DSSSB MTS Vacancy 2026: दिल्ली अधीनस्थ चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा DSSSB MTS Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह MTS Bharti उन सभी उम्मीदवारों के लिए करियर बनाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है, जो 10वीं पास सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस DSSSB MTS Recruitment 2026 के माध्यम से दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 714 रिक्तियों को भरा जाएगा। यह दिल्ली एमटीएस भर्ती 2025-26 उन युवाओं के लिए एक बेहरतीन मौका है जो दिल्ली शहर में सरकारी करियर शुरू करना चाहते हैं।

दिल्ली एमटीएस वेकेंसी के लिए ऑफिशियल Advert. No. 07/2025 11 दिसंबर को जारी किया गया है, वहीं आवेदन पत्र ऑनलाइन 17 दिसंबर 2025 से आमंत्रित किए गए है। दिल्ली मल्टी टास्किंग स्टाफ एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार DSSSB के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर समय रहते DSSSB MTS Online Form जमा कर सकते हैं। यह के तहत जारी किया गया है।
DSSSB MTS Vacancy 2026 Last Date
दिल्ली एमटीएस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 11 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है, वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू की जा रही है। दिल्ली एमटीएस ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 15 जनवरी 2026 को रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद Delhi MTS Exam Date 2026 की जानकारी अलग से नोटिस जारी करके दी जाएगी।

DSSSB MTS Bharti 2026 Post Details
DSSSB MTS Vacancy 2025 का आयोजन विभिन्न सरकारी विभागों में मल्टी-टास्किंग स्टाफ के कुल 714 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती में श्रेणीवार निर्धारित पद संख्या विवरण इस प्रकार है:
- जनरल 302
- ओबीसी 212
- एससी 70
- एसटी 53
- EWS 77
- PwBD 33
- ESM 76
- MSP 32
DSSSB MTS Vacancy 2026 Application Fees
DSSSB MTS Bharti 2025 में सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं दिल्ली एमटीएस भर्ती में सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के साथ ही एससी, एसटी, विकलांग उम्मीदवार और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क रखी गई है। शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Read Also….स्पेशल शिक्षक भर्ती का 3451 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 13 जनवरी तक
DSSSB MTS Vacancy 2026 Qualification
यदि आप 10वीं पास सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो यह DSSSB MTS Recruitment 2025 आपके सपनों को पूरा करने का शानदार मौका है। इस दिल्ली एमटीएस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इस 10th Pass Govt Job के लिए कोई अतिरिक्त अनुभव या कोई भी और डिग्री डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी भी राज्य के कोई भी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
DSSSB MTS Vacancy 2026 Age Limit
दिल्ली एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित श्रेणियों यानी SC, ST, OBC, PwBD के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
DSSSB MTS Vacancy 2026 Selection Process
DSSSB MTS Recruitment के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
DSSSB MTS Exam Pattern 2026
- डीएसएसएसबी एमटीएस एग्जाम का आयोजन सिर्फ वन-टियर पेपर के लिए किया जाएगा, यानी कि अभ्यर्थियों को केवल एक पेपर देकर यह नौकरी मिल जाएगी।
- दिल्ली एमटीएस भर्ती लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (MCQs) प्रकार के होंगे।
- यह परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होगी।
- अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
- परीक्षा में गलत उत्तर करने पर नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- एमटीएस एग्जाम में जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथेमेटिकल एबिलिटी, हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे।
DSSSB MTS Exam Minimum Qualifying Marks 2026
अभ्यर्थियों को दिल्ली एमटीएस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए श्रेणीवार न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, लेकिन फाइनल सिलेक्शन अधिकतम प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा।
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस: 40%
- ओबीसी (दिल्ली): 35%
- एससी/एसटी/PH: 30%
- भूतपूर्व सैनिक: न्यूनतम 30% के अधीन संबंधित श्रेणी में 5% की छूट
DSSSB MTS Salary/Pay Scale 2026
दिल्ली एमटीएस भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 के आधार पर हर महीने न्यूनतम 18,000 रूपये से अधिकतम 56,900 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। Delhi MTS Sarkari Naukri 2026 ग्रुप ‘C’ लेवल का पद है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार बेसिक सैलरी के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते का भी लाभ मिलेगा।
Read Also….हाई कोर्ट प्यून भर्ती का 2381 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 5 जनवरी तक
How to Apply DSSSB MTS Vacancy 2026
दिल्ली एमटीएस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए चरणों का पालन करते हुए आसानी से DSSSB MTS Online Form जमा कर सकते हैं:
- सबसे पहले OARS ऑफिशियल पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Click for New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- इसके बाद Click to Sign In पर क्लिक करके जन्म तिथि, रोल नंबर और कक्षा 10वीं के पासिंग वर्ष के साथ ही कैप्चा कोड दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।
- लॉगिन करने के बाद भर्तियों की सूची में Combined Examination 2025 For The Post Of Multi Tasking Staff पर क्लिक करके Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई आवश्यक संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- अगले चरण में नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में स्कैन करके अपलोड करें।
- अंतिम चरण में यदि लागू हो तो SBI ई-पे के माध्यम से आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सम्पूर्ण दर्ज की गई जानकारियों को चेक करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए Delhi MTS Online Form का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
DSSSB MTS Vacancy 2026 Apply Online
निष्कर्ष
Delhi MTS Recruitment 2025 के तहत दिल्ली मल्टी टास्किंग स्टाफ सरकारी नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो 10th Pass Govt Job की तलाश में हैं। 714 पदों की यह DSSSB MTS Vacancy आपको दिल्ली सरकार में सुरक्षित करियर शुरू करने का अवसर देती है। सभी योग्य उम्मीदवारों को 15 जनवरी 2026 अंतिम तिथि से पहले DSSSB MTS Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन अवश्य जमा कर देना चाहिए। समय पर आवेदन और सही तैयारी से आप इस भर्ती प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।