Bihar Police Vacancy 2026 Notification Release: 12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती का 993 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bihar Police Vacancy 2026: पुलिस फोर्स में शामिल होकर टेक्नोलॉजी के साथ अपना करियर सेट करने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। दरअसल केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी संवर्ग में Bihar Police Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए पुलिस विभाग के कुल 993 पदों पर नियुक्तियां दी जाएगी।

Bihar Police Vacancy 2026 Notification Release
Bihar Police Vacancy 2026

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 02/2026 आधिकारिक रूप से 1 मार्च 2026 को जारी किया जा चुका है। ध्यान दें यह कोई रेगुलर सिपाही भर्ती नहीं है, यह खास तौर पर उन कैंडिडेट्स के लिए है जिन्होंने Science Stream से पढ़ाई की है। अक्सर लोग बिना पूरे नोटिफिकेशन को पढ़े फॉर्म भर देते हैं, लेकिन Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026 में शामिल होने के लिए आपका PCM (Physics, Chemistry, Maths) से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Bihar Police Vacancy 2026 Important Dates

बिहार पुलिस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया दोनों ही 1 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 तय की गई है। अगर आप भी इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 से पहले फॉर्म जमा कर दें।

Bihar Police Constable Operator Vacancy Details 2026

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के जरिए 993 ऑपरेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिसमें महिला अभ्यर्थियों के लिए 35% यानी 338 पद रिजर्व रखे गए हैं। कैटेगरी अनुसार पद संख्या विवरण इस प्रकार है:

  • जनरल (UR): 408 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 99 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 157 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 10 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 175 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 113 पद
  • पिछड़े वर्गों की महिला: 31 पद
  • कुल पद: 993

Bihar Police Vacancy 2026 Application Fees

बिहार पुलिस भर्ती में आवेदन के लिए सभी वर्ग के महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क आप नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।

Bihar Police Vacancy 2026 Qualification

बिहार पुलिस भर्ती में किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आवेदक किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं साइंस के साथ उत्तीर्ण होने चाहिए। जिसमें Physics, Chemistry और Maths (PCM) विषय होना अनिवार्य है। आर्ट्स या कॉमर्स वाले दोस्त इस बार इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं हैं।

Read Also…..राजस्थान ईओ और आरओ भर्ती के बंपर पदों पर नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन

Bihar Police Vacancy 2026 Age Limit

बिहार पुलिस भर्ती के लिए मिनिमम आयु 18 वर्ष रखी गई है। जबकि अधिकतम आयु कैटेगरी अनुसार तय की गई है। उम्र की गणना 01 अगस्त 2021 से 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • जनरल (पुरुष/महिला): 25 वर्ष
  • BC/EBC (पुरुष): 27 वर्ष
  • BC/EBC (महिला): 28 वर्ष
  • SC/ST/थर्ड जेंडर: 30 वर्ष

Bihar Police Vacancy 2026 Selection Process

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam
  • Physical Test (PET/PST)
  • Document Verification
  • Medical Test

Bihar Police Exam Pattern And Syllabus 2026

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एग्जाम ऑफलाइन एवं Objective (MCQs) टाइप का होगा।
रट्टा मारने के बजाय आप निम्नलिखित एग्जाम पैटर्न को समझते हुए तैयारी शुरू कर सकते हैं:

  • कुल अंक: 100
  • कुल प्रश्न: 100
  • परीक्षा की अवधि: 2 घंटे
Subject Question Answer
Physics 25 25
Maths 25 25
Chemistry 25 25
GK & Current Affairs 25 25
Total 100 100

Bihar Police Operator Physical Test 2026

बिहार पुलिस ऑपरेटर फिजिकल टेस्ट में शरीर के माप के साथ-साथ आपकी फिजिकल फिटनेस का भी टेस्ट होगा।

Height

  • जनरल/BC पुरुष: 165 सेमी
  • EBC/SC/ST पुरुष: 160 सेमी
  • सभी वर्ग की महिलाएं: 155 सेमी
  • वजन (सिर्फ महिलाएं): कम से कम 48 किग्रा होना जरूरी है।
  1. दौड़: पुरुषों को 1.6 किमी दौड़ 6 मिनट में और महिलाओं को 1 किमी दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी।
  2. ऊंची कूद: पुरुषों के लिए 3 फीट 6 इंच और महिलाओं के लिए 2 फीट 6 इंच ऊंची कूद गतिविधि पूरी करनी जरूरी है।

Bihar Police Salary 2026 Details

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 3 के आधार पर न्यूनतम 21,700 रुपए से अधिकतम 69,100 रूपये तक बेसिक सैलरी दी जाएगी। सभी DA, HRA और Medical सहित विभिन्न भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

How to Apply Bihar Police Vacancy 2026

Bihar Police Operator Online Form भरने के लिए आप बताए गए निम्नलिखित चरणों को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Bihar Police‘ टैब के अंदर विज्ञापन संख्या 02/2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply Online पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स को बताए गए साइज में अपलोड करें।
  • 100 रूपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • लास्ट में कन्फर्मेशन पेज का Printout लेना बिल्कुल न भूलें।

Bihar Police Vacancy 2026 Apply Online

निष्कर्ष: विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 एक ‘गोल्डन टिकट’ है। खास बात यह है कि जहां दूसरी पुलिस भर्तियों में फिजिकल के नंबर मेरिट तय करते हैं, यहां आपकी Intelligence और लिखित परीक्षा ही आपको सफलता दिलाएगी। तो देर किस बात की? लास्ट डेट 31 मार्च 2026 से पहले अप्लाई करें और तुरंत तैयारी में जुट जाएं!

Leave a Comment