नई दिल्ली: दिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर मौका आया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा DDA Bharti 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत विभिन्न स्तरों के कुल 1732 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह बंपर भर्ती विशेष रूप से 10वीं और 12वीं पास सरकारी नौकरी के लिए निकाली गई है, इच्छुक उम्मीदवार योग्यता अनुसार मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), पटवारी, माली और जूनियर इंजीनियर (JE) में से किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकते है।

DDA भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2025 से शुरू कर दी गई है, इन पदों के लिए अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तारीख 05 नवंबर 2025 को शाम 06:00 बजे तक कभी भी अप्लाई कर सकते है। सबसे अच्छी बात यह है कि किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली डीडीए भर्ती के लिए अपनी योग्यतानुसार फॉर्म भर सकते हैं, इसके अलावा दिल्ली विकास प्राधिकरण भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन शुल्क, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
DDA Bharti 2025 के लिए आवेदन की तारीखें
दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा DDA नोटिफिकेशन 2 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया है, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2025 से शुरू कर दी गई है, अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तारीख 05 नवंबर 2025 को शाम 06:00 बजे तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते है, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन दिसंबर से जनवरी 2026 तक किया जाएगा।
डीडीए भर्ती के लिए पद संख्या विवरण
दिल्ली डीडीए भर्ती का आयोजन कुल 1732 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए 745 पद, माली के लिए 282 पद, जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) के लिए 199 पद, जूनियर इंजीनियर (JE) के लिए 171 पद, पटवारी के लिए 79 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए 44 पद और अन्य पद डिप्टी/असिस्टेंट डायरेक्टर, लीगल असिस्टेंट और सेक्शन ऑफिसर (बागवानी) के लिए निर्धारित किए गए है।
DDA पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता
DDA जॉब वैकेंसी के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद अनुसार कक्षा 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा तक रखी गई है।
- MTS और माली: न्यूनतम 10वीं पास
- जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और स्टेनोग्राफर: 12वीं पास
- पटवारी, नायब तहसीलदार: स्नातक पास
- JE, लीगल असिस्टेंट आदि तकनीकी: पद अनुसार इंजीनियरिंग डिग्री एवं अन्य डिग्री
आयु सीमा
इस भर्ती में अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग SC, ST और OBC के उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
DDA Various Level Posts में जनरल, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के लिए 2500 रूपये का भुगतान करना होगा, जबकि SC, ST, महिला उम्मीदवार, PwBD, भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रूपये रखा गया है, इस शुल्क का भुगतान आवेदकों को ऑनलाइन मध्यम से करना होगा।
Read Also…. 10वीं पास के लिए 745 पदों पर दिल्ली एमटीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी ₹30,000+ तक महीना
DDA Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया
दिल्ली डीडीए सरकारी नौकरी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT)
- पद अनुसार कौशल परीक्षण/टाइपिंग टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन (DV)
- चिकित्सा परीक्षण
दिल्ली DDA Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
DDA Online Form भरने के लिए नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप DDA की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Recruitment” सेक्शन में DDA Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण प्रॉसेस को पूरा करें।
- इसके बाद यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- जिस पर के लिए आवेदन करना है उसे सलेक्ट करके फॉर्म में मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को Submit करके इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Important Links
निष्कर्ष:
दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा जारी DDA Bharti 2025 नोटिफिकेशन कुल 1732 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए MTS से लेकर पटवारी तक के पद इसमें शामिल हैं। आवेशन प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी हैं, इसलिए अंतिम तिथि 05 नवंबर 2025 का इंतजार किए बिना समय पर फॉर्म भरें। अपनी योग्यतानुसार तुरंत आवेदन करें और दिल्ली सरकारी नौकरी पाने की दिशा में पहला कदम उठाएं।