मुख्य सचिव की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया शुरू, लंबे समय के बाद सबसे बड़े अवसर का विस्तृत विवरण

जयपुर (विशेष रिपोर्ट): राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), जिसे आमतौर पर जलदाय विभाग कहा जाता है, में नौकरियों का सबसे बड़ा पिटारा खुल गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 2024-2025 बजट घोषणा के तहत, 25,000 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। Rajasthan Jalday Vibhag Bharti 2025 की यह पहल राज्य की जल-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक निर्णायक, आधिकारिक और विश्वसनीय सरकारी कदम है।
इस जलदाय भर्ती को गति देने के लिए, राज्य के मुख्य सचिव (Chief Secretary) श्री सुधांश पंत ने 8 अक्टूबर 2025 को विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की है। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि यह प्रक्रिया अब जल्द ही शुरू करके इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा यह भर्ती राज्य के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में निकली का रही है, इसके जरिए तकनीकी और गैर तकनीकी खाली पदों को भरा जाएगा। दसवीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी रेंज पे मैट्रिक्स लेवल 1 से 10 के आधार पर हर महीने न्यूनतम 18,000 से 85,300 रूपये तक होगी। चयन के बाद जॉब पोस्टिंग राजस्थान के विभिन्न जिलों, तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित PHED इकाइयों में की जाएगी।
Rajasthan Jalday Vibhag Bharti 2025 कब निकलेगी
राजस्थान जलदाय विभाग भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह तक कभी भी जारी किया जा सकता है, क्योंकि राज्य सरकार की लेटेस्ट घोषणा के मुताबिक यह भर्ती 2025 समाप्त होने से पहले शुरू कर दी जाएगी। आवेदन की विस्तृत तारीखें फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।
पद संख्या विवरण
इस भर्ती का आयोजन कुल 25000 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जाएगा, जिसमें तकनीकी और गैर तकनीकी स्तर के कनिष्ठ अभियंता (JEN), सहायक अभियंता (AEN), तकनीकी सहायक, पंप ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, लाइनमैन, फोरमैन, मीटर रीडर, लिपिकीय सहायक सहित विभिन्न रिक्त पद शामिल है,
पदों की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आप उसमें चेक कर सकते है।
आवेदन शुल्क
जलदाय विभाग तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल श्रेणी, ओबीसी क्रीमी लेयर और एमबीसी क्रीमी लेयर श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रूपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर, एमबीसी नॉन क्रीमी लेयर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग अभ्यर्थियों के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है।
शैक्षणिक योग्यता
PHED भर्ती 2025 में पद अनुसार अभ्यर्थियों को पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:
| पद श्रेणी | पद का नाम | आवश्यक शैक्षणिक योग्यता |
| उच्च तकनीकी पद | कनिष्ठ अभियंता (JEN), सहायक अभियंता (AEN), तकनीकी सहायक | इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा अनिवार्य। |
| तकनीकी पद | पंप ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, लाइनमैन, फोरमैन | 10वीं + संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट/समकक्ष डिप्लोमा। |
| गैर-तकनीकी पद | मीटर रीडर, लिपिकीय सहायक (Clerical Assistant) | 10वीं/12वीं/स्नातक अनिवार्य। |
Job Profile Experience: भर्ती विशेषज्ञ और PHED के पूर्व निदेशक, श्री मोहन लाल के अनुसार, “यह भर्ती सिर्फ शैक्षणिक योग्यता नहीं देखती, जैसे पंप ड्राइवर और लाइनमैन जैसे पदों पर चयनित उम्मीदवारों को फील्ड में मोटर, पाइपलाइन और जल वितरण प्रणाली की 8-10 घंटे की कठिन निगरानी करनी होती है। सफल होने के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ शारीरिक दक्षता और समस्या-समाधान का वास्तविक अनुभव भी जरूरी है।”
आयु सीमा और आरक्षण नियम
विभिन्न स्तरीय पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है, आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। राज्य के आरक्षित वर्ग SC, ST, OBC, EWS, महिला अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार के नवीनतम नियमों के अनुसार आयु में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
Read More…
- 12वीं पास के लिए राजस्थान एनटीटी ईसीसीई के बंपर पदों पर भर्ती
- राजस्थान एलडीसी भर्ती के 2123 पदों पर नोटिफिकेशन, जानें क्या है योग्यता
चयन प्रक्रिया: पारदर्शिता और नकारात्मक अंकन
राजस्थान PHED भर्ती में उम्मीदवारों का चयन एक बहु-चरणीय और पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से होगा, जो इस प्रकार होगी:
- Written Exam: सभी पदों के लिए अनिवार्य।
- Skill Test: तकनीकी पदों के लिए, जिसमें अभ्यर्थियों की व्यावहारिक क्षमता परखी जाएगी।
- Document Verification: ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
- Medical Examination: अंतिम चरण में स्वास्थ्य एवं फिटनेस जांच होगी।
परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा ऑफलाइन आयोजित होगी और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के होंगे। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि इस परीक्षा में 1/3 अंकों का नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू किया गया है। इसके अलावा विस्तृत एग्जाम पैटर्न और सिलेबस नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।
राजस्थान जलदाय विभाग भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करें
राजस्थान PHED भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही, उम्मीदवार निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करके अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं:
- राजस्थान के आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अपने SSO ID और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड पर Recruitment Portal में जाकर “Ongoing Recruitments” के तहत ‘Rajasthan PHED Recruitment 2025’ ढूंढें।
- इसके बाद इस भर्ती के लिए दिए गए Apply Now पर क्लिक करके उस पद को चुनें जिसके लिए आवेदन करना है।
- आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- अपने नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर और सभी महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म को “Submit” कर दें।
- इसके बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट भविष्य में उपयोग के लिए निकाल कर रख लें।
Important Links
निष्कर्ष
Rajasthan Jalday Vibhag Bharti 2025 राज्य के जलदाय विभाग में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले प्रत्येक युवाओं के लिए एक शानदार सुनहरा अवसर है। सभी उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे नोटिफिकेशन जारी होने तक का इंतजार किए बिना आज से ही अपनी तैयारी शुरू कर दें।