Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 Notification Release: 10वीं/12वीं पास के राजस्थान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 14600+ पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन जिलेवार शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए एक बहुत ही शानदार Golden Opportunity है। दरअसल महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) द्वारा Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026 ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026
Rajasthan Anganwadi Bharti 2026

सभी जिलों के लिए Rajasthan Anganwadi Notification अलग अलग महीने में जिलेवार जारी किया जा रहा है। अगर आप भी राजस्थान की मूल निवासी हैं और महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ जुड़कर जॉब करना चाहती हैं, तो आपके लिए इस आंगनवाड़ी भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है। विभाग द्वारा राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के जरिए महिला कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी मिनी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका और आंगनवाड़ी सहयोगिनी के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Read Also…..बिना CET ₹45000 सैलरी वाली राजस्थान लोकपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 Last Date – कौन कौनसे जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती निकली है

राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिससे अलग-अलग जिलों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने से लेकर आवेदन करने तक की तारीखें अलग अलग हो सकती हैं। वर्ष 2026 के नए नियमों के अनुसार एवं नए जिलों की आवश्यकता अनुसार Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 के लिए नोटिफिकेशन जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह से जारी करना शुरू कर दिया गया है।

आंगनवाड़ी फॉर्म भरने के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय जाकर वहां के अधिकारियों से संपर्क कर सकती हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख आमतौर पर विज्ञापन जारी होने के 25 से 30 दिनों के भीतर होती है, इसलिए आपको बिना देरी किए अपने दस्तावेज तैयार कर ऑफलाइन फॉर्म जमा कर दें।

  1. भरतपुर आंगनवाड़ी भर्ती: 5 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक
  2. डीग आंगनवाड़ी भर्ती: 1 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक
  3. ब्यावर आंगनवाड़ी भर्ती: 1 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक
  4. राजसमन्द आंगनवाड़ी भर्ती: 19 दिसंबर से 19 जनवरी 2026 तक
  5. डीडवाना कुचामन आंगनवाड़ी भर्ती: 17 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक
  6. डूंगरपुर आंगनवाड़ी भर्ती: 1 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक
  7. Rajasthan Baran Anganwadi Recruitment: 22 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक
  8. धौलपुर आंगनवाड़ी भर्ती: 2 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक
  9. जयपुर आंगनवाड़ी भर्ती: 2 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक
  10. Bharatpur: 6 March to 6 April 2026
  11. Sirohi: 27 Feb to 2 April 2026

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 पद संख्या विवरण

इस बार की राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका (Helper) के लगभग 14600 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा। वर्तमान में विभाग ने लगभग 14000+ संभावित रिक्तियों को भरने की घोषणा की है। संभावित पदों का विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:

पद का नाम कार्य क्षेत्र  संभावित पद
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम पंचायत/शहरी वार्ड 6100+
मिनी कार्यकर्ता छोटे केंद्र 2200+
आंगनवाड़ी सहायिका स्थानीय केंद्र 6250+

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 आवेदन शुल्क

सबसे अच्छी बात यह है कि Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। राजस्थान सरकार ने महिला सशक्तिकरण के तहत इस WCD Rajasthan Recruitment को पूरी तरह निःशुल्क रखा है। चाहे आप General, OBC, EWS, SC या ST किसी भी श्रेणी से हों, आप बिना किसी फीस के अपना फॉर्म जमा कर सकती हैं।

Read Also….बिना CET राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का 483 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, योग्यता सिर्फ 10वीं पास

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद अनुसार तय की गई है, जो कुछ इस प्रकार है:

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/मिनी कार्यकर्ता: राजस्थान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी कार्यकर्ता भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 12वीं पास होने चाहिए।
  • आंगनवाड़ी सहायिका: राजस्थान आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता न्यूनतम कक्षा 10वीं पास होने चाहिए।
    अन्य योग्यता संबंधित विशेष शर्त:
  • आवेदिका का उसी वार्ड या ग्राम पंचायत का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है। विवाहित महिला के मामले में ससुराल वाले निवास स्थान का प्रमाण मान्य होगा।
  • विधवा अथवा तलाकशुदा महिला को ससुराल और पीहर दोनों का निवासी माना जाएगा, ऐसे में वह किसी भी जगह से आवेदन कर सकती है।
  • उम्मीदवारों के घर में शौचालय बने होने और उसके नियमित उपयोग के संबंध में घोषणा पत्र देना होगा।

