DigiLocker Me Document Kaise Upload Kare 2026: RSSB की भर्तियों में आवेदन के लिए डिजिलॉकर में ऐसे अपलोड करें डॉक्युमेंट्स, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रॉसेस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

DigiLocker Me Document Kaise Upload Kare 2026: आज के डिजिटल इंडिया में अगर आप अभी भी फिजिकल फाइलों का बोझ लेकर घूम रहे हैं, तो आप काफी पीछे हैं। 2026 में सब कुछ स्मार्ट हो गया है, और इसी स्मार्टनेस का हिस्सा है डिजीलॉकर। बहुत से लोग आज भी गूगल पर DigiLocker me Document Kaise Upload Kare 2026 में सर्च करते हैं, क्योंकि सही जानकारी न होने की वजह से वे इस सरकारी सुविधा का फायदा नहीं उठा पाते हैं।

DigiLocker Me Document Kaise Upload Kare 2026
DigiLocker Me Document Kaise Upload Kare 2026

आज की इस स्पेशल गाइड में हम बहुत ही सरल भाषा में समझेंगे कि आखिर DigiLocker me Document kaise Upload Kare ताकि आपके जरूरी पेपर्स हमेशा आपके मोबाइल में सुरक्षित रहें। साथ ही अब कर्मचारी चयन बोर्ड ने भी उम्मीदवारों के लिए किसी भी भर्ती में आवेदन करने से पहले डॉक्युमेंट्स डिजीलॉकर में अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है, जो ऐसा नहीं करेगा, उन अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए बिना स्किप लिए जानकारी को पूरा पढ़ें।

Read Also….0 नंबर पर भी सरकारी नौकरी? फोर्थ ग्रेड की इस खबर ने मचा दी है बड़ी हलचल

DigiLocker क्या है? Short & Simple

DigiLocker भारत सरकार द्वारा दी गई एक डिजिटल तिजोरी है। इसमें आप अपनी मार्कशीट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे जरूरी पेपर्स आसानी से सेव कर सकते हैं। यह क्लाउड-आधारित है, जिसका मतलब है कि एक बार अपलोड करने के बाद आप कहीं भी और कभी भी इन्हें बिना किसी समस्या के एक्सेस कर सकते हैं।

DigiLocker में डॉक्यूमेंट अपलोड करने के फायदे

  • फुल सिक्योरिटी: यह एक सरकारी ऐप है, इसलिए इसमें प्राइवेसी की कोई टेंशन नहीं है, लेकिन आजकल एक जैसे दिखने वाले नकली ऐप भी बहुत से बन गए है, ऐसे में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करते समय असली ऐप वेरिफाई करके ही डाउनलोड करें।
  • कानूनी मान्यता: ट्रैफिक पुलिस या ऑफिस वेरिफिकेशन में इसके डॉक्यूमेंट्स ओरिजिनल की तरह ही मान्य होते हैं।
  • पेपरलेस लाइफ: डॉक्युमेंट्स खोने या फटने का डर हमेशा के लिए खत्म।

Read Also…. RSSB भर्तियों में फॉर्म भरने का बदला तरीका, एक छोटी सी गलती और हमेशा के लिए डिबार, जानें पूरी खबर

DigiLocker Document Linking & OTR Guide 2026 – डिजिलॉकर में डॉक्युमेंट्स कैसे अपलोड करें

बोर्ड अध्यक्ष की नई घोषणा के बाद OTR Documents Details 2026 के लिए डिजीलॉकर में डॉक्युमेंट्स अपलोड करना अनिवार्य हो गया है। ऐसे में DigiLocker Me Document Kaise Upload Kare 2026 की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, तो दी गई जानकारी को पूरा फॉलो करें, यदि आपकी 2012 या इसके आसपास की पुरानी मार्कशीट डिजिलॉकर में अपलोड नहीं हो रही है ‘Not Found‘ एरर बता रहा है, तो इस प्रक्रिया का पालन करें:

