Revenue Karmchari Recruitment 2025: 12वीं पास के लिए राजस्व विभाग में रेवेन्यू कर्मचारी के 4600+ पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन 25 नवंबर तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Revenue Karmchari Recruitment 2025
Revenue Karmchari Recruitment 2025

बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा बिहार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बंपर पदों पर Revenue Karmchari Recruitment 2025 का आयोजन किया जा रहा है, इस भर्ती के जरिए राजस्व विभाग में कुल 4612 राजस्व कर्मचारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। Sarkari Naukri 2025 के इच्छुक किसी भी राज्य के योग्य महिला पुरुष अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते है।

योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से सबमिट करना होगा। रेवेन्यू डिपार्टमेंट में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अपने सपने पूरे करने का यह एक सुनहरा अवसर है। रेवेन्यू कर्मचारी भर्ती एक उच्च स्तरीय एवं समाज में मान सम्मान दिलाने वाली सरकारी नौकरी है। इसके लिए आवेदन पत्र अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 तक सबमिट किया जा सकते हैं। इसके अलावा बिहार रेवेन्यू कर्मचारी भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Revenue Karmchari Recruitment 2025 आवेदन की तारीखें

रेवेन्यू कर्मचारी भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, वहीं इन पदों के लिए विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना 15 अक्टूबर 2025 को जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अभ्यर्थी आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2025 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है, अभ्यर्थियों को आवेदन से वंचित होने से बचने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म सबमिट कर देना चाहिए।

पद संख्या विवरण

बिहार राज्य के राजस्व विभाग में कुल 4612 राजस्व कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जाएगा, इस भर्ती में राज्य के आरक्षित और अनारक्षित सभी श्रेणियों के लिए अलग-अलग पद संख्या निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी विस्तृत पद संख्या विवरण की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते है जो 15 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

Bihar Rajasv Karmchari Bharti में आवेदन करने के लिए आरक्षित और अनारक्षित सभी श्रेणियों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता

Bihar Revenue Karmchari Vacancy में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से किसी भी विषय के साथ न्यूनतम कक्षा 12वीं पास होने चाहिए, इसके अलावा अभ्यर्थियों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी खास डिग्री या डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है।

आयु सीमा

बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी हुई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को एवं जनरल श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में विशेष छूट प्रदान की गई है।

Read Also…10वीं पास युवाओं के लिए RKVY Bharti 2025 का नोटिफिकेशन जारी, रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन 21 अक्टूबर तक

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा, लिखित परीक्षा में सामान्य अध्ययन, गणित, जनरल अवेयरनेस और बिहार के सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

वेतनमान

BSSC रेवेन्यू कर्मचारी भर्ती 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 2 के आधार पर न्यूनतम 19,900 रूपये से 63,300 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा। साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य विभिन्न सरकारी भत्ते भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि यह एक परमानेंट सरकारी नौकरी है, इसलिए उम्मीदवारों को दीर्घकालिक सुरक्षा और सरकारी सिक्योरिटी के लाभ भी प्राप्त होंगे।
अन्य लाभ: राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, चिकित्सा सुविधाएं और सेवाकालीन पदोन्नति जैसे लाभ भी मिलेंगे, जो इस नौकरी को और भी आकर्षक बनाते हैं।

बिहार राजस्व कर्मचारी भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करें

Bihar Revenue Staff Vacancy 2025 के लिए अभ्यर्थियों को BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • इसके बाद पोर्टल के डैशबोर्ड पर ‘Bihar Revenue Staff Recruitment 2025’ के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी के साथ ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करके यूजर आईडी एवं पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल कर रखें।

Important Links

निष्कर्ष

Revenue Karmchari Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू की जा रही है, विज्ञप्ति जारी करने के साथ ही 15 अक्टूबर से अप्लाई लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी बिना अंतिम तिथि का इंतजार किए समय पर अपना फॉर्म सबमिट करके रेवेन्यू कर्मचारी एग्जाम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा इस भर्ती से जुड़े आपके जो भी सवाल है आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment