DRDO Recruitment 2026: डीआरडीओ टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन भर्ती के 764 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

DRDO Recruitment 2026: क्या आप भारत के डिफेंस सेक्टर (Defence Sector) में अपना करियर बनाना चाहते हैं और देश की सुरक्षा को मजबूत करने का सपना देख रहे हैं? तो भारत सरकार का रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। दरअसल DRDO Recruitment 2026 के तहत विज्ञापन संख्या CEPTAM-11 जारी कर दिया गया है।

DRDO Recruitment 2026
DRDO Recruitment 2026

जिसके अनुसार डीआरडीओ में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) और टेक्नीशियन-A (Tech-A) खाली पदों को भरा जाएगा। DRDO Vacancy का आयोजन कुल 764 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। DRDO टेक्निकल असिस्टेंट और तकनीशियन भर्ती 2025-26 उन तकनीकी रूप से योग्य युवाओं के लिए एक ‘गोल्डन अपॉर्चुनिटी’ है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मिशन में योगदान देना चाहते हैं। DRDO CEPTAM Recruitment के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन की तारीखें, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Read Also….आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती का 69000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, अभी यहां से करें आवेदन

DRDO Recruitment 2026 Form Date

DRDO CEPTAM-11 Bharti 2025 के लिए शॉर्ट नोटिस 7 दिसंबर को जारी किया गया है, वहीं विस्तृत अधिसूचना 11 दिसंबर 2025 को जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तारीख 11 जनवरी 2026 तक कभी भी पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। फॉर्म भरे जाने के बाद DRDO Exam Date की सूचना अलग से नोटिस जारी करके दी जाएगी।

DRDO Recruitment 2026 Form Date

DRDO Bharti 2026 पद संख्या विवरण

DRDO भर्ती 2026 के जरिय कुल 764 खाली पदों को भरा जायेगा, इस भर्ती में देश के विभिन्न DRDO लैब्स और एस्टेब्लिशमेंट के रिक्त पद शामिल है। DRDO STA-B Vacancy और DRDO Tech-A Vacancy के लिए निर्धारित पद संख्या विवरण इस प्रकार है:

  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B): 561
  • टेक्नीशियन-A (Tech-A): 203
  • कुल पद संख्या: 764

DRDO Bharti 2026 पद संख्या विवरण

DRDO Recruitment 2026 Application Fees

DRDO STA-B & Tech-A Application Fees का भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन क्रेडिट या डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।

DRDO Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थियों को डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन भर्ती में आवेदन करने के लिए पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है, बता दें कि इन पदों के लिए किसी भी राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। DRDO STA-B और DRDO Technician-A भर्ती के लिए पद अनुसार योग्यता विवरण इस प्रकार है:

  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B):
    इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विज्ञान (Science) विषय में स्नातक की डिग्री या इंजीनियरिंग अथवा टेक्नोलॉजी में न्यूनतम 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
  • टेक्नीशियन-A (Tech-A):
    इस पोस्ट के लिए आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (Industrial Training Institute Certificate) होना चाहिए।

DRDO Recruitment 2026 Age Limit

DRDO STA-B और DRDO Tech-A दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की तारीखों के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा भारत सरकार के नियम अनुसार SC, ST, OBC और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट यानी कि Age Relaxation प्रदान किया गया है।

Read Also…आरपीएससी संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें 2026 में होने वाली परीक्षाओं की नई तारीखें

DRDO Recruitment 2026 Selection Process

DRDO CEPTAM-11 भर्ती के अंतर्गत DRDO Selection Process मुख्य रूप से विभिन्न चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल है। अभ्यर्थियों को फाइनल सिलेक्शनम के लिए अभी से DRDO CEPTAM-11 Syllabus & Exam Pattern के आधार पर अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

DRDO STA-B & DRDO Tech-A Salary

DRDO Recruitment 2026 के अंतर्गत STA-B और DRDO Tech-A पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार बहुत ही आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा, जो भारत सरकार के प्रतिष्ठित संगठन में काम करने का गौरव प्रदान करता है। पद अनुसार निर्धारित वेतनमान विवरण इस प्रकार है।

  • DRDO STA-B Salary Level-6: ₹35,400 से ₹1,12,400
  • DRDO Technician-A Salary Level-2: ₹19,900 से ₹63,200

How to Apply for DRDO Recruitment 2026

DRDO CEPTAM Recruitment के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Offerings” मेनू के तहत “Vacancies” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “DRDO CEPTAM-11” के विस्तृत विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें।
  • अगले चरण में Online Apply लिंक पर क्लिक करें, जो 11 दिसंबर, 2025 से एक्टिव हो रही है।
  • अब Click for New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसके सामने Apply पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
  • अंतिम चरण में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

    DRDO Recruitment 2026 Apply Online

  • DRDO CEPTAM-11 Short Notice
  • DRDO STA-B & Tech-A Notification PDF Download 
  • DRDO STA-B & Tech-A Apply Online  
  • DRDO Official Website 

निष्कर्ष

DRDO Vacancy 2025-26 तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक है। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B और टेक्नीशियन-A के लिए 764 रिक्तियां भारतीय रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। यदि आप DRDO Eligibility मानदंडों को पूरा करते हैं, तो 11 दिसंबर 2025 से पोर्टल पर जाकर DRDO टेक्निकल असिस्टेंट और तकनीशियन भर्ती फॉर्म जमा कर सकते है। अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें, क्योंकि यह “Golden opportunity to join DRDO & serve the Nation with Pride” आपके उज्जवल भविष्य की कुंजी है।

Leave a Comment