इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, क्योंकि Indian Air Force AFCAT Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। भारतीय वायु सेना ने AFCAT 01/2026 के तहत फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल एवं एनसीसी स्पेशल एंट्री के खाली पदों पर आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए किसी भी राज्य के योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले सभी योग्य अभ्यर्थी अविवाहित होने अनिवार्य है। क्योंकि विवाहित अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के लिए पात्र नहीं माना गया है। इच्छुक उम्मीदवार एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Air Force AFCAT Online Form जमा कर सकते है। इंडियन एयरफोर्स फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू की जा रही है। अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते है।
Indian Air Force AFCAT Recruitment 2026 Overview
| Recruiting Organization | Indian Air Force {IAF} |
| Post Name | Group ‘A’ Gazetted Officer (Flying Officer Rank) |
| Vacancies | 340 |
| Advertisement No. | AFCAT 01/2026 |
| Pay Scale (Level) | Pay Level-10 (₹56,100 – ₹1,77,500) |
| Job Location | All India |
| Apply Mode | Online |
| Application Dates | 17 Nov to 14 Dec 2025 |
| Exam Date | 31 January 2026 (Saturday) |
| Category | Air Force Govt Jobs 2026 |
Indian Air Force AFCAT Recruitment 2026 Last Date
AFCAT 01/2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 9 नवंबर 2025 को जारी किया गया है, जबकि आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू की गई है, आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। AFCAT की लिखित परीक्षा 31 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों का ट्रेनिंग कोर्स जनवरी 2027 में शुरू किया जाएगा।
Indian Air Force AFCAT Bharti 2026 Post Details
इंडियन एयर फोर्स AFCAT भर्ती 01/2026 के तहत कुल 340 खाली पदों को भरा जाएगा, इस भर्ती के अस्थायी (Tentative) रिक्त पदों का ब्रांच-वाइज पद विवरण जानने के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते है।
Indian Air Force AFCAT Recruitment 2026 Application Fees
AFCAT भर्ती में सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 550 रूपये आवेदन शुल्क एवं साथ ही 18% GST का गैर-वापसी योग्य (Non-Refundable) शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है। एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क भुगतान नहीं करना होगा।
Indian Air Force AFCAT Recruitment 2026 Qualification
अभ्यर्थियों का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। इसके अलावा विभिन्न ब्रांचों के लिए मुख्य योग्यताएं इस प्रकार हैं:
1. फ्लाइंग ब्रांच (Flying Branch)
गणित और भौतिकी विषयों में न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य हैं।
साथ ही, किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 3 वर्षीय स्नातक डिग्री या न्यूनतम 60% अंकों के साथ 4 वर्षीय BE/B.Tech डिग्री होनी चाहिए।
2. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल ब्रांच)
गणित और भौतिकी विषयों में न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य हैं।
साथ ही, संबंधित इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी विषयों में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 4 वर्षीय डिग्री (B.E./B.Tech) होनी जरूरी है।
3. ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल ब्रांच)
एडमिनिस्ट्रेशन/लॉजिस्टिक्स (Admin/Lgs) और वेपन सिस्टम (WS): किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 3 वर्षीय स्नातक कोर्स या 4 वर्षीय बीई/बीटेक कोर्स।
अकाउंट्स ब्रांच: न्यूनतम 60% अंकों के साथ बी.कॉम या वित्त में विशेषज्ञता के साथ बीबीए या योग्य CA/CMA/CS/CFA डिग्री/डिप्लोमा।
एजुकेशन/मेटेरोलॉजी ब्रांच: न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक और संबंधित विषयों में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Post Graduation)।
Indian Air Force AFCAT Recruitment 2026 आयु सीमा
आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी, इस भर्ती में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए न्यूनतम और अधिकतम निर्धारित आयु सीमा इस प्रकार है:
फ्लाइंग ब्रांच (AFCAT और NCC स्पेशल एंट्री): 20 वर्ष से 24 वर्ष (अर्थात जन्म 02 जनवरी 2003 से 01 जनवरी 2007 के बीच हुआ हो)।
आयु में छूट: वैध कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) धारकों के लिए ऊपरी आयु सीमा 26 वर्ष है। (जन्म 02 जनवरी 2001 से 01 जनवरी 2007 के बीच हुआ हो)।
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच: 20 वर्ष से 26 वर्ष। (अर्थात जन्म 02 जनवरी 2001 से 01 जनवरी 2007 के बीच हुआ हो)।
वैवाहिक स्थिति: कोर्स शुरू होने के समय उम्मीदवार का अविवाहित होना अनिवार्य है।
Indian Air Force AFCAT Recruitment 2026 Selection Process
इंडियन एयर फोर्स AFCAT भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
लिखित परीक्षा (Written Exam):
- AFCAT: सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है।
- EKT (Engineering Knowledge Test): ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल उम्मीदवारों को AFCAT के साथ-साथ यह परीक्षा भी देनी होगी।
- छूट: NCC स्पेशल एंट्री उम्मीदवारों को AFCAT लिखित परीक्षा से छूट दी गई है।
- AFSB इंटरव्यू (Air Force Selection Board Interview): यह 5 दिवसीय प्रक्रिया है जिसमें स्टेज-I (स्क्रीनिंग) और स्टेज-II (मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह कार्य और व्यक्तिगत इंटरव्यू) शामिल होते हैं।
- CPSS (Computerized Pilot Selection System): यह परीक्षण केवल फ्लाइंग ब्रांच के उम्मीदवारों के लिए लिया जाता है।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): सभी मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- मेडिकल परीक्षा (Medical Examination): निर्धारित शारीरिक और चिकित्सकीय मानकों के अनुसार स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
फिजिकल स्टैंडर्ड्स: - चयन प्रक्रिया में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस भी दिखानी होगी, न्यूनतम ऊंचाई इस प्रकार है:
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 157.5 सेंटीमीटर।
- महिला उम्मीदवारों के लिए: 152 सेंटीमीटर।
How to Apply Indian Air Force AFCAT Recruitment 2026
Indian Air Force AFCAT Application Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले इंडियन एयर फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
- अपने नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की सहायता से पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया पूरी करें, आधार कार्ड नंबर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अनिवार्य है।
- यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें और “AFCAT 01/2026 Apply Online” पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज की नवीनतम रंगीन फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान (पुरुषों के लिए बायां, महिलाओं के लिए दायां) निर्धारित साइज और प्रारूप में अपलोड करें।
- फॉर्म को चेक करके फाइनल सबमिट पर क्लिक करते हुए ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सफल भुगतान के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर इसे सुरक्षित रख लें।