Delhi Police Sub Inspector Admit Card 2025: दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) एडमिट कार्ड जारी, फटाफट यहां से करें चेक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Delhi Police Sub Inspector Admit Card 2025: क्या आप भी दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में SI भर्ती के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे है, तो Delhi Police Sub Inspector Admit Card 2025 का यह आर्टिकल आपके लिए ही है, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जो SSC CPO भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए आयोग ने 29 नवंबर 2025 को दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर एग्जाम सिटी लोकेशन जारी कर दी गई है।

Delhi Police Sub Inspector Admit Card 2025
Delhi Police Sub Inspector Admit Card 2025

जिसके जरिए अभ्यर्थी आसानी से पता कर सकते है कि परीक्षा के लिए कौनसा जिला मिला है, और आपकी परीक्षा कब एवं कौनसी पारी में होगी। उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के जरिए अपना SSC CPO Admit Card देख सकते हैं। इससे अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर तक समय पर पहुंचने की योजना आसानी से बना सकते है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस एसआई एग्जाम 9 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर 2025 तक चलेंगे, जिसके लिए देशभर के लगभग 3000000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षाएं ऑनलाइन मध्यम से आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा इन परीक्षाओं के लिए Delhi Police SI Admit Card 2025 परीक्षा से चार दिन पहले पोर्टल पर जारी किए गए है।

Read Also…राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी एग्जाम डेट को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने में होगी परीक्षा

Delhi Police Sub Inspector Admit Card 2025 Date

दिल्ली पुलिस एसआई एग्जाम का आयोजन कुल 5508 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसके लिए परीक्षाएं 9 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। इन परीक्षाओं के लिए दिल्ली पुलिस एसआई एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 29 नवंबर 2025 को जारी कर दी गई है, वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन से चार दिन पहले 7 दिसंबर 2025 को जारी किए गए है।

Delhi Police Sub Inspector Admit Card 2025 Latest Update

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा Delhi Police SI Exam City Information Slip पोर्टल पर 29 नवंबर 2025 को जारी की गई है। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तारीख, समय (शिफ्ट) और परीक्षा शहर की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान SSC द्वारा आयोजित ‘सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज एग्जामिनेशन, 2025’ के तहत कराया जा रहा है। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग तीन या चार दिन पहले जारी होंगे।

How to Check Delhi Police Sub Inspector Exam City Location 2025

दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप चेक करने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे, SSC NR, SSC CR आदि पर जाएं।
  • होमपेज पर “Admit Card” का एक सेक्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले चरण में आपको “Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination, 2025” से संबंधित लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद Login बटन पर क्लिक कर दें।
  • अपनी प्रोफाइल में लॉगिन करते ही आपको स्क्रीन पर एग्जाम सिटी, एग्जाम डेट और एग्जाम शिफ्ट की पूरी जानकारी दिख जाएगी।

How to Download Delhi Police Sub Inspector Admit Card 2025

दिल्ली पुलिस एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Admit Card के सेक्शन में विजिट करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपको “SSC CPO Admit Card 2025” से संबंधित लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • आवश्यक विवरण भरने के बाद Login बटन पर क्लिक कर दें।
  • स्क्रीन पर दिल्ली पुलिस एसआई एडमिट कार्ड से जुड़ी पूरी डिटेल्स दिख जाएगी।
  • यहां से आप Print अथवा Download बटन पर क्लिक करके आसानी से Delhi Police SI Admit Card Download कर सकते है।

दिल्ली पुलिस एसआई एग्जाम सेंटर पर क्या क्या डॉक्युमेंट्स लेकर जाएं

आयोग द्वारा SSC CPO Exam ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर जाते समय कुछ आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपने साथ अवश्य लेकर जाने चाहिए, क्योंकि इनके बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • दिल्ली पुलिस एसआई एडमिट कार्ड प्रिंटआउट
  • फोटो और पूरी जन्मतिथि युक्त पहचानपत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक)
  • आवेदन करते समय दी गई दो पासपोर्ट साइज फोटो या कोई भी नवीनतम दो फोटो

Delhi Police Sub Inspector Admit Card 2025 Download Link

निष्कर्ष

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा Delhi Police Sub Inspector Admit Card 2025 परीक्षा से तीन चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। वहीं एसएससी सीपीओ सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है, जो परीक्षा के आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी उम्मीदवार 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच होने वाली अपनी परीक्षा के लिए अपनी तैयारी और यात्रा की योजना इस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के आधार पर कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपको परीक्षा केंद्र का सटीक पता समय पर मिल जाए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी परीक्षा तिथि से चार दिन पहले SSC की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड अवश्य डाउनलोड कर लें।

Leave a Comment