Jal Vibhag Pump Operator Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए करियर बनाने की एक और गोल्डन ऑपर्च्युनिटी निकल चुकी है। दरअसल तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) में पंप ऑपरेटर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। Jal Vibhag Pump Operator Vacancy 2026 के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

जल विभाग पंप ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से Jal Vibhag Pump Operator Online Form जमा कर सकते हैं। इसके अलावा पंप ऑपरेटर भर्ती में आवेदन की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी, पात्रता मानदंड, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन का सीधा लिंक नीचे दिया गया है। यदि आप Jal Vibhag Pump Operator Recruitment 2025-26 के लिए इच्छुक हैं, तो इस लेख में दी गई सम्पूर्ण पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय रहे फॉर्म जमा कर दें।
Note: विभाग द्वारा आवेदन के लिए विंडो फिर से रीओपन की गई है, योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी से लास्ट डेट 8 फरवरी तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Jal Vibhag Pump Operator Vacancy 2026 Last Date
बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा Jal Vibhag Pump Operator Notification पोर्टल पर 12 दिसंबर को जारी किया जा चुका है। वहीं ऑनलाइन आवेदन पत्र भी 31 जनवरी 2026 से ही आमंत्रित किए गए है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरने की लास्ट डेट 8 Feb 2026 तक कभी भी ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आपके सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र 8 Feb 2026 तक ही निर्गत (Issued) होने आवश्यक हैं।
Read Also…..बिना CET राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती के 804 पदों पर विज्ञप्ति जारी, योग्यता 12वीं पास
जल विभाग पंप ऑपरेटर भर्ती 2026 पद संख्या विवरण
आयोग द्वारा BTSC Jal Vibhag Pump Operator Bharti 2026 का आयोजन कुल 191 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग के नियम अनुसार महिला अभ्यर्थियों के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण लागू है, जिसके तहत 62 पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों जैसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए अलग से पद संख्या निर्धारित की गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Read Also……सिंचाई विभाग में वर्क चार्ज कार्मिक के 3000 बंपर पदों पर भर्ती, योग्यता 10वीं पास
Jal Vibhag Pump Operator Vacancy 2026 Qualification
जल विभाग पंप ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदनकर्ता किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं पास होने चाहिए, साथ ही उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से मशीनिष्ट (Machinist) अथवा फिटर (Fitter) ट्रेड में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
Note: मशीनिष्ट या फिटर ट्रेड में दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) से प्राप्त डिग्री मान्य नहीं होगी। केवल नियमित कोर्स (Regular Course) से उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन के लिए पात्र माने गए हैं।
Jal Vibhag Pump Operator Vacancy 2026 Age Limit
जल विभाग पंप ऑपरेटर भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा श्रेणीवार अलग अलग रखी गई है, उम्र की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट भी दी गई है। श्रेणीवार निर्धारित ऊपरी आयु इस प्रकार है:
- जनरल श्रेणी (पुरुष): 37 वर्ष
- जनरल श्रेणी (महिला)/BC, EBC (महिला/पुरुष): 40 वर्ष
- अनुसूचित जाति/जनजाति (महिला/पुरुष): 42 वर्ष
- दिव्यांग उम्मीदवार: 10 वर्ष
Jal Vibhag Pump Operator Vacancy 2026 Application Fees
Bihar Jal Vibhag Pump Operator Bharti 2026 में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये रखा गया है, जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Read Also……राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती का 1100 पदों पर नोटिफिकेशन जारी
Jal Vibhag Pump Operator Vacancy 2026 Selection Process
बिहार जल विभाग पंप ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Examination
- Document Verification
- Medical Test
Jal Vibhag Pump Operator Exam Pattern 2026
- बिहार जल विभाग पंप ऑपरेटर एग्जाम ऑनलाइन (CBT) माध्यम से कराया जाएगा।
- लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- पंप ऑपरेटर परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को पूरे 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- इस परीक्षा में 30 प्रश्न Machinist विषय, 30 प्रश्न Fitter, 20 प्रश्न गणित (मैट्रिक स्तर) और 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान के शामिल होंगे।
- परीक्षा में गलत उत्तर करने पर 0.25 अंकों की Negative Marking लागू की गई है।
- बिहार पंप ऑपरेटर परीक्षा परिणाम नॉर्मलाइजेशन (Normalization) प्रक्रिया के आधार पर तैयार किया जाएगा।
- अभ्यर्थी BTSC Pump Operator Exam 2026 की बेहतरीन तैयारी के लिए सिलेबस को समझते हुए पढ़ाई शुरू करें।
- BTSC Pump Operator Syllabus And Exam Pattern 2026 PDF उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल से डाउनलोड कर सकते है।
Jal Vibhag Pump Operator Salary 2026
Bihar Pump Operator Recruitment 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित नवनियुक्त पंप ऑपरेटरों को 7वें पुनरीक्षित वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-2 के आधार पर मासिक वेतनमान दिया जाएगा। बता दें कि यह नौकरी ‘अराजपत्रित’ श्रेणी की है और इसमें बिहार सरकार द्वारा देय सभी नियमित सरकारी भत्ते शामिल है।
Read Also……आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती का 572 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, योग्यता सिर्फ 10वीं पास
How to Apply Jal Vibhag Pump Operator Vacancy 2026
BTSC Pump Operator Online Form भरने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको विभिन्न ऑप्शन दिखाई देंगे, यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो Candidate Registration बटन पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ अपना पंजीकरण करें।
- अगले चरण में Fee Deposition/Reconciliation ऑप्शन पर क्लिक करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब Submit Application Form पर क्लिक करके पंजीकरण संख्या के जरिय पोर्टल पर लॉगिन करें।
- इसके बाद भर्तियों की सूची में “Pump Operator” के सामने Apply पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में पूछी गई संपूर्ण जानकारी को आप पूरी सावधानी से भरें।
- अब नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो जो 3 माह से ज्यादा पुरानी ना हो और जिसका बैकग्राउंड सफेद हो, हस्ताक्षर और सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Jal Vibhag Pump Operator Vacancy 2026 Apply Online
- Date Extend
- BTSC Pump Operator Notification PDF Download
- BTSC Pump Operator Apply Online
- Official Website
- More Govt Jobs
निष्कर्ष
Jal Vibhag Pump Operator Vacancy 2026 उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जिनके पास नियमित ITI की डिग्री है। आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करें कि आपके सभी दस्तावेज ‘क्लियर स्कैनर’ से स्कैन किए गए हों, क्योंकि धुंधले दस्तावेजों के आधार पर आयोग आपके आवेदन को रद्द कर सकता है। इसके अलावा लेटेस्ट जॉब्स की डेली अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट देखते रहें। या हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर लें।