Canteen Attendant Vacancy 2025 के लिए मुंबई कस्टम विभाग द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, यह भर्ती मुंबई कस्टम्स वित्त मंत्रालय में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह एक बेहतरीन मौका है। चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के तहत Level-1 के आधार पर सैलरी एवं भत्ते दिए जाएंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 16 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

भारत सरकार के सबसे प्रतिष्ठित विभागों में से एक, वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) के अंतर्गत आने वाले मुंबई सीमा शुल्क (Mumbai Customs) विभाग ने कैंटीन अटेंडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। यह Canteen Attendant Vacancy 2025 खास तौर पर उन मेहनती युवाओं के लिए है जो 10वीं पास हैं और केंद्र सरकार की सेवा में शामिल होकर 7वें वेतन आयोग के तहत एक सुरक्षित और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं।
मुंबई सीमा शुल्क में यह सीधी Canteen Attendant Bharti 2025 कुल 22 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। यह भर्ती विशेष रूप से CBIC भर्ती नियम 2015 के तहत हो रही है। इस पद के लिए जरूरी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बहुत ही कम रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम 56,900 रूपये तक मासिक वेतन मिलेगा, जिसमें DA, HRA और TA का भी लाभ मिलेगा। मुंबई कस्टम विभाग कैंटीन अटैंडेंट भर्ती के लिए आवेदन पत्र ऑफलाइन आमंत्रित किए गए है, अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र केवल ऑफलाइन मोड में डाक के जरिए निर्धारित पते पर भेज सकते है।
Read Also….12वीं पास एलडीसी भर्ती के 23000+ पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू
Canteen Attendant Vacancy 2025 Important Dates
कैंटीन अटैंडेंट भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 30 सितंबर 2025 को जारी की गई थी, विज्ञप्ति जारी करने के साथ ही ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 16 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
Category Wise Vacancies
यह भर्ती कुल 22 कैंटीन अटैंडेंट रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है, जिसमें निर्धारित श्रेणीवार पद संख्या आप यहां देख सकते है।
जनरल श्रेणी: 8
ओबीसी: 7
SC: 3
ST: 2
EWS: 2
कुल पद:L 22
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम कक्षा 10वीं पास होने चाहिए।
Desirable Qualification: यदि आपके पास कुकिंग, कैटरिंग, या हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में कोई डिप्लोमा/सर्टिफिकेट है, या संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का कार्य अनुभव है, तो आपको चयन प्रक्रिया में विशेष लाभ यानी चयन में पहली प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा
मुंबई कस्टम विभाग भर्ती के अंतर्गत कैंटीन अटेंडेंट फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु में छूट:
- केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 15 वर्ष तक की छूट दी जाएगी, यानी कि इनकी ऊपरी आयु 40 वर्ष रखी गई है।
इसके अलावा सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भी केंद्र सरकार के मौजूदा नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है। - आयु गणना तिथि: आयु की गणना आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।
Salary
वेतन और भत्ते: आकर्षक सरकारी सैलरी
Canteen Attendant Recruitment 2025 में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-1 के आधार पर न्यूनतम 30000 रूपये से अधिकतम 56900 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा। साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
कैंटीन अटेंडेंट के मुख्य कार्य (Job Profile/Duties)
इस पद पर, आप मुंबई कस्टम्स विभाग की कैंटीन को बेहतर ढंग से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे:
- कर्मचारियों और अधिकारियों को चाय, कॉफी, और जलपान परोसना यह मुख्य ड्यूटी है।
