October Festivals And Holidays India 2025: अक्टूबर 2025 में पूरे 31 दिन त्योहारों का महासंगम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

October Festivals And Holidays India 2025: अक्टूबर 2025 में भारत में त्योहारों और महत्वपूर्ण दिवसों का महासंगम, त्योहारों और छुट्टियों का पूरा कैलेंडर देखें, दीपावली, दशहरा, करवा चौथ की तारीखें और यात्रा, सुरक्षा के जरूरी टिप्स के साथ आज ही अपनी छुट्टियां प्लान करें।

October Festivals And Holidays India 2025
October Festivals And Holidays India 2025

अक्टूबर 2025 का महीना भारतीय जीवन में उल्लास, आध्यात्मिकता और राष्ट्रीय चेतना की एक अद्भुत लहर लेकर आता है। यह देश का वह खास समय है जब पूरा देश दीपावली, दशहरा और भाईदूज जैसे बड़े बड़े पर्वों को एक साथ मनाता है, जो हमारे जीवन को रोशनी और सकारात्मकता से भर देते हैं। साथ ही, यह माह गांधी जयंती और भारतीय वायु सेना दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के दिनों को भी याद करने का अवसर देता है।

अगर आप 2025 में इस महीने की यात्रा, समारोह या पारिवारिक मिलन की योजना बना रहे हैं, तो October Festivals And Holidays India 2025 का यह विस्तृत आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस माह की शुरुआत से अंत तक, हर दिन कोई न कोई खास मौका और त्यौहार है, जो हमें आपस में जोड़ने और जश्न मनाने का अवसर देता है। आइए, जानते हैं कि अक्टूबर 2025 में कौन-कौन से पर्व और महत्वपूर्ण दिवस देश को एक नई ऊर्जा से भर देंगे।

त्योहारों का महत्व: एकता, खुशियां और हमारी विरासत

त्योहार हमारे समाज की संस्कृति और परंपरा की नींव होते हैं। ये केवल मनोरंजन या छुट्टी के दिन नहीं होते, बल्कि हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। अक्टूबर 2025 में मनाए जाने वाले पर्व एवं त्यौहार कई मायनों में खास हैं, जिसे आप इस प्रकार समझ सकते है:

  • सामाजिक जुड़ाव: ये त्यौंहार लोगों को एकजुट करते हैं और प्रेम तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं, पुराने से पुराने मनमुटाव को दूर कर अपनेपन की भावना भर देते है। खासकर दीवाली जैसे बड़े त्यौहार पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलना-जुलना इसी भावना को दर्शाता है।
  • परंपरा का निर्वाह: दशहरा, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, हमें मर्यादा और सच्चाई के मूल्यों का स्मरण कराता है। ये पर्व सदियों से हमारी विरासत का अटूट हिस्सा हैं।
  • आध्यात्मिक शांति: करवा चौथ और धनतेरस जैसे पर्व आस्था और समर्पण की गहराई को दर्शाते हैं, जिससे हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

October Festivals And Holidays India 2025 के सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख त्यौहार 

इस महीने का कैलेंडर, विशेष रूप से उत्तर भारत में, प्रमुख त्योहारों से भरा रहता है। ये वो दिन होते हैं जब देश भर में उत्सव और जोरदार खुशियों का एक अलग ही माहौल होता है:

  • गांधी जयंती और दशहरा (2 अक्टूबर): 2025 में यह दिन राष्ट्रीय गौरव और धार्मिक उत्सव का अनूठा संगम है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के साथ-साथ, इस बार रावण दहन की परंपरा भी पूरे देश में उत्साह भर देती है, जो वर्षों बाद पहली बार एक ही दिन मनाए जाएंगे।
  • दीपावली का महापर्व (19-22 अक्टूबर): यह भारत का सबसे बड़ा और सबसे चमकदार त्योहार है। इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर को धनतेरस पर्व से होगी, इस दिन नई नई चीजें खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह कार्यक्रम 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली, फिर 20 अक्टूबर को दिवाली पर गणेश पूजा, लक्ष्मी पूजा और फिर 22 अक्टूबर को भाईदूज तक चलता है, जो हर परिवार में खुशहाली एवं खुशियों का माहौल लाता है।
  • करवा चौथ (10 अक्टूबर): यह उत्तर भारत की सुहागिन महिलाओं का एक महत्वपूर्ण व्रत है, जो पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। यह वैवाहिक जीवन के सुखद एवं प्रेम का प्रतीक है।

Read Also….100 वर्षों में पहली बार दिवाली पूजन का महामुहूर्त, जानें पूजा विधि, समय और नियम

October Festivals And Holidays India 2025 त्योहारों और महत्वपूर्ण दिवसों की पूरी लिस्ट

