TNRD Gram Panchayat Secretary Bharti 2025: ग्रामीण विकास विभाग एवं ग्राम पंचायत में 1483 पदों के लिए आवेदन शुरू, योग्यता 10वीं पास

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

கிராம பஞ்சாயத்து செயலாளர் பதவிக்கு 1483 பதவிகள், தகுதி: 10 ஆம் வகுப்பு தேர்ச்சி.

TNRD Gram Panchayat Secretary Bharti 2025
TNRD Gram Panchayat Secretary Bharti 2025

तमिलनाडु ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग द्वारा TNRD Gram Panchayat Secretary Bharti 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 12 अक्टूबर को जारी कर दी गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बहुत अच्छी खबर है, क्योंकि विभाग ने जिला स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव (கிராம ஊராட்சி செயலாளர்) के कुल 1483 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यदि आप 10वीं पास हैं और तमिलनाडु में सरकारी सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो अपने सपनों को पूरा करने का यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। तमिलनाडु ग्राम पंचायत सेक्रेटरी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 09 नवंबर 2025 तक कभी भी फॉर्म सबमिट कर सकते है। इसके अलावा TNRD Gram Panchayat Bharti के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

TNRD Gram Panchayat Secretary Bharti 2025 Overview

Department NameRural Development and Panchayat Raj Department, Tamil Nadu (TNRD)
Post NameGram Panchayat Secretary
Total1483 Posts
Pay ScaleLevel 2 (₹15,900 – ₹50,400)
Application Start DateOctober 12, 2025
Application Last DateNovember 9, 2025
Category10th Pass Latest Govt Jobs
Official Websitetnrd.tn.gov.in

ग्राम पंचायत सेक्रेटरी भर्ती के लिए पात्रता मानदंड

ग्राम पंचायत सचिव के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है:

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं (10 ஆம் வகுப்பு) उत्तीर्ण होने अनिवार्य है।

भाषा ज्ञान

आवेदकों ने कम से कम कक्षा 8वीं तक तमिल भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए। इसके अलावा, तमिल भाषा को बिना किसी गलती के लिखना और पढ़ना आना चाहिए।

निवास स्थान

उम्मीदवार संबंधित ग्राम पंचायत/ब्लॉक/जिले का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

आयु सीमा (01.07.2025 तक)

सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, आयु सीमा में विभिन्न आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियम अनुसार विशेष छूट दी गई है, जिसके अनुसार अधिकतम आयु श्रेणीवार इस प्रकार रखी गई है:

  • सामान्य श्रेणी: 32 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग (BC) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC): 34 वर्ष
  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST): 37 वर्ष
  • विकलांग व्यक्ति (PwD): अधिकतम सीमा से 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट

चयन प्रक्रिया: यह नौकरी कैसे मिलेगी?

ग्राम पंचायत सेक्रेटरी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में पूरा किया जाएगा:

  • Skill Test: इसमें उम्मीदवारों के पढ़ने और लिखने के कौशल की जांच की जाएगी। कुछ क्षेत्रों में साइकिल/दोपहिया वाहन चलाने की क्षमता का परीक्षण भी किया जा सकता है।
  • Interview: सफल उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके सामान्य ज्ञान, पद के लिए उपयुक्तता और व्यक्तित्व का आकलन किया जाएगा।
  • Document Verification: अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों के सभी मूल शैक्षणिक और जाति प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

More Latest Jobs Here

आवेदन शुल्क

ग्राम पंचायत सेक्रेटरी भर्ती के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, इस भर्ती में सामान्य श्रेणी, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग आवेदकों के लिए केवल 50 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है।

तमिलनाडु ग्राम पंचायत सेक्रेटरी भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग, तमिलनाडु की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Gram Panchayat Secretary Online Form जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ग्रामीण विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट tnrd.tn.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Recruitment’ सेक्शन में जाकर “Village Panchayat Secretary” पद के लिए जारी Notification लिंक पर क्लिक करें।
  • पूरे भर्ती विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता सुनिश्चित करें।
  • इसके बाद Apply Online पर क्लिक करके पंजीकरण करते हुए पोर्टल में लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit बटन पर क्लिक कर दें।

Important Links

Leave a Comment