- कैंटीन और किचन के सभी उपकरणों, बर्तनों, और क्षेत्र की साफ सफाई सुनिश्चित करना।
- खाने-पीने के सामान के स्टॉक, सामग्री की गिनती करना और उनका उचित भंडारण (Storage) करना।
- आवश्यकता पड़ने पर मुख्य कुक को भोजन तैयार करने और रसोई के अन्य कामों में सहयोग देना।
Canteen Attendant Vacancy 2025 Selection Process
कैंटीन अटैंडेंट वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता एवं लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया को आप यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया के माध्यम से समझ सकते है:
- चरण 1: Scrutiny & Shortlisting
अंतिम तिथि के बाद, विभाग आपके आवेदन की पूरी जांच करेगा।
केवल वही उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे, जिन्होंने सभी पात्रता मानदंड पूरे किए होंगे और जिनके आवेदन फॉर्म सही ढंग से भरे होंगे। - चरण 2: Written Examination
परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी और संभवतः ऑफलाइन (OMR) मोड में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न: कुल 50 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे:
1. संख्यात्मक योग्यता: 15/15
2. बुनियादी गणित, अनुपात, लाभ-हानि, सामान्य अंग्रेजी: 15/15
3. व्याकरण, पर्यायवाची, अंग्रेजी शब्दावली, सामान्य जागरूकता: 15/15
4. करेंट अफेयर्स, भारत की सामान्य जानकारी, कैंटीन विशिष्ट विषय, खाद्य स्वच्छता नियम, पोषण और सुरक्षा: 5/5
Total: 50/50 - नेगेटिव मार्किंग: कृपया परीक्षा नोटिस या एडमिट कार्ड पर इसकी पुष्टि जरूर कर लें।
- अंतिम चयन (Final Selection): उम्मीदवारों का अंतिम चयन केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
How to Apply for Canteen Attendant Vacancy 2025
Mumbai Customs Vibhag Canteen Attendant Vacancy के लिए आवेदन पत्र केवल ऑफलाइन (डाक द्वारा) ही स्वीकार किए जाएंगे।
- सबसे पहले आप मुंबई कस्टम्स ज़ोन-1 आधिकारिक वेबसाइट mumbaicustomszone1.gov.in से Canteen Attendant Vacancy 2025 का आवेदन प्रो-फार्मा (Application Pro-forma) डाउनलोड करें।
- फॉर्म में जानकारी केवल अंग्रेजी के बड़े बड़े अक्षरो में ही भरें।
- निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और अपने हस्ताक्षर करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ निम्नलिखित स्व-सत्यापित (Self-attested) फोटोकॉपी संलग्न करें:
कक्षा 10वीं मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
आधार कार्ड या पैन कार्ड की फोटोकॉपी।
वांछित योग्यता या अनुभव का प्रमाण पत्र (यदि है) - भरे गए फॉर्म को लिफाफे में डालकर लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में “APPLICATION FOR THE POST OF CANTEEN ATTENDANT” लिखना अनिवार्य है।
- इसके बाद अपना पूरा भरा हुआ आवेदन फॉर्म, सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ, नीचे दिए गए पते पर साधारण डाक (Ordinary Post) द्वारा अंतिम तिथि से पहले अवश्य भेज दें:“The Assistant Commissioner of Customs (Personnel & Establishment Section), 2nd Floor, New Custom House, Ballard Estate, Mumbai- 400001.”
Important Guidelines
- प्रोबेशन अवधि: सफल उम्मीदवारों के लिए 2 साल की परिवीक्षा अवधि (Probation Period) होगी, जिसके बाद आपका पद स्थायी हो जाएगा।
- ट्रांसफर: यह एक केंद्रीय स्तर की सरकारी सरकारी नौकरी है, इसलिए इस पर सम्पूर्ण भारत के किसी भी राज्य के योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।
- परीक्षा की तिथि, स्थान और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी केवल मुंबई कस्टम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगी, नियमित रूप से जांच करते रहें।
Important Links
निष्कर्ष
Canteen Attendant Vacancy 2025 में आज ही आवेदन करें, क्योंकि अंतिम तिथि 16 नवंबर 2025 तय की गई है, यह एक परमानेंट सरकारी नौकरी है जो आपके लिए बहुत कम योग्यता के बाद भी करियर सेट करने का बेहतरीन मौका है। इसलिए समय बर्बाद न करें, आज ही अपना फॉर्म जमा करें।