DSSSB TGT Recruitment 2025 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने आखिरकार वह नोटिफिकेशन जारी कर ही दिया जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। विज्ञापन संख्या 06/2025 के तहत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के लिए विभिन्न विषयों में कुल 5346 बम्पर रिक्त पदों को भरने की घोषणा की गई है, जो इस साल की सबसे बड़ी दिल्ली सरकारी शिक्षक भर्ती में से एक है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में ग्रुप ‘B’ स्तर की यह सरकारी नौकरी पाना हर उम्मीदवार के लिए एक शानदार मौका है।

अगर आप भी एक CTET परीक्षा पास अभ्यर्थी हैं और ₹1.42 लाख प्रतिमाह तक के आकर्षक वेतनमान वाली नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। DSSSB TGT भर्ती 2025 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी, चाहे वह आवेदन शुल्क हो, पात्रता हो या चयन प्रक्रिया, हमने पूरी सटीकता एवं आधिकारिक विज्ञप्ति के आधार पर उपलब्ध कराई है। DSSSB TGT Notification पोर्टल पर 3 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया है, इसलिए अब समय न गवाएं और तुरंत आवेदन करके DSSSB TGT Exam Prepration में लग जाएं।
DSSSB TGT Recruitment 2025 Application Dates
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 06/2025 के माध्यम से उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए लगभग एक महीने का समय दिया है। डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती का विज्ञापन 3 अक्टूबर को जारी किया गया है, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र ठीक 09 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से आमंत्रित किए गए है।
बता दें कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की Last Date 07 नवंबर 2025 को रात 11:59 बजे तक की रखी गई है। ऐसे में किसी भी तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म भरें।
DSSSB TGT Total Posts & Category-Wise Post Details
DSSSB TGT भर्ती के तहत दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय में ग्रुप ‘B’ के लिए विभिन्न विषयों में कुल 5346 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह पद संख्या अपने आप में ही बहुत बड़ी है, योग्य उम्मीदवारों के लिए यह अपने सपनों को साकार करने का एक शानदार सुनहरा अवसर है। इस भर्ती में श्रेणीवार निर्धारित पद संख्या इस प्रकार है:
| Category | Vacancies |
| GEN/UR | 2070 |
| OBC | 1601 |
| SC | 642 |
| ST | 214 |
| EWS | 819 |
| PwBD (Incl.) | 381 |
| कुल पद | 5346 |
DSSSB TGT Application Fees 2025
DSSSB TGT Vacancy 2025 में सामान्य श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। लेकिन, सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क पूरी तरह से माफ (NIL) है। इसी तरह, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग अभ्यर्थी और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को भी किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
DSSSB Trained Graduate Teacher Bharti Eligibility Criteria
DSSSB TGT Recruitment 2025 के तहत आवेदन करने से पहले हर उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह सभी अनिवार्य पात्रता मानदंडों को पूरा करता है। सबसे पहले, उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा मानदंडों की शर्तें भी पूरी करनी होगी।
DSSSB TGT Educational Qualification
दिल्ली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) पदों पर DSSSB TGT Bharti 2025 के तहत आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास यह तीन मुख्य योग्यताएं होना अनिवार्य हैं:
- स्नातक डिग्री: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रहे, संबंधित विषय का अध्ययन ग्रेजुएशन के दौरान कम से कम 2 साल तक किया हुआ होना चाहिए।
- B.Ed. डिग्री: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 2 वर्षीय B.Ed. या 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed. डिग्री अभ्यर्थियों के पास होना अनिवार्य है।
- CTET: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) उत्तीर्ण होना भी एक अनिवार्य शर्त है।
Note: इन पदों के लिए किसी भी प्रकार के पूर्व कार्य अनुभव की मांग नहीं की गई है, इसलिए कार्य अनुभव की कोई आवश्यकता नहीं है।
DSSSB TGT Age Limit
डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है, इसके अलावा सरकारी नियमों के तहत कई श्रेणियों को आयु में 5 से 7 वर्ष तक की छूट प्रदान की गई है। उदाहरण के लिए, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 5 साल तक की छूट मिलेगी, इसके अलावा, समान विभाग के संविदा (Contractual) या अतिथि शिक्षकों को भी उनके वास्तविक सेवाकाल तक, अधिकतम 5 साल की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
DSSSB TGT Recruitment 2025 Selection Process
डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा, बता दें कि इस भर्ती में किसी प्रकार का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।
Read Also… DSSSB प्राथमिक सहायक शिक्षक भर्ती का 1180 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जानें कौन कौन कर सकते हैं आवेदन
DSSSB TGT Salary 2025
Delhi TGT Recruitment 2025 में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को बहुत ही आकर्षक और शानदार मासिक वेतनमान मिलेगा, जो दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनने का एक बड़ा कारण है। इन पदों का मासिक वेतनमान न्यूनतम 44,900 से लेकर अधिकतम 1,42,400 रूपये तक है। यह वेतन पे लेवल-7 और ग्रुप ‘B’ की नॉन-गजेटेड पोस्ट के आधार पर दिया जाएगा। टीजीटी कि इस सैलरी में महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता (TA) जैसे अन्य सरकारी भत्तों का भी पूरा लाभ मिलेगा, जिससे यह मासिक सैलरी और भी ज्यादा बड़ी और काफी अच्छी हो जाएगी।
How To Apply for DSSSB TGT Recruitment 2025
DSSSB TGT Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए स्टेप बाय स्टेप चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार सीधे DSSSB के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको OARS पोर्टल पर आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरीफाई करते हुए अपना पंजीकरण पूरा करना होगा।
- पंजीकरण के बाद, अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
- इसके बाद Advertisement Number (06/2025) पर क्लिक करके Apply Online पर क्लिक करें।
- अब जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस पोस्ट कोड को सलेक्ट करके फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
- आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को भी स्कैन करने के बाद अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले एक बार पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें फिर फॉर्म Submit करके भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
DSSSB TGT Recruitment 2025 Apply Online
निष्कर्ष
DSSSB TGT Recruitment दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनने का एक शानदार मौका है, 5346 पदों की की बड़ी भर्ती में आपको वेतन भी पे लेवल-7 के आधार पर मिलेगा, किसी भी राज्य के योग्य महिला पुरुष अभ्यर्थी दिल्ली ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर भर्ती के लिए अंतिम तिथि 07 नवंबर 2025 का इंतजार किए बिना, तुरंत ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है। इस शानदार दिल्ली TGT एग्जाम में सफलता पाने के लिए आप अभी से DSSSB TGT Previous Year Papers सॉल्व करते हुए लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।