Hostel Manager New Vacancy 2025: छात्रावास प्रबंधक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, वेतन 81100 रूपये महीना, अभी करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Note: Hostel Manager New Vacancy 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 से बढ़ाकर अब 5 जनवरी 2026 कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन रिओपनिंग 5 दिसंबर 2025 से की गई है। अब उन सभी अभ्यर्थियों के पास BTSC Hostel Manager Online Form भरने का एक ओर मौका है जो पहले अप्लाई नहीं कर पाए थे।

Hostel Manager New Vacancy 2025
Hostel Manager New Vacancy 2025

पटना: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा छात्रावास प्रबंधक (Hostel Manager) के रिक्त पदों पर आधिकारिक अधिसूचना (Advt. No. 27/2025) जारी कर दी है। हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट की डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह एक शानदार मौका है, Hostel Manager New Vacancy 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है।

बता दें कि किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा छात्रावास प्रबंधक भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और वेतनमान की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Hostel Manager New Vacancy 2025 में आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

बिहार हॉस्टल मैनेजर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया, अभ्यर्थी इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए समय रहते अपना फॉर्म सबमिट कर सकते है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 4 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 5 दिसंबर 2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 5 जनवरी 2026
  • परीक्षा की संभावित तारीख: To be Notified Soon
  • Note: हॉस्टल मैनेजर भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 से बढ़ाकर अब 5 जनवरी 2026 कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन रिओपनिंग 5 दिसंबर 2025 से की गई है। अब उन सभी अभ्यर्थियों के पास BTSC Hostel Manager Online Form भरने का एक ओर मौका है जो पहले अप्लाई नहीं कर पाए थे।

Vacancy Details & Eligibility

हॉस्टल मैनेजर भर्ती का आयोजन पिछड़े वर्ग एवं अत्यंत पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग, बिहार में निकाली गई है, इस भर्ती के जरिए कुल 91 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • छात्रावास प्रबंधक पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक अहर्ताओं में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है:
    किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc. (Hospitality and Hotel Administration) की डिग्री।
    या
  • ग्रेजुएशन के बाद होटल मैनेजमेंट (Hotel Management) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा।

आयु सीमा (01.01.2025 को):

बिहार हॉस्टल मैनेजर भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के महिला पुरुष आवेदकों और अनारक्षित श्रेणी की महिलाओं के लिए 40 वर्ष रखी गई है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के महिला पुरुष अभ्यर्थियों की ऊपरी आयु 42 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियम अनुसार आयु में विशेष छूट भी दी गई है।

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये रखा गया है, वहीं सभी वर्ग की महिला और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए भी आवेदन शुल्क 100 रूपये ही रखा गया है।

वेतन

हॉस्टल में मैनेजर पोस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 4 के अनुसार न्यूनतम 25,500 रूपये से अधिकतम 81,100 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।

Read Also….जल विभाग में 1114 पदों पर नल जल इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन शुरू, योग्यता 10वीं पास

चयन प्रक्रिया

बिहार हॉस्टल मैनेजर भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  • बिहार हॉस्टल मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू की गई है अभ्यर्थी सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

New Registration

  • होमपेज पर “Recruitment” टैब खोजें और विज्ञापन संख्या 27/2025 के सामने “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

Apply Online

  • इसके बाद ‘New Registration’ पर क्लिक करके अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक विवरणों को सही-सही भरें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें और श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करके भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Important Links

निष्कर्ष

दोस्तों, Hostel Manager New Vacancy 2025 हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के प्रोफेशनल्स के लिए एक शानदार अवसर है। यदि आप योग्यता पूरी करते हैं, तो हम आपको यही सलाह देंगे कि 5 जनवरी 2026 लास्ट डेट का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन करें। सरकारी नौकरी में मिलने वाली स्थिरता और वेतन वृद्धि इस पद को बहुत आकर्षक बनाती है। अपनी तैयारी पर ध्यान दें और एक बार आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) को डाउनलोड करके सभी नियम-शर्तें ध्यानपूर्वक चेक कर लें।

Leave a Comment