BOB Credit Analyst Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी ₹1.2 लाख महीना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

All India Basis BOB कॉर्पोरेट और इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट Jobs

BOB Credit Analyst Vacancy 2025 Apply Online
BOB Credit Analyst Vacancy 2025 Apply Online

क्या आप कॉर्पोरेट बैंकिंग में एक ऐसी विशेषज्ञ भूमिका की तलाश में हैं जो न केवल शानदार सैलरी पैकेज दे, बल्कि करियर ग्रोथ भी सुनिश्चित करे, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) द्वारा अपने सबसे महत्वपूर्ण विभाग, कॉर्पोरेट और इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट (C & IC) के लिए BOB Credit Analyst Vacancy 2025 निकाली है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर 2025 को जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है।

यह उन अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए करियर बनाने का बेहतरीन मौका है जो Bank of Baroda Credit Analyst या रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में काम करना चाहते हैं। BOB इस भर्ती अभियान के जरिए मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर ग्रेड/स्केल (II, III और IV) के कुल 50 से अधिक खाली पदों को भरने जा जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट एनालिस्ट (CA) भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे है। योग्य उम्मीदवार बीओबी पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा कर सकते है।

BOB Credit Analyst Vacancy 2025 Important Dates

इन विशेषज्ञ पदों के लिए आवेदन फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से भरे जा रहे है, बीओबी क्रेडिट एनालिस्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर 2025 को जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने की एवं आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

Vacancy Details: C & IC विभाग में विशेषज्ञ पद विवरण

बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट एनालिस्ट भर्ती केवल उच्च अनुभव वाले प्रोफेशनल्स के लिए है, जो बैंक के बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट्स को संभालने का कार्य करेंगे, पद संख्या विवरण एवं पद अनुसार वेतन आप यहां देख सकते है:

पद का नाम ग्रेड पे स्केल पद संख्या
मैनेजर क्रेडिट एनालिस्ट MMG/S-II 01
सीनियर मैनेजर क्रेडिट एनालिस्ट MMG/S-III 25
चीफ मैनेजर क्रेडिट एनालिस्ट SMG/S-IV 02
सीनियर मैनेजर C & IC रिलेशनशिप मैनेजर MMG/S-III 16
चीफ मैनेजर C & IC रिलेशनशिप मैनेजर SMG/S-IV 06
Total Posts 50

BOB Credit Analyst Vacancy 2025 के लिए आवश्यक योग्यता और अनुभव

शैक्षणिक योग्यता

सभी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है:

  • मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक और फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा।
    OR
  • मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से CA/CMA/CS/CFA की व्यावसायिक योग्यता।

कार्य अनुभव और आयु सीमा

पद का नाम न्यूनतम अनुभव अधिकतम आयु 
मैनेजर- क्रेडिट एनालिस्ट क्रेडिट एनालिस्ट में 3 साल 30 वर्ष
सीनियर मैनेजर संबंधित क्षेत्र में 6 साल 35 वर्ष
चीफ मैनेजर संबंधित क्षेत्र में 8 साल 42 वर्ष

आकर्षक Salary और क्यों CIBIL स्कोर 680 अनिवार्य है

आकर्षक सैलरी स्ट्रक्चर

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती सीधे उच्च प्रबंधन ग्रेड में निकाली गई है, इसलिए इस पद का वेतन बहुत ही आकर्षक है। चीफ मैनेजर (SMG/S-IV) के लिए चयनित उम्मीदवारों को 1,02,300 से 1,20,940 रूपये तक मूल वेतनमान दिया जाएगा, साथ ही DA, HRA और अन्य विभिन्न प्रकार के वेतन भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा।

CIBIL स्कोर

  • बैंक द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि संतोषजनक क्रेडिट हिस्ट्री ही इस पद के लिए एक अतिमहत्वपूर्ण शर्त है।
  • सभी आवेदकों का न्यूनतम CIBIL Score 680 या इससे अधिक होना अनिवार्य है।
  • खराब क्रेडिट साख (Poor Credit Record) वाले उम्मीदवारों को चयन के किसी भी चरण में अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

Read Also…. 25,000 सरकारी नौकरी: Jalday Vibhag Bharti 2025 पर CM का बड़ा फैसला, 10वीं पास के लिए मौका

Selection Process

क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता का मूल्यांकन एवं कार्य अनुभव और लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा:

  • Online Test: 150 मिनट की इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 225 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें प्रोफेशनल नॉलेज, रीजनिंग, इंग्लिश, और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड जैसे विभिन्न विषय शामिल है।
  • Psychometric Test: बैंक के निर्णय पर
  • Group Discussion (GD)/Personal Interview (PI)
  • Document Verification

BOB Credit Analyst Application Fees

बैंक ऑफ बड़ौदा नई भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, EWS और OBC श्रेणियों के लिए 850 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि SC, ST, PWD और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रूपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।

BOB Credit Analyst (CA) Vacancy 2025 में आवेदन कैसे करें?

BOB में क्रेडिट एनालिस्ट या रिलेशनशिप मैनेजर बनने के लिए आप यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है:

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर सेक्शन में “Recruitment of Human Resource for C & IC Department” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply Online पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और फिर पोर्टल में लॉगिन करें
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक, बेसिक और अनुभव संबंधी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Links

Leave a Comment