के सुधार या एडिटिंग के लिए अभ्यर्थियों को 24 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है। हमारी सलाह है कि अभ्यर्थियों को अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म जमा कर लेना चाहिए।

OSSC CGL Recruitment 2026 Last Date

OSSC CGL Recruitment 2025-26 Post Details

इस बार ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2025-26 के तहत कुल 1,576 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। यह भर्ती विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी लेवल के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। जिसमें इंस्पेक्टर ऑफ एंडोमेंट, असिस्टेंट सीटी एंड जीएसटी ऑफिसर, ऑडिटर और जूनियर असिस्टेंट सहित विभिन्न रिक्त पद शामिल है। पदों का विस्तृत विवरण और श्रेणीवार आरक्षण की जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Read Also…..राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा की नई तारीखें जारी, इस महीने आवेदन शुरू

OSSC CGL Recruitment 2026 Application Fees

आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार अलग अलग निर्धारित किया है। जिसमें जनरल और SEBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जो परीक्षा में शामिल होने के बाद वापस (refundable) कर दिया जाता है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।

OSSC CGL Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

ओएसएससी सीजीएल भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में कम से कम स्नातक (Bachelor’s Degree) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदकों को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए, जिसमें इंटरनेट, ईमेल, वर्ड प्रोसेसिंग और डेटा विश्लेषण जैसी स्किल्स शामिल हैं। कुछ विशेष पदों जैसे ‘ऑडिटर’ के लिए अतिरिक्त कंप्यूटर डिप्लोमा या PGDCA की भी आवश्यकता हो सकती है।

OSSC CGL Recruitment 2026 आयु सीमा

OSSC भर्ती के अंतर्गत CGL ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित श्रेणी जैसे SC, ST, SEBC, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट भी दी गई है।

Read Also…..RPSC PO भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 22 जनवरी तक

OSSC CGL Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

ओडिशा सीजीएल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न अलग अलग चरणों के आधार पर किया जाएगा। जिसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) उत्तीर्ण करनी होगी, इस परीक्षा में कुल 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए बुलाया जाएगा। वहीं मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मैन एग्जाम
  • डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट

OSSC CGL सैलरी और वेतनमान 2026

Odisa SSC CGL Vacancy 2025-26 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार एक आकर्षक वेतन पैकेज दिया जाएगा। ग्रुप-बी के पदों के लिए पे-लेवल 9 के तहत 35,400 रूपये से अधिकतम 1,12,400 रूपये तक का मासिक वेतनमान दिया जाएगा। वहीं ग्रुप-सी के पदों जैसे जूनियर असिस्टेंट के लिए पे-लेवल 4 के तहत न्यूनतम 19900 रूपये से अधिकतम 63200 रूपये तक सैलरी दी जाएगी। वेतन के अलावा कर्मचारियों को सरकारी नियम अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

How to Apply for OSSC CGL Recruitment 2026

OSSC CGL Govt Job में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई जानकारी का पालन कर सकते है और आसानी से CGL Online Form जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले ओडिशा एसएससी आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “New User” पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए पोर्टल में लॉगिन करें।
  • लॉगिन करके जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक जानकारी और बेसिक जानकारी को सही-सही एवं ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित अन्य जरूरी सर्टिफिकेट को निर्धारित साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को चेक करके फॉर्म “Submit” कर दें और भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म की हार्डकॉपी जरूर निकाल लें।

OSSC CGL Recruitment 2026 Apply Online

निष्कर्ष

OSSC CGL Recruitment 2026 ओडिशा के स्नातक पास युवाओं के लिए अपना करियर संवारने का एक बड़ा मौका है। 1576 पदों की बड़ी संख्या और शानदार सैलरी इसे और भी आकर्षक बनाती है। यदि आप पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो देरी न करें और अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा करें। सही तैयारी और समय प्रबंधन के साथ आप इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अधिक अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Leave a Comment