Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026: डाक विभाग कार ड्राइवर भर्ती के बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026: डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा Golden Opportunity का पिटारा खोल दिया गया है। डाक विभाग द्वारा गुजरात सर्कल में Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना (MMS/2-Staff/Rectt. Driver/2017-2018) जारी कर दी गई है।

Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026
Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026

डाक विभाग कार ड्राइवर भर्ती स्टाफ कार ड्राइवर साधारण ग्रेड के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। यदि आप भी 10वीं पास सरकारी नौकरी 2026 की तलाश में हैं और आपके पास ड्राइविंग का वैध लाइसेंस है, तो Dak Vibhag Car Driver Bharti 2026 आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस लेख में इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और वेतन सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी दी गई है।

Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026 Overview

विभाग का नाम भारतीय डाक विभाग (India Post), गुजरात सर्कल
पद का नाम स्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड)
कुल रिक्तियां  48 पद
आवेदन मोड ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट)
अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026
सैलरी ₹19,900 – ₹63,200 (लेवल-2)
कैटेगरी लेटेस्ट 10वीं पास सरकारी नौकरी 2026

Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026 Last Date

डाक विभाग कार ड्राइवर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 15 दिसंबर 2025 को जारी हो चुका है, आवेदन प्रक्रिया भी 15 दिसंबर से शुरू की गई है। अभ्यर्थी फॉर्म भरने की लास्ट डेट 19 जनवरी 2026 को शाम 6:00 बजे तक निर्धारित डाक पते पर फॉर्म भरकर डाक के जरिय अपना फॉर्म जमा कर सकते है। बता दें कि यह भर्ती वर्ष 2017 से लेकर 2019 तक की रिक्तियों के लिए निकाली गई है। देरी से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते अपना आवेदन जमा करना ही समझदारी है।

Read Also….रेलवे ग्रुप डी एग्जाम डेट में बड़ा बदलाव, परीक्षा की नई तारीखें जारी, अब इन तारीखों पर होंगे एग्जाम

Dak Vibhag Car Driver Recruitment 2026 पद संख्या विवरण

इंडिया पोस्ट कार ड्राइवर भर्ती का आयोजन गुजरात डाक सर्कल के विभिन्न डिवीजनों जैसे अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा इत्यादि में कुल 48 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। श्रेणीवार निर्धारित पद संख्या इस प्रकार है:

  • अनारक्षित (UR): 30 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 11 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 04 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 02 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 01 पद
  • भूतपूर्वक सैनिक: 02

Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026 आवेदन शुल्क

India Post Driver Recruitment 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रूपये का आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क किसी भी कंप्यूटरीकृत डाकघर में ई-पेमेंट (National e-biller id: 1000099011) के माध्यम से जमा किया जा सकता है। वहीं विशेष रूप से सभी महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आवेदकों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क रखी गई है।

Read Also….12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती का 32679 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 30 जनवरी तक

Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता

स्टाफ कार ड्राइवर सरकारी नौकरी के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड निम्नानुसार हैं:

  • अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा (Matriculation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • हल्के और भारी मोटर वाहनों (LMW & HMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान: उम्मीदवार को वाहन में आने वाली छोटी-मोटी तकनीकी खराबियों को ठीक करना आना चाहिए।
  • अनुभव: भारी या हल्के वाहन चलाने का कम से कम 3 साल का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए।

Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026 आयु सीमा

Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026 में कार ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और ऊपरी आयु 27 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 19 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 3 से 5 वर्ष तक की छूट दी गई है।

  • OBC वर्ग: 3 साल की छूट।
  • SC/ST वर्ग: 5 साल की छूट।
  • सरकारी कर्मचारी: अधिकतम 13 वर्ष की छूट।

Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

भारतीय डाक विभाग भर्ती 2026 के तहत कार ड्राइवर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के मध्यम से किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • ड्राइविंग टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट
  • डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

Read Also….12वीं पास के लिए राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड कोर्स का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन

डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर एग्जाम पैटर्न/सिलेबस 2026

  • इंडिया डाक विभाग वैकेंसी में अभ्यर्थियों का चयन दो मुख्य चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा और दूसरे चरण में प्रैक्टिस टेस्ट होगा।
  • स्टेज-I लिखित परीक्षा: लिखित परीक्षा कुल 80 अंक की होगी।
  • परीक्षा में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, सरल अंकगणित और सबसे महत्वपूर्ण “ट्रैफिक नियम, सड़क संकेत और सड़क सुरक्षा” से जुड़े विषय शामिल है।
  • स्टेज-II प्रैक्टिकल टेस्ट: ड्राइविंग और वाहन मरम्मत टेस्ट कुल 20 अंकों का होगा, इसमें उम्मीदवार के ड्राइविंग कौशल और वाहन की मरम्मत करने की क्षमता (Motor Mechanism) का वास्तविक परीक्षण किया जाएगा।
  • चयन प्रक्रिया कुल मिलाकर 100 अंकों के आधार पर पूरी की जाएगी।
  • अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए India Post Staff Car Driver Syllabus 2026 PDF Download करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर विजित कर सकते है।

Dak Vibhag Car Driver Salary 2026

Postal Department Staff Car Driver Bharti के लिए चयनित उम्मीदवारों को स्टाफ कार ड्राइवर के रूप में लेवल-2 (Pay Matrix Level-2) के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा। इसमें इन कर्मचारियों का मूल वेतन 19,900 से लेकर 63,200 के बीच रहेगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर डीए (DA), एचआरए (HRA) और परिवहन सहित विभिन्न भत्ते भी दिए जाएंगे।

How to Apply for Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026

Dak Vibhag Car Driver Application Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र (Annexure-I) और चालान फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक स्पष्ट शब्दों में साफ साफ भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे कक्षा 10वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, 3 साल का अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र और फीस रसीद इत्यादि का प्रिंटआउट निकलवाएं और फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • फॉर्म के साथ दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो अटैच करें।
  • निर्धारित स्थान पर आवेदनकर्ता अपने हस्ताक्षर करें।
  • भरे हुए फॉर्म को लिफाफे में डालकर लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से “Application for Recruitment to the Post of Staff Car Driver (Ordinary Grade) in Gujarat Circle, Ahmedabad” अनिवार्य रूप से लिखें।
  • अब इस लिफाफे को केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से नीचे दिए गए डाल पते पर भेज दें।
  • फॉर्म जमा कराते समय जमा रसीद अवश्य प्राप्त करें।

आवेदन पत्र भेजने का पता:

“The Senior Manager, Mail Motor Service, GPO Compound, Salapas Road, Mirzapur, Ahmedabad – 380001”

Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026 Apply

निष्कर्ष

Dak Vibhag Car Driver Vacancy 2026 उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो ड्राइविंग कौशल के साथ सरकारी विभाग में स्थाई भविष्य बनाना चाहते हैं। यदि आप 10वीं पास हैं, तो अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 से पहले अपना आवेदन जरूर भेजें। किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Leave a Comment