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 आयु सीमा

राजस्थान आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा श्रेणीवार सामान्य वर्ग के लिए 35 वर्ष, SC, ST और OBC वर्ग के लिए 40 वर्ष और विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 चयन प्रक्रिया

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026 में फॉर्म भरने वाली महिलाओं का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती पूरी तरह से Direct Recruitment है। चयन प्रक्रिया आपकी कक्षा 10वीं और 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर होती है। इसके अतिरिक्त, यदि आपके पास स्नातक की डिग्री, आरएससीआईटी (RS-CIT) सर्टिफिकेट या पूर्व कार्य अनुभव है, तो आपको चयन में प्रथम वरीयता दी जाती है। मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर अंतिम नियुक्ति दी जाती है।

Read Also….बिना CET राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती विज्ञप्ति जारी, योग्यता 12वीं पास

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 एप्लीकेशन फॉर्म जमा करते समय यहां बताए गए निम्नलिखित दस्तावेजों की फोटोकॉपी जरूर अटैच करें:
  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट (कार्यकर्ता)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन आधार कार्ड / आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • विवाहित होने का प्रमाण पत्र
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
  • शौचालय उपयोग संबंधित घोषणा पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य विवरणों के तहत मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर इत्यादि।

Rajasthan Anganwadi Sahayika & Karykrta Salary 2026

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित होने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा निर्धारित मासिक मानदेय दिया जाता है। Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026 के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लगभग 10,000 से 12,400 रूपये तक का मासिक मानदेय दिया जाता है। जबकि आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 5,500 से 8,100 रूपये तक के बीच मासिक मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर मानदेय में वृद्धि और सरकारी योजनाओं के तहत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।

Read Also….राजस्थान होमगार्ड फिजिकल एग्जाम डेट को लेकर बड़ी अपडेट, यहां देखें पूरी खबर

How to Apply for Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 – आंगनवाड़ी का फॉर्म कैसे भरें?

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म भरना बहुत आसान है, आप यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए आसानी से अपने अपने जिले से आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म जमा कर सकते है:

  • सबसे पहले अपने जिले के नजदीकी बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय या तहसील मुख्यालय में जाएं।
  • वहां से मुफ्त में Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 Application Form प्राप्त करें।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी संपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका पूरा नाम, पता, श्रेणी, जेंडर, जन्मतिथि, पिता/पति का नाम, पिन कोड, गांव और जिले का नाम, शैक्षणिक योग्यता सहित विवरणों को ध्यानपूर्वक स्पष्ट शब्दों में सही-सही भरें।
  • अगले चरण में ऊपर बताए गए सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें, यदि अन्य दस्तावेज लागू है तो इसके लिए आप अपने जिले का आंगनवाड़ी भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।
  • भरे हुए फॉर्म पर निर्धारित स्थान पर अपने हस्ताक्षर करें और पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।
  • अंतिम चरण में भरी गई जानकारी और दस्तावेजों विवरणों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें यदि सब कुछ सही है तो इस फॉर्म को आप संबंधित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा कर दें।
  • फॉर्म जमा कराते समय इसकी जमा रसीद अवश्य प्राप्त करें।
Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 आवेदन पत्र प्राप्त करने और जमा कराने का पता:
“अपने जिले का नजदीकी बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय या तहसील मुख्यालय”

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 Apply

निष्कर्ष

Rajasthan Anganwadi Job Vacancy राज्य की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का एक सुनहरा मौका है। बिना किसी परीक्षा और बिना किसी आवेदन शुल्क के इस भर्ती के माध्यम से आप सरकारी क्षेत्र में कार्य कर सकती हैं। यदि आप कक्षा 10वीं या 12वीं पास हैं, तो अपने डॉक्युमेंट्स तैयार रखें और समय पर आवेदन करें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती से संबंधित आधिकारिक और सटीक जानकारी के लिए आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

आंगनवाड़ी भर्ती का आवेदन फॉर्म कहां जमा करना है?

Anganwadi Recruitment का आवेदन फॉर्म भरकर अपने स्थानीय बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) के कार्यालय में जमा करना होगा।

क्या आंगनवाड़ी भर्ती के लिए कोई परीक्षा देनी होगी?

नहीं, Anganwadi Vacancy में चयन पूरी तरह से कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाता है।

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए कौन कौन आवेदन कर सकता है?

राजस्थान की Anganwadi Bharti के लिए केवल राज्य की मूल निवासी महिलाएं, जो संबंधित वार्ड या ग्राम पंचायत की स्थायी मूल निवासी हैं, आवेदन कर सकती हैं।

Leave a Comment