Haryana Medical Officer Vacancy 2026: हरियाणा मेडिकल ऑफिसर (MO) भर्ती के 777 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Haryana Medical Officer Vacancy 2026: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग (Health Department Haryana) द्वारा हेल्थ फील्ड में करियर बनाने और सरकारी रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी पेश की है। दरअसल महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा ने मेडिकल ऑफिसर, ग्रुप-ए (HCMS-I) के कुल 777 पदों पर सीधी भर्ती के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की है। Haryana Medical Officer Vacancy 2026 का रिवाइज्ड नोटिफिकेशन 5 दिसंबर को जारी किया गया है।

Haryana Medical Officer Vacancy 2026
Haryana Medical Officer Vacancy 2026

यह मेडिकल ऑफिसर भर्ती राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से Haryana Medical Officer Recruitment 2026 के लिए फॉर्म जमा कर सकते हैं। हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए पात्रता (Eligibility) मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और चयन प्रक्रिया सहित सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है। अभ्यर्थी हरियाणा मेडिकल ऑफिसर वैकेंसी के लिए अप्लाई करने से पहले कृपया इस लेख को पूरा पढ़ें या विज्ञप्ति चेक करें।

Read Also…पटवारी नई भर्ती का 530 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 16 जनवरी तक

Haryana Medical Officer Vacancy 2026 Last Date

हरियाणा मेडिकल ऑफिसर वैकेंसी के लिए संशोधित विज्ञप्ति 5 दिसंबर 2025 को जारी की गई है। वहीं ऑनलाइन आवेदन पत्र 8 दिसंबर 2025 से आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी आवेदन की लास्ट डेट 7 जनवरी 2026 को रात 11:59 बजे तक कभी भी Haryana MO Online Form जमा कर सकते है।

Haryana Medical Officer Bharti 2026 Post Details

हरियाणा मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025-26 के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुद्धिपत्र (Corrigendum) के अनुसार कुल 777 पदों को भरा जाएगा। पहले यह भर्ती कुल 430 पदों पर निकाली गई थी, लेकिन संशोधित विज्ञप्ति में यह पद संख्या बढ़ाकर 777 कर दी गई है। इन पदों का संशोधित श्रेणी-वार विवरण इस प्रकार है:

Haryana Medical Officer Bharti 2026 Post Details

Note: उपरोक्त 777 पदों में क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) के तहत भूतपूर्व सैनिक (ESM) के लिए 88 पद है जिसमें UR-48, SC-36, BC-A-3, BC-B-1 है। वहीं PwBD (दिव्यांग) के लिए 23 पद है जिसमें UR-15, SC-5, BC-A-2 एवं BC-B-1 शामिल हैं।

Haryana Medical Officer Vacancy 2026 Application Fees

Haryana Medical Officer Vacancy 2025 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान क्लोजिंग डेट तक केवल ऑनलाइन निर्धारित माध्यम क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से किया जा सकता है। कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क निम्नानुसार है:

  • हरियाणा के PwBD उम्मीदवार (न्यूनतम 40% विकलांगता के साथ): निशुल्क
  • हरियाणा के OSC, DSC, BC-A (Non Creamy Layer), BC-B (Non Creamy Layer), ESM, EWS और सभी महिला उम्मीदवार: ₹250/-
  • हरियाणा के DESM उम्मीदवार जो आरक्षित श्रेणी से संबंधित हैं: ₹250/-
  • हरियाणा के DESM उम्मीदवार जो UR (अनारक्षित) श्रेणी से संबंधित हैं: ₹1000/-
  • अन्य सभी उम्मीदवार जो हरियाणा से बाहर के आवेदक और सामान्य वर्ग है: ₹1000/-

Qualification for Haryana Medical Officer Vacancy 2026

हरियाणा मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 जनवरी 2026 तक निम्नलिखित न्यूनतम योग्यताएं पूरी करना अनिवार्य है।