यह रही अक्टूबर 2025 में मनाए जाने वाले हर एक त्यौंहार और महत्वपूर्ण दिवसों की पूरी लिस्ट, तारीखों सहित:

तिथि  त्योहार एवं महत्वपूर्ण दिवस का नाम
1 अक्टूबरअंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस
2 अक्टूबरगांधी जयंती और दशहरा (देशभर में रावण दहन व मेला और शस्त्र पूजन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण)
4 अक्टूबरपशु कल्याण दिवस
5 अक्टूबरविश्व शिक्षक दिवस
6 अक्टूबरविश्व पर्यावास दिवस, सेरेब्रल पाल्सी दिवस
6-19 अक्टूबरBWF विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप (स्थान गुवाहाटी, असम)
7 अक्टूबरवाल्मीकि जयंती, विश्व कपास दिवस
8 अक्टूबरभारतीय वायु सेना दिवस (चंडीगढ़ में एक भव्य कार्यक्रम के साथ अपना 92वां वायु सेना दिवस मनाने के लिए तैयार)
9 अक्टूबरगुरु राम दास जयंती, भारतीय विदेश सेवा (IFS) दिवस
10 अक्टूबरकरवा चौथ (उत्तर भारत), मानसिक स्वास्थ्य दिवस, विश्व डाक दिवस
11 अक्टूबरअंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
12 अक्टूबरगठिया दिवस
14 अक्टूबरविश्व मानक दिवस
15 अक्टूबरविद्यार्थी दिवस, ग्रामीण महिला दिवस, सफेद बेंत दिवस
16 अक्टूबरविश्व खाद्य दिवस, एनेस्थीसिया दिवस
17 अक्टूबरगरीबी उन्मूलन दिवस
18 अक्टूबरधनतेरस
19 अक्टूबरछोटी दीपावली, नरक चौदस
20 अक्टूबरदीपावली (लक्ष्मी गणेश पूजन)
21 अक्टूबरगोवर्धन पूजा
22 अक्टूबरभाईदूज
24 अक्टूबरसंयुक्त राष्ट्र दिवस, विकास सूचना दिवस, ITBP स्थापना दिवस
26 अक्टूबरविलय दिवस (जम्मू और कश्मीर)
27 अक्टूबरवृक्ष-भव्य विरासत दिवस
29 अक्टूबरविश्व स्ट्रोक दिवस
31 अक्टूबरराष्ट्रीय एकता दिवस

त्योहारों के इस मौसम के लिए जरूरी सुझाव: खुद को रखें तैयार

त्योहारों का मौसम शुरू होते ही, कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है ताकि आपका जश्न बिना किसी रुकावट के जारी रहे और आप इन खुशियों का दिल खोलकर लुत्फ उठा सकें:

  • सेहत और सुरक्षा: Diwali के दौरान वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। मास्क पहनना और घर के अंदर हवा को शुद्ध रखने पर ध्यान दें, पटाखों से दूरी बनाकर रखें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।
  • खरीददारी की योजना: धनतेरस पर खरीदारी को बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए केवल विश्वसनीय दुकानों से ही लेन-देन करें।
  • यात्रा और यातायात: त्योहारों के कारण ट्रेनों, बसों और सड़कों पर बहुत भीड़ रहती है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो समय से पहले टिकट बुक करें और यातायात जाम से बचने के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर पहले ही घर से निकल जाएं।
  • रिश्तों को मजबूत करें: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर 2025 पर याद रखें कि अपनों को केवल मैसेज नहीं, बल्कि उन्हें कॉल करें या मिलकर भावनात्मक रूप से उन्हें अहसास कराएं कि आप उनके साथ है।

Join Daily for such Latest News: Join

निष्कर्ष: खुशियों और समृद्धि का एक अनमोल महीना

अक्टूबर 2025 भारतीय संस्कृति की विविधता और राष्ट्रीय गौरव का एक सच्चा प्रतीक है। यह हमें एक ओर अंधेरे पर प्रकाश की विजय का उत्सव मनाने का मौका देता है, वहीं दूसरी ओर शांति, शौर्य और एकता के महत्व को भी याद करने का अवसर प्रदान करता है। चाहे आप मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम की विजय का जश्न मना रहे हों या धनतेरस पर समृद्धि की कामना कर रहे हों, यह महीना जीवन में नई उम्मीदें और सकारात्मकता लेकर आता है। इन पर्वों को मनाते हुए, हमें इन महत्वपूर्ण दिवसों की जागरूकता को भी बढ़ाना चाहिए और पूरे देश के साथ इस उल्लास को दोगुना करना चाहिए। इस लेख में बताए गए आप October Festivals And Holidays India 2025 में से किस त्योहार के लिए आप सबसे ज्यादा Excited हैं? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है।

Leave a Comment