IRB Fireman Vacancy 2026 Notification Release: 10वीं पास हेतु आईआरबी फायरमैन भर्ती के 984 पदों पर विज्ञप्ति जारी, यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

IRB Fireman Vacancy 2026: वर्दी पहनने का जुनून रखने वाले युवाओं के लिए अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (APSSB) द्वारा IRB Constable Vacancy 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (Advt No. 04/26) जारी कर दिया गया है। इस IRB भर्ती के तहत कांस्टेबल (IRBn), सिविल पुलिस, फायरमैन और स्पेशल टाइगर गार्ड के कुल 984 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

IRB Fireman Vacancy 2026 Notification Release
IRB Fireman Vacancy 2026

IRB Constable And Fireman Vacancy के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च 2026 से शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तारीख 10 अप्रैल तक कभी भी अपना फॉर्म जमा कर सकते है। इसके अलावा IRB Fireman Bharti 2026 के लिए पात्रता, फॉर्म फीस, सिलेबस, सैलरी और चयन प्रक्रिया के साथ ही आवेदन प्रक्रिया एवं अप्लाई का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

IRB Fireman Vacancy 2026 Overview

Recruitment Body Arunachal Pradesh Staff Selection Board (APSSB)
Post Name Constable (IRBn), Civil Police, Fireman, Tiger Guard
Total Vacancies 984
Notification Release Date 13 March 2026
Form Start Date 23 March 2026
Apply Mode Online
Job Location Arunachal Pradesh
Selection Basis Written Exam + Physical Test
Job Category 10th Pass Latest Govt Job 2026
Official Website APSSB

IRB Fireman Vacancy 2026 Last Date

आईआरबी कांस्टेबल और फायरमैन भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 13 मार्च को जारी किया जा चुका है। वहीं ऑनलाइन आवेदन पत्र 23 मार्च से आमंत्रित किए गए है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 03:00 बजे तक कभी भी अप्लाई कर सकते है।

फॉर्म भरे जाने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 वार रविवार को किया जाएगा। वहीं IRB Constable And Fireman PET/PST का आयोजन 25 मई 2026 से शुरू किया जाएगा।

IRB Fireman Constable Recruitment 2026 Post Details

IRB Recruitment विभिन्न स्तरीय कुल 984 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है, जिसमें फायरमैन, कांस्टेबल सिविल पुलिस, स्पेशल टाइगर गार्ड, कांस्टेबल बैंड और कांस्टेबल जैसे विभिन्न पद शामिल है:

  • Constable (IRBn): 236 पद
  • Constable Civil Police (Male): 216 पद
  • Constable Civil Police (Female): 170 पद
  • Special Tiger Guard (STPF): 243 पद
  • Fireman: 73 पद
  • Constable Band/Bugler (IRBn): 46 पद
  • कुल पद संख्या: 984 पद

IRB Fireman And Constable Bharti 2026 Application Fees

आईआरबी फायरमैन और कांस्टेबल भर्ती 2026 में फॉर्म भरने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि APST अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क छूट के साथ 150 रूपये रखा गया है। आवेदकों को इस शुल्क का भुगतान UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

IRB Fireman Vacancy 2026 Qualification

आईआरबी फायरमैन और कांस्टेबल भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही कांस्टेबल बैंड/बगलर पदों के लिए उम्मीदवारों को पद संबंधित वाद्ययंत्र बजाने का अनुभव होना आवश्यक है।

IRB Fireman Age Limit 2026

आईआरबी फायरमैन और कांस्टेबल भर्ती में सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा पद अनुसार तय की गई है। उम्र की गणना 10 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।

Post Name Upper Age Limit
Constable (IRBn/Civil Police) 22 वर्ष।
Fireman और Tiger Guard 32 वर्ष।

IRB Fireman Vacancy 2026 Selection Process

आईआरबी फायरमैन भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Examination
  • Physical Test
  • Document Verification
  • Medical Test

Read Also….10वीं पास के लिए सचिवालय सुरक्षा बल में नौकरी का मौका, फटाफट यहां से करें अप्लाई

IRB Constable Exam Pattern And Syllabus 2026

  • आईआरबी फायरमैन कांस्टेबल एग्जाम वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा।
  • इस एग्जाम में कुल 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि गलत उत्तर करने पर भी नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
Subject Question Marks
सामान्य ज्ञान 25 50
रीजनिंग 25 50
अंग्रेजी 25 50
गणित 25 50
कुल 100 200

IRB Fireman And Constable Physical Test 2026

आईआरबी फायरमैन और कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के अंतर्गत PST/PET निर्धारित मानदंड इस प्रकार है:

हाइट

  • सामान्य पुरुष – 165 सेमी
  • APST पुरुष – 160 सेमी।

दौड़

  • Male: 1500 मीटर की दौड़ 8 मिनट में।
  • Female: 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में।

लॉन्ग जंप/हाई जंप:

  • पुरुष: 11 फीट / 107 सेमी
  • महिला: 9 फीट / 90 सेमी

IRB Fireman And Constable Salary 2026

आईआरबी फायरमैन और कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स Level-3 के आधार पर 21,700 रूपये से 69,100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता, राशन मनी और रिस्क अलाउंस जैसे लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

How To Apply IRB Fireman Vacancy 2026

IRB Fireman Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप APSSB की आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Online Application‘ टैब में जाकर “Combine Examination 2026” पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरिफाई करते हुए अपना Registration पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर ‘Login‘ करें।
  • अब जिस पद के लिए आप आवेदन करना चाहते है उसे सोच समझकर सलेक्ट करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पद अनुसार आवश्यक दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

IRB Fireman Vacancy 2026 Apply Online

निष्कर्ष

IRB Fireman Vacancy 2026 पुलिस सेवा में करियर बनाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। चूँकि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए आपकी तैयारी का स्तर और सटीक रणनीति आपको आसानी से इस परीक्षा में सफलता दिला सकती है। ऐसे में फिजिकल टेस्ट के साथ-साथ लिखित परीक्षा के सिलेबस पर विशेष ध्यान दें।

Leave a Comment