Rajasthan 3rd Grade Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती-2025 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यदि आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए ब्रेकिंग न्यूज है, क्योंकि राजस्थान थर्ड ग्रेड एग्जाम सिटी लोकेशन पांच दिन पहले 12 जनवरी 2026 को जारी की जा रही है। जबकि राजस्थान थर्ड ग्रेड एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले 14 जनवरी 2026 को जारी किए जा रहे है।

इस आर्टिकल में Rajasthan 3rd Grade Exam City Location 2026 और Rajasthan 3rd Grade Admit Card 2026 डाउनलोड करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी, एग्जाम गाइडलाइंस, एग्जाम टाइम टेबल और ओएमआर शीट को लेकर जारी किए गए कड़े नियम सहित पूरी जानकारी दी गई है। रीट मैंस एग्जाम का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इन परीक्षाओं के लिए सुबह की पारी 10 बजे से 12:30 बजे तक और शाम की पारी 3 बजे से 5 बजकर 30 मिनट तक के लिए निर्धारित की गई है।
Read Also…..शिक्षक भर्ती का 3451 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 13 जनवरी तक
Rajasthan 3rd Grade Admit Card 2026 Date
राजस्थान थर्ड ग्रेड एग्जाम का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जाएगा, इस परीक्षा के लिए राजस्थान थर्ड ग्रेड एग्जाम सिटी लोकेशन 12 जनवरी 2026 को जारी हो रही है। जबकि राजस्थान थर्ड ग्रेड एडमिट कार्ड पोर्टल पर 14 जनवरी 2026 को जारी किए जा रहे है, जिसे अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
- REET Mains Exam City Location Date: 12 जनवरी 2026
- REET Mains Admit Card Date: 14 जनवरी 2026
- पहली पारी का समय प्रातः 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक
- दूसरी पारी का समय दोपहर: 03:00 से सायं 05:30 बजे तक
Rajasthan 3rd Grade Exam Time Table 2026
राजस्थान रीट लेवल-1 और लेवल-2 एग्जाम के लिए निर्धारित टाइम टेबल का शेड्यूल निम्नानुसार है:
- 17 जनवरी 2026 फर्स्ट शिफ्ट: Level-1 (सामान्य)
- 18 जनवरी 2026 फर्स्ट शिफ्ट: Level-II (Science Maths)
- 18 जनवरी 2026 2nd शिफ्ट: Level-II (Social Study)
- 19 जनवरी 2026 फर्स्ट शिफ्ट: Level-II (English)
- 19 जनवरी 2026 सेकंड शिफ्ट: Level-II (Hindi)
- 20 जनवरी 2026 फर्स्ट शिफ्ट: Level-1 (Sanskrit)
- 20 जनवरी 2026 सेकंड शिफ्ट: Level-II (Sanskrit)
How to Check Rajasthan 3rd Grade Exam City Location 2026
राजस्थान थर्ड ग्रेड एग्जाम डिस्ट्रिक्ट लोकेशन चेक करने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप जानकारी को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप राजस्थान भर्ती पोर्टल पर विजिट करें।
- होमपेज पर “Rajasthan Third Grade Direct Recruitment 2025 District Location” लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, यहां पर अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक जानकारी भरने के बाद Get Admit Card ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपको स्क्रीन पर एग्जाम जिला लोकेशन, एग्जाम सेंटर का नाम और समय इत्यादि जानकारी दिख जाएगी।
- समय पर एग्जाम लोकेशन पता चलने से आप एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के लिए सही से व्यवस्था कर सकते है।
How to Download Rajasthan 3rd Grade Admit Card 2026
चयन बोर्ड द्वारा RSMSSB 3rd Grade Admit Card 2026 परीक्षा से ठीक 3 दिन पहले यानी 14 जनवरी 2026 को जारी किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा REET Mains Admit Card अलग से डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। आपको अपना प्रवेश पत्र पोर्टल से ही प्राप्त करना होगा:
- सबसे पहले आप राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर थ्री लाइन पर क्लिक करके Get Admit Card सेक्शन में जाएं।
- अब 3rd Grade Direct Recruitment Exam 2025 के सामने Admit Card पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद Get Admit Card ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करते ही तृतीय श्रेणी शिक्षक प्रवेश पत्र की संपूर्ण जानकारी आपको स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- यहां से आप Download अथवा Print ऑप्शन पर क्लिक करके थर्ड ग्रेड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकलवा कर अपने साथ अवश्य लेकर जाएं।
राजस्थान थर्ड ग्रेड एग्जाम सेंटर के लिए अनिवार्य निर्देश और फोटो अपडेट 2026
बोर्ड द्वारा पहचान पत्र और फोटो को लेकर स्पेशल गाइडलाइंस जारी की गई हैं:
- फोटो अपडेट: यदि आपके मूल पहचान पत्र यानी आधार कार्ड में फोटो 3 वर्ष या इससे अधिक पुरानी है, तो उसे अनिवार्य रूप से अपडेट करा लें, क्योंकि जांच के दौरान फोटो मैच नहीं होने पर आपको एग्जाम सेंटर से बाहर निकाला जा सकता है।
- पहचान का मिलान: आपके मूल पहचान पत्र यानी आधार कार्ड की फोटो का मिलान आपके चेहरे और एडमिट कार्ड की फोटो से होना आवश्यक है, अन्यथा आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- ड्रेस कोड: परीक्षा केंद्र पर बोर्ड द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड की पालना करना भी अनिवार्य है।
राजस्थान रीट मैंस एग्जाम ओएमआर शीट (OMR) 2026 के लिए ‘5वां विकल्प’ और नए नियम
बोर्ड द्वारा OMR भरने की प्रक्रिया में बड़ा महत्वपूर्ण बदलाव किया गया हैं:
- Option ‘E’ (अनुत्तरित प्रश्न): अब प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प होंगे। यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते, तो आपको विकल्प ‘E’ के गोले को नीले बॉल पॉइन्ट पेन से गहरा करना होगा।
- Negative Marking: यदि पांचों विकल्पों में से कोई भी गोला नहीं भरा गया, तो उस प्रश्न के 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।
- Disqualification की शर्त: यदि अभ्यर्थी 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई भी गोला (A, B, C, D या E) नहीं भरता है, तो उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर बाहर कर दिया जाएगा।
- अतिरिक्त समय: यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपने सभी प्रश्नों में कोई एक गोला भरा है, बोर्ड द्वारा 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
Rajasthan 3rd Grade Admit Card 2026 Download Link
- RSMSSB REET Mains Exam City Location Link
- RSMSSB REET Mains Admit Card Download Link
- RSMSSB REET Mains Admit Card Download Link 2
- Official Website
- More Jobs Update
निष्कर्ष
RSSB 3rd Grade Admit Card 2026 और परीक्षा से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप उपलब्ध कराई गई है। बचे हुए समय में थर्ड ग्रेड एग्जाम की तैयारी को अंतिम रूप दें और ओएमआर के इन सभी नए नियमों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार से बचें और केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की सूचना को ही सही मानें।