  • Haryana Medical Officer Vacancy 2025-26 में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS यानी बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड सर्जरी की डिग्री होनी चाहिए, जिसे नेशनल मेडिकल कमीशन (National Medical Commission – NMC) द्वारा अनुमोदित किया गया हो।
  • उम्मीदवारों का NMC या इंडियन यूनियन की किसी अन्य राज्य मेडिकल काउंसिल के साथ स्थायी रूप से Registered Medical Practitioner होना भी अनिवार्य है।

वांछित योग्यता:

  • इसके अलावा आवेदकों को मैट्रिक (10वीं) या उससे आगे की उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ने का ज्ञान होना चाहिए। अच्छी बात यह है कि जिन उम्मीदवारों के पास MD/MS या PG Diploma है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्रथम वरीयता (Preference) दी जाएगी।
  • अन्य राज्य के योग्यता मानदंडों को पूरा करने वाले कोई भी उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है।

Age Limit for Haryana Medical Officer Vacancy 2026

Medical Officer Vacancy में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार विभिन्न आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट (Age Relaxation) दी जाएगी।

Selection Process for Haryana Medical Officer Vacancy 2026

हरियाणा मेडिकल डिपार्टमेंट भर्ती के तहत चिकित्सा अधिकारी पद के लिए उम्मीदवारों का चयन कुल 100 अंकों की एक योजना के आधार पर किया जाएगा। जिसमें एक लिखित परीक्षा (Written Test) शामिल होगी, जिसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के लिए 14 अंक और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के लिए 10 अंक बोनस के रूप में दिए जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार के पास डिग्री और डिप्लोमा दोनों हैं, तो केवल डिग्री के अंक ही माने जाएंगे। उम्मीदवार द्वारा किए गए Professional Work और Service Experience के लिए भी अंक दिए जाएंगे, जो प्रति पूर्ण वर्ष 2 अंक की दर से अधिकतम 10 अंक तक हो सकते हैं। विभाग, रोहतक स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (UHS Rohtak) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा (100 अंक)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

Haryana Medical Officer Salary/Scale of Pay 2026

Haryana MO Vacancy 2026 के तहत सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान पैकेज दिया जाएगा। जिसमें चयनित मेडिकल ऑफिसर को FPL-10 के अनुसार हर महीने कम से कम 56100 रूपए की सैलरी मिलेगी।

Read Also….स्पेशल शिक्षक भर्ती का 3451 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 13 जनवरी तक

How to Apply for Haryana Medical Officer Vacancy 2026

मेडिकल ऑफिसर भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से Haryana MO Online Form जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या Pt. B. D. Sharma स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक की वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Health Department Haryana invites online application forms for recruitment to 450 posts of Medical Officers, Group-A (HCMS-I) पर क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ें।
  • इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।
  • अगले चरण में स्कैन की गई रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (जिस पर आवेदक के हस्ताक्षर हों), हस्ताक्षर और सभी आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे MBBS डिग्री, पंजीकरण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें। ध्यान दें, सभी प्रमाण पत्र क्लोजिंग डेट 07 जनवरी 2026 से पहले पहले जारी होने चाहिए।
  • अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • पेमेंट करने के बाद Final Submit पर क्लिक करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

Haryana Medical Officer Vacancy 2026 Apply Online

निष्कर्ष

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी यह संशोधित Haryana Medical Officer Notification 2025-26 चिकित्सा पेशेवरों यानी Medical Professionals के लिए करियर बनाने की गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। 777 पदों पर होने वाली हरियाणा चिकित्सा अधिकारी भर्ती मेडिकल फील्ड में एक प्रेस्टीजियस और अट्रैक्टिव सरकारी नौकरी का मार्ग खोलती है। सभी योग्य उम्मीदवार चाहे वह किसी भी राज्य से हो अंतिम तिथि 07 जनवरी 2026 से पहले पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Leave a Comment