स्कूल में 5422 पदों पर पीजीटी व टीजीटी का नोटिफिकेशन जारी, टीचर बनने का सुनहरा मौका

सरकारी Teacher Job की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, दरअसल एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT) के लिए ऑफिशियल Recruitment Notification जारी कर दिया गया है। EMRS PGT And TGT Vacancy 2025 टीजीटी और पीजीटी के कुल 5422 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। टीचिंग फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह भर्ती अब तक की सबसे बड़ी Career Opportunity है।
नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) द्वारा संचालित ये स्कूल उन कैंडिडेट्स के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म हैं जो आने वाली पीढ़ी को अच्छी Education देना चाहते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ईएमआरएस पीजीटी और टीजीटी भर्ती के लिए Apply कैसे करें, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में आवेदन प्रक्रिया से लेकर चयन प्रक्रिया, सैलरी, एग्जाम पैटर्न, पात्रता मानदंड तक की सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है।
EMRS PGT And TGT Vacancy 2025 Important Dates
ईएमआरएस ESSE भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति 20 सितंबर को जारी की गई है, साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 20 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तारीख (Deadline) 28 अक्टूबर 2025 रखी गई है जिसमें अब कुछ ही समय बचा है। इसलिए चाहे आप किसी भी राज्य से हो, इस भर्ती में लास्ट डेट का इंतजार किए बिना अभी ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर फॉर्म जमा कर दें।
कुल पद संख्या (Total Posts)
यह Recruitment ड्राइव टीचर्स के लिए बंपर भर्ती लेकर आई है। इस EMRS Bharti 2025 में टीजीटी और पीजीटी के कुल 5422 खाली पदों को भरा जाएगा। इनमें से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) के लिए 1460 पद निर्धारित किए गए है जबकि ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT) के लिए 3962 पद रखे गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में टीचर की सरकारी जॉब निकलने से Job Seekers के लिए सिलेक्शन के चांस और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
Application Fees
EMRS Vacancy में फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों को PGT और TGT दोनों में से कोई भी पद के लिए आवेदन करने पर 1500 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
एकलव्य मॉडल स्कूल PGT और TGT भर्ती के लिए पात्रता मानदंड
EMRS में PGT और TGT Teacher Posts के लिए Apply करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं। इसमें से मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता
- ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT): इस पोस्ट के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से Graduation उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही आवेदकों के पास प्रासंगिक विषय में B.Ed. Degree होना अनिवार्य है, और सबसे महत्वपूर्ण अभ्यर्थियों का CTET Paper-II में पास होना भी उतना ही आवश्यक है।
- पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT): इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में Master’s Degree होना आवश्यक है, साथ ही B.Ed. Degree भी अनिवार्य है।
आयु सीमा
EMRS PGT And TGT Vacancy 2025 के लिए अलग-अलग पदों के लिए Age Limit भी अलग-अलग रखी गई है:
- PGT: पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- TGT: इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- Note: सरकारी नियम अनुसार आरक्षित श्रेणी के महिला पुरुष उम्मीदवारों को अधिकतम ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
EMRS Teacher Bharti 2025 में उम्मीदवारों का सिलेक्शन तीन मुख्य चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले Written Exam कराया किया जाएगा, इस Exam में पास होने वाले उम्मीदवारों को Documents Verification (DV) के लिए बुलाया जाएगा एवं इसके बाद अंतिम चरण Medical Test का होगा। इन तीनों चरणों में सफल होने उम्मीदवारों का ही फाइनल सिलेक्शन होगा।
EMRS PGT & TGT Exam Pattern और नेगेटिव मार्किंग
लिखित एग्जाम पैटर्न पद अनुसार थोड़ा अलग अलग है, लेकिन परीक्षा की अवधि दोनों पदों की परीक्षाओं के लिए 3 तीन घंटे है। PGT का पेपर 180 प्रश्न का होगा, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का और पूरा पेपर 180 अंकों का होगा। जबकि TGT के लिए 160 प्रश्न का पेपर होगा, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का एवं पूरा पेपर 160 अंकों का होगा। दोनों ही परीक्षाओं में गलत उत्तर करने पर नेगेटिव मार्किंग स्कीम लागू की गई है, जहां प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4th अंक काट लिए जाएंगे। इसलिए प्रश्नों का उत्तर देते समय सावधानी बरतना भी बहुत जरूरी है।
Salary Structure (वेतनमान)
- EMRS टीचर्स को भारत सरकार की ओर से एक शानदार Salary Package हर महीने मिलता है, जिसमें पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के आधार पर न्यूनतम 47,600 रूपये बेसिक सैलरी से लेकर अधिकतम 1,51,100 रूपये तक मूल वेतन दिया जाएगा।
- वहीं ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल लेवल 7 के अनुसार न्यूनतम 44,900 रूपये बेसिक सैलरी से अधिकतम 1,42,400 रूपये तक मूल वेतन दिया जाएगा।
- Note: मूल वेतन के अलावा इन कर्मचारियों को विभिन्न सरकारी वेतन भत्तों का भी लाभ मिलेगा।
EMRS PGT और TGT भर्ती 2025 में Online Apply कैसे करें?
इस Recruitment के लिए Online Form भरना बहुत ही आसान है। यदि आप आवेदन के लिए पात्र है तो इन आसान Steps को फॉलो करके अपना फॉर्म जमा कर सकते है:
- सबसे पहले NESTS की Official Website nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद”New Registration” पर जाकर अपनी Basic Details भरें और खुद को पोर्टल पर Register करें।
- अगले चरण में Login Credentials का उपयोग करके Portal में Login करें।
- अब PGT या TGT में से जिस Post के लिए Apply करना है, उसे चुनें और Application Form में सभी आवश्यक Details सावधानी से भरें।
- अपनी पासपोर्ट साइज नवीनतम Photo, Signature और Required Documents Upload करें।
- Online Payment ऑप्शन के जरिए आवेदन शुल्क का भुगतान करके और Form Submit कर दें।
- साथ ही भविष्य में उपयोग के लिए EMRS Online Form का Printout लेना बिल्कुल ना भूलें।
Important Links
- EMRS TGT PGT Official Notification PDF Download
- EMRS PGT TGT Apply Online
- EMRS Official Website
- More Govt Jobs Update
निष्कर्ष
चाहे आप किसी भी जिले से किसी भी राज्य से हो, आपके लिए EMRS PGT And TGT Vacancy 2025 Govt Job पाने का यह एक आखरी मौका है, क्योंकि इस भर्ती की लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2025 अब बिल्कुल नजदीक है। इसलिए समय रहते 5422 Vacancies के लिए आवेदन करके एग्जाम की Preparation आज से ही शुरू कर दें। आपकी मेहनत और सही Strategy ही आपको इस Dream Job तक पहुंचा सकती है।