बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार ने पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिव के हजारों पदों पर एकसाथ बंपर भर्ती निकाली है। Bihar Panchayat Sachiv Recruitment 2025 कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा आयोजित की जा रही है, जो BSSC Inter Level Recruitment 2025 में शामिल एक भर्ती है।

यदि आपने कक्षा 12वीं पास कर ली है और बिहार राज्य सरकारी नौकरी के साथ करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। इंटर लेवल भर्ती के कुल 23,175 पदों में 3,532 पद अकेले पंचायत सचिव भर्ती के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती में कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 नवंबर 2025 तक चलेगी। इस लेख में पंचायत सचिव सरकारी नौकरी के लिए पद संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न सहित सम्पूर्ण जानकारी आसान भाषा में दी गई है।
Bihar Panchayat Sachiv Recruitment 2025 Important Dates
बिहार पंचायत सचिव भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू कर दी गई है, अभ्यर्थी आवेदन करने की एवं आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते है।
बिहार पंचायत सचिव भर्ती पद संख्या विवरण
इस भर्ती के तहत पंचायती राज विभाग में कुल 3,532 खाली पदों पर पंचायत सचिवों की नियुक्ति की जाएगी। कुल पद संख्या में दे 35% आरक्षण के तहत 1022 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किए गए है। अभ्यर्थी श्रेणीवार पद संख्या की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।
Bihar Panchayat Sachiv Recruitment 2025 Application Fees
इस भर्ती में आरक्षित और अनारक्षित सभी श्रेणियों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, इस शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या मोबाइल वॉलेट के जरिए ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।
Bihar Panchayat Sachiv Recruitment 2025 Eligibility Criteria
बिहार पंचायत सचिव भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है:
Bihar Panchayat Sachiv शैक्षणिक योग्यता:
BSSC पंचायत सेक्रेटरी भर्ती में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।
इसके साथ ही आवेदकों को कंप्यूटर संचालन और हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग का भी बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है।
Bihar Panchayat Sachiv आयु सीमा
बिहार पंचायत सेक्रेटरी भर्ती के लिए आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार राज्य सरकार के नियम अनुसार ऊपरी आयु में छूट भी दी गई है। सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, वहीं अधिकतम आयु सीमा श्रेणीवार इस प्रकार है:
- UR (General) Male – 37 वर्ष
- BC/EBC Women – 40 वर्ष
- SC/ST (Male and Female) – 42 वर्ष
Read Also…ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के 3727 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, योग्यता सिर्फ 10वीं पास
Bihar Panchayat Sachiv Salary Slip: पंचायत सचिव को कितनी सैलरी मिलेगी?
Bihar Panchayat Sachiv Vacancy 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा शानदार सैलरी पैकेज दिया जाएगा। इन कर्मचारियों को पे मैट्रिक्स लेवल 3 के आधार पर न्यूनतम 21,700 रूपये से 69,100 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा। सैलरी के अलावा, पंचायत सचिवों को विभिन्न प्रकार के सरकारी भत्ते (Allowances) और लाभ भी मिलेंगे, जिसमें महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), चिकित्सा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी शामिल है।
Bihar Panchayat Sachiv Recruitment 2025 Selection Process
बिहार पंचायत सचिव भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण (टाइपिंग/कंप्यूटर दक्षता), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
Bihar Panchayat Sachiv Exam Pattern 2025 In Hindi
बिहार पंचायत सचिव प्रीलिम्स एग्जाम में कुल 100 और मुख्य परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे।
गलत उत्तर करने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है।
इस परीक्षा के लिए निर्धारित एग्जाम पैटर्न को आप इस प्रकार समझ सकते है:
- एग्जाम मोड: ऑनलाइन (CBT – कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
- प्रश्नों का प्रकार: वस्तुनिष्ठ (MCQ – बहुविकल्पीय प्रश्न)
- कुल प्रश्न: 150 (प्रारंभिक परीक्षा)
- प्रत्येक सवाल के अंक: 4
- नेगेटिव मार्किंग: हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
- पेपर करने का समय: 2 घंटे 15 मिनट
Main Exam Pattern:
| पेपर | विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक |
| 1st | हिंदी भाषा | 100 | 400 |
| 2nd | सामान्य जागरूकता, सामान्य गणित, विज्ञान, तार्किक तर्क, मानसिक क्षमता | ||
| कुल प्रश्न/अंक | 250 | 1000 | |
How to Apply for Bihar Panchayat Sachiv Recruitment 2025
Bihar Panchayat Sachiv Bharti 2025 में फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा, इसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Panchayat Secretary Recruitment 2025” के लिए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पोर्टल पर ‘Register’ विकल्प चुनकर अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित आवश्यक जानकारी सही-सही भरकर रजिस्टर करें, अब यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पता विवरण सावधानी से भरें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
- एक बार पूरी जानकारी चेक करने के बाद ‘Final Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए अपने जमा किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लेना न भूलें।
Bihar Panchayat Sachiv Recruitment 2025 Important Links
निष्कर्ष
Bihar Panchayat Sachiv Recruitment 2025 कक्षा 12वीं पास कर चुके युवाओं के लिए पंचायती राज विभाग में स्थायी सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका है। कुल 3,532 पदों पर होने वाली यह भर्ती राज्य के हजारों उम्मीदवारों का भविष्य बदल देगी, हमारा सुझाव है कि आप अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 से पहले पहले अपना फॉर्म आधिकारिक पोर्टल पर जमा कर दें, और समय रहते एग्जाम की तैयारी शुरू कर दें। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे अन्य जरूरतमंद दोस्तों के साथ भी अवश्य शेयर करें और किसी भी प्रश्न के लिए हमें कमेंट सेक्शन में जाकर पूछें।