CG Mahila Bal Vikas Vacancy 2025: महिला एवं बाल विकास विभाग भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में निकली अधिकारी लेवल की सरकारी नौकरी

CG Mahila Bal Vikas Vacancy 2025 Apply Online
CG Mahila Bal Vikas Vacancy 2025 Apply Online

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है, क्योंकि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बाल देखरेख संस्था में भर्ती निकाली है, यह भर्ती Superintendent के कुल 55 खाली पदों पर निकाली गई है जिसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया है।

CG Mahila Bal Vikas Vacancy 2025 एक प्रतिष्ठित और राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) स्तर की नौकरी है, जो समाज सेवा, बाल कल्याण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन मौका है। सीजी महिला बाल विकास विभाग भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है। इसके अलावा रोजाना सरकारी रोजगार अपडेट पाने के लिए आप टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं, जहां सरकारी भर्ती और एग्जाम से लेकर रिजल्ट जारी होने तक की लेटेस्ट न्यूज सबसे पहले शेयर की जाती है।

CG Mahila Bal Vikas Vacancy 2025 आवेदन की तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया है, जिसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:00 से शुरू की गई है, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की लास्ट डेट 8 नवंबर 2025 रात 11:59 तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं। वहीं आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सीजी सुपरिटेंडेंट एग्जाम का आयोजन 18 जनवरी 2026 को किया जाएगा। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जाएंगे, अन्य किसी भी तरह का डाक या मैनुअल आवेदन मान्य नहीं होगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा और सैलरी

छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग अधीक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है, जो इस प्रकार है:

शैक्षणिक योग्यता: डिग्री क्या चाहिए? 

  • आवेदन की आखिरी तारीख तक सीजी सुपरिटेंडेंट Bharti फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से समाज कार्य (MSW), समाजशास्त्र (Sociology) या मनोविज्ञान (Psychology) में से किसी एक में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की डिग्री होना आवश्यक है।
    या फिर
  • मान्यता पर संस्थान से कानून/विधि (Law) में ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा और छूट 

आवेदकों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी, अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा जनरल श्रेणी और अन्य राज्य के लिए 30 वर्ष रखी गई है, वहीं अधिकतम उम्र छत्तीसगढ़ के निवासी अभ्यर्थियों के लिए 5 साल की अतिरिक्त छूट के साथ 40 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार सभी आरक्षित वर्ग, महिला और भूतपूर्व सैनिक आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है।

Read Also….रेलवे ग्रुप सी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 2 नवंबर तक

शानदार वेतनमान (सैलरी)

  • सीजी अधीक्षक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को बहुत अच्छा वेतनमान मिलेगा, क्योंकि यह पद राजपत्रित कनिष्ठ द्वितीय श्रेणी कार्यपालिक लेवल का है। चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-9 के अनुसार मूल वेतनमान 9300 से 34800 रूपये + ग्रेड पे 4300 रूपये दिया जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार के नियम अनुसार महंगाई भत्ता और अन्य सभी सरकारी भत्ते (Allowances) भी मिलेंगे।
  • ट्रेनिंग अवधि: चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 3 साल की ट्रेनिंग/परिवीक्षा अवधि (Probation Period) पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग

अधीक्षक पद के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।

चयन के चरण 

  • लिखित परीक्षा (Written Exam): 300 अंक
  • साक्षात्कार (Interview): 30 अंक
  • कुल अंक: 330 अंक
  • अंतिम सिलेक्शन दोनों चरणों में मिले कुल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से होगा।

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम 

  • लिखित परीक्षा का आयोजन कुल 300 अंकों के लिए किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विषयों से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय मिलेगा।
  • भाग 1: छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान: (50 प्रश्न/100 अंक)
  • भाग 2: बालकों से संबंधित सामान्य ज्ञान (100 प्रश्न/200 अंक)
    सबसे महत्वपूर्ण: नेगेटिव मार्किंग
  • जी हां, लिखित परीक्षा में Negative Marking की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर आपके नंबर काटे जाएंगे, इसलिए प्रश्नों का उत्तर सावधानी से दें।
  • परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को हर पेपर में न्यूनतम 33% अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 23% अंक लाने अनिवार्य हैं।

आवेदन शुल्क कितना है? 

  • आवेदन शुल्क का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्ग SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रूपये रखा गया है।
  • रिफंड की सुविधा: अगर आप लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों में शामिल होते हैं, तो यह शुल्क आपको वापस (Refund) कर दिया जाएगा।
  • अन्य सभी अनारक्षित एवं अन्य राज्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रूपये रखा गया है, यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
  • सभी आवेदकों को पोर्टल शुल्क + GST अलग से देना होगा।

आवेदन में गलती सुधारने का मौका 

  • अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए, तो आयोग दो बार सुधार का मौका देगा:
  • निःशुल्क सुधार: 9 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक (केवल एक बार)।
  • सशुल्क सुधार: 12 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक। इसके लिए ₹500 का शुल्क लगेगा।
  • इस दौरान आप सिर्फ लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी, मूल-निवासी, निःशक्तजन एवं भूतपूर्व सैनिक संबंधी जानकारियों में ही सुधार कर सकते हैं।

सीजी महिला एवं बाल विकास विभाग अधीक्षक भर्ती 2025 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

CG Superintendent Online Form भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसे आप इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर बैठे पूरा कर सकते है:

  • सबसे पहले CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर “Online Application” सेक्शन में “Superintendent (Women and Child Development Department) Recruitment 2025” का लिंक खोजें और क्लिक करें।
  • फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी बहुत ध्यान से भरें।
  • इसके बाद अपनी लाइव फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंतिम चरण में ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को अच्छी तरह से चेक करें और “Final Submit” कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए जमा किए गए आवेदन फॉर्म और शुल्क भुगतान की रसीद का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Important Links

निष्कर्ष: CGPSC द्वारा 55 रिक्त पदों पर CG Mahila Bal Vikas Vacancy 2025 का आयोजन किया जा रहा है, यह भर्ती छत्तीसगढ़ में एक प्रतिष्ठित सरकारी करियर शुरू करने का एक शानदार अवसर है। सभी योग्य उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि अंतिम तिथि 8 नवंबर 2025 का इंतजार किए बिना आज ही आवेदन करके और नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए 18 जनवरी 2026 को होने वाली परीक्षा की तैयारी में अभी से जुट जाएं।

Leave a Comment