Step: 1 Profile और Aadhaar Verification

  • Data Matching: सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके आधार कार्ड में जो नाम की स्पेलिंग और जन्मतिथि है, वह आपकी 2012 या पुरानी मार्कशीट से अक्षर-दर-अक्षर (Letter to Letter) मेल खाती हो।
  • Note: यदि 10वीं की मार्कशीट में नाम के आगे ‘Mr.’ या ‘Miss‘ लगा है और आधार में नहीं, तो डेटा फेच नहीं होगा। 2012 या इसके आस पास के डेटा में अक्सर ‘Space‘ या ‘Initials‘ की गलती होती है।

Step 2: डिजिलॉकर ‘Issued’ सेक्शन में पुरानी मार्कशीट फेच करना

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Digilocker App लिख कर सर्च करें, फिर Install पर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड कर लें –

Digilocker App

  • डाउनलोड करने के बाद ऐप को ओपन करके भाषा सलेक्ट करते हुए दो बार Next ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Let’s Go ऑप्शन पर क्लिक करके आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऐप में लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद डिजीलॉकर में ‘Search‘ टैब पर जाएं और अपने संबंधित बोर्ड का नाम जैसे RBSE या CBSE को चुनें।
  • अगले चरण में अपनी कक्षा कक्षा 10वीं या 12वीं को सलेक्ट करें।
  • अब संबंधित कक्षा के रोल नंबर और पासिंग वर्ष दर्ज करें।
  • समाधान यदि Not Found आए: 2012 या आस पास के कुछ रिकॉर्ड्स में रोल नंबर के साथ ‘Center Code‘ या ‘School Code‘ की भी आवश्यकता होती है। मार्कशीट पर लिखे सभी कोड्स को ध्यान से देखकर सही बॉक्स में भरें।

Step 3: पुरानी मार्कशीट ‘Not Found’ आने पर विशेष समाधान

यदि डिजिलॉकर के डेटाबेस में आपकी मार्कशीट नहीं मिल रही है, जबकि कक्षा 12वीं या 10वीं में से कोई एक मार्कशीट मिल गई है, तो इसके दो मुख्य कारण और समाधान हैं:

  • Digital Gap: पुराने कुछ रिकॉर्ड्स अभी भी माइग्रेशन फेज में हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Query for DigiLocker‘ सेक्शन में अपनी मार्कशीट अपलोड करने का अनुरोध Request भेजें।
  • Manual Integration: यदि डिजिटल रूप से लिंक नहीं हो पा रहा है, तो आपको स्टेप 4 का पालन करके इसे ‘Drive‘ में रखना होगा, लेकिन OTR में इसे ‘Self-Attested‘ कैटेगरी में ही डालना होगा।

Step 4: डॉक्युमेंट्स ‘Drive’ में अपलोड करना (Manual Upload)

जो मार्कशीट ‘Search’ में नहीं आ रही, उसे सुरक्षित रखने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले डिजीलॉकर के ‘Drive‘ सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद ‘Upload‘ ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी मार्कशीट की स्पष्ट स्कैन कॉपी (Original मार्कशीट की फोटो) को चुनें।
  • Note: फाइल को JPEG/PDF फॉर्मेट में सेव करके रखें और फाइल का साइज निर्धारित MB से अधिक बिल्कुल भी ना रखें।
  • मार्कशीट अपलोड करने के बाद ‘Set Doc Type’ में जाकर ‘Marksheet‘ कैटेगरी जरूर सलेक्ट करें।

Step 5: Technical Error और Server Timing

  • Server Sync: कई बार बोर्ड का सर्वर डिजीलॉकर को डेटा ट्रांसफर नहीं कर पाता। कुछ वर्षों पुराने रिकॉर्ड्स के लिए रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच प्रयास करें, इस समय पर सर्वर पर लोड कम होता है।
  • App Update: सुनिश्चित करें कि आपका डिजीलॉकर ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेटेड हो।

स्टेप 6: OTR Documents Details 2026 पोर्टल पर डेटा कैसे लाएं?

