BSF Constable GD SQ Vacancy 2025: बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती का 391 पदों पर Notification जारी, योग्यता 10वीं पास

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती के 391 पदों पर विज्ञप्ति जारी, योग्यता 10वीं पास

BSF Constable GD SQ Vacancy 2025
BSF Constable GD SQ Vacancy 2025

उन सभी नौजवानों के लिए एक शानदार और रोमांचक खबर है जो अपने खेल के हुनर से देश की सेवा करने का सपना देखते हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा आखिरकार BSF Constable GD SQ Vacancy 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती विशेष तौर पर ‘स्पोर्ट्स कोटा’ (Sports Quota) के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए की जा रही है। BSF ने इस बार पुरुष और महिला दोनों ही मेधावी खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल विषयों में कुल 391 रिक्त पदों को भरने की घोषणा की है।

बीएसएफ कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती उन सभी प्रतिभाशाली एथलीटों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो देश की सुरक्षा में अपना योगदान देने के साथ-साथ एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते हैं। अपने जुनून (खेल) को करियर में बदलने का इससे बेहतरीन मौका आपको नहीं मिलेगा। BSF Constable GD SQ Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रही है।

किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2025 को रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, सभी योग्य उम्मीदवार BSF के आधिकारिक भर्ती पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाकर आसानी से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह ध्यान रखना आवश्यक है कि एक बार सिलेक्शन के बाद आपको BSF अधिनियम, 1968 और BSF नियम, 1969 के दायरे में भारत या विदेश में कहीं भी जॉइनिंग दी जा सकती है। ऐसे में यदि आप 10वीं पास हैं और आपके पास खेल का कोई भी प्रमाण पत्र है, तो बिना देर किए इस मौके का लाभ उठाएं।

BSF Constable GD SQ Vacancy 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां

जो युवा BSF Constable GD SQ Bharti 2025 में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें इन तारीखों को बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू की गई है, जबकि आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान की लास्ट Date 04 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

कुल रिक्त पदों की संख्या और नौकरी Details

सीमा सुरक्षा बल ने बीएसएफ कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के कुल 391 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है यह नौकरी ‘अराजपत्रित, गैर-मंत्रालयी (समूह-C)’ कैटेगरी के अंतर्गत आती है, जो देश सेवा के साथ एक स्थिर परमानेंट करियर की भी गारंटी देती है।

BSF Constable GD SQ Vacancy 2025 पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता और खेल योग्यता

BSF Constable GD SQ Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ आवेदकों के पास संबंधित खेल विधा में आवश्यक और मान्य खेल प्रमाण पत्र (Sport Certificate) होना भी आवश्यक है। यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि उनका खेल प्रमाणपत्र अधिसूचना में बताए गए न्यूनतम स्तर यानी राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होना चाहिए, जिसके लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते है।

BSF कांस्टेबल जीडी आयु सीमा

बीएसएफ कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आयु सीमा का निर्धारण 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर किया जाएगा। उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अच्छी बात यह है कि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है। SC, ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और नॉन क्रीमी लेयर OBC वर्ग को 3 वर्ष एवं विभागीय उम्मीदवारों को नियमानुसार 5 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका

BSF Constable GD SQ Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को मात्र 159 रूपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, सभी महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को इस शुल्क में पूरी तरह से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

Read Also…जल विभाग में 1114 पदों पर नल जल इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन शुरू, योग्यता 10वीं पास

BSF खेल कोटा भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया

इस BSF Constable GD SQ Vacancy 2025 में खिलाड़ियों का चयन एक पारदर्शी और बहु-चरणीय प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, जिसमें आपके खेल प्रमाण पत्रों की गहन जांच की जाएगी। इसके बाद, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) लिया जाएगा। इन चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले उम्मीदवारों की खेल उपलब्धियों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अंत में, अंतिम नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों की गहन चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination) की जाएगी।

आकर्षक सैलरी और सरकारी भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार एक शानदार सैलरी पैकेज मिलेगा। यह वेतन पे मैट्रिक्स लेवल-3 के अंतर्गत दिया जाएगा। जिसके अनुसार न्यूनतम वेतनमान 21,700 से शुरू होकर अधिकतम 69,100 रूपये तक मिलेगा। है। मूल वेतन के अलावा, BSF जवानों को केंद्र सरकार नियमानुसार अन्य सभी भत्ते (Allowances) भी दिए जाएंगे, जिससे यह नौकरी और भी ज्यादा आकर्षक बन जाती है।

BSF खेल कोटा भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

BSF Constable GD Sports Quota Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बहुत आसान है इसके लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले BSF भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Constable (GD) Sports Quota 2025 के सेक्शन में जाकर “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • एक वैध ईमेल और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करके पोर्टल में लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत और खेल संबंधित जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों, खेल प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • यदि आप शुल्क के लिए पात्र हैं, तो ऑनलाइन भुगतान करके अंत में, भरे हुए आवेदन फॉर्म को Submit करके इसका प्रिंटआउट निकालना न भूलें।

Important Links

Leave a Comment