जब आप राजस्थान भर्ती पोर्टल पर OTR भरेंगे, तो उस समय निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए अपने डॉक्युमेंट्स अपडेट/फेच कर सकते है:

  • सबसे पहले ‘Fetch from DigiLocker‘ का प्रयास करें।
  • यदि पुरानी कोई मार्कशीट ‘Issued‘ सेक्शन में नहीं आ पाई है, तो OTR में ‘Upload Manually‘ विकल्प चुनें।
  • अगले चरण में डिजीलॉकर में ‘Drive‘ ऑप्शन में जाकर उसे अटैच करें।
  • बोर्ड अध्यक्ष की घोषणा के अनुसार जो डेटा ‘Issued‘ से नहीं आएगा, उसे विभाग मैन्युअल वेरिफिकेशन के जरिए स्वीकार करेगा।
  • इसके अलावा पेन कार्ड अपलोड करने के लिए संबंधित आयकर विभाग सलेक्ट करके पेन नंबर दर्ज करें और ISSUED पर क्लिक कर दें।
  • इसी प्रकार जिस भी डॉक्युमेंट्स को आप डिजिलॉकर में सेव करना चाहते है सर्च बार में जाकर संबंधित विभाग को सलेक्ट करें और फिर संबंधित दस्तावेज आईडी संख्या भर दें।
  • इस प्रकार आप किसी भी विभाग का कोई भी डॉक्यूमेंट डिजिलॉकर में आसानी से सेव करके हमेशा के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
  • प्रो टिप: अगर आपकी मार्कशीट पुरानी है और ‘Not Found‘ आ रही है, तो एक बार अपने बोर्ड के ‘Old Results‘ पोर्टल पर जाकर चेक करें कि वहां आपका डेटा सही दिखा रहा है या नहीं।

Read Also….राजस्थान फोर्थ ग्रेड नेम वाइज रिजल्ट डिटेल्स जारी, फटाफट Direct यहां से करें डाउनलोड

DigiLocker Me Document Kaise Upload Kare 2026 – ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • सही फॉर्मेट: कोशिश करें कि आप PDF, PNG या JPEG फॉर्मेट में ही फाइल अपलोड करें।
  • फाइल का नाम: अपलोड करने के बाद फाइल को आवश्यकता अनुसार एक सही नाम दें जैसे: 10th Marksheet, 12th Marksheet, ताकि सर्च करने में आसानी हो।
  • इंटरनेट: अपलोड करते समय इंटरनेट कनेक्शन स्टेबल रखें ताकि फाइल करप्ट न हो।

DigiLocker Me Document Kaise Upload Kare 2026 Important Links

निष्कर्ष

उम्मीद है कि अब आपको समझ आ गया होगा कि DigiLocker me Document Kaise Upload Kare 2026 की नई प्रॉसेस को ध्यान में रखते हुए। यह न सिर्फ आपके काम को आसान बनाता है, बल्कि इमरजेंसी में आपके बहुत काम आता है। तो देर किस बात की? आज ही अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स डिजिटल तिजोरी में सुरक्षित करें। यदि आपका डिजिलॉकर में डॉक्युमेंट्स कैसे अपलोड करें? को लेकर कोई भी और सवाल है तो हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही इस आर्टिकल को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर भी करें।

DigiLocker Me Document Kaise Upload Kare 2026 – FAQs

क्या डिजिलॉकर में अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स हर जगह चलते हैं?

हां, ड्राइव में अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स को आप सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या मोबाइल खो जाने पर भी मेरे डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित रहेंगे?

बिल्कुल, आपको बस नए फोन में लॉगिन करना है और आपके सारे पेपर्स वापस मिल जाएंगे। इसीलिए लोग बार-बार पूछते हैं कि DigiLocker Me Document Kaise Upload Kare 2026, ताकि उनका डेटा हमेशा सेफ रहे।

क्या 2026 में डिजीलॉकर का इस्तेमाल फ्री है?

जी हां, सरकार की यह सर्विस पूरी तरह फ्री है।

Leave a Comment