Kolkata Metro Rail Vacancy 2026: अगर आप भी भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी करके अपना करियर बनाने के सपने देख रहे हैं, तो आपके लिए एक Golden Opportunity है, क्योंकि कोलकाता मेट्रो रेलवे (Metro Railway, Kolkata) द्वारा Kolkata Metro Rail Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मेट्रों रेलवे भर्ती एक्ट अप्रेंटिस (Act Apprentice) के विभिन्न स्तरीय ट्रेनिंग स्लॉट (Training Slots) भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

मेट्रो रेल कोलकाता अप्रेंटिसशिप उन उत्साही युवाओं के लिए है जो अप्रेंटिसशिप अधिनियम, 1961 के तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और मशीनिस्ट जैसे महत्वपूर्ण ट्रेड्स में एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। यह ट्रेड अप्रेंटिस 2026 भर्ती पूरी तरह से मेरिट पर आधारित है, यानी इसके लिए आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इच्छुक ITI Pass Railway Jobs के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Metro Rail Online Form जमा कर सकते है। कोलकाता मेट्रो भर्ती के लिए आवेदन पत्र 23 दिसंबर 2025 से आमंत्रित किए गए है।
Kolkata Metro Rail Recruitment 2025-26 में आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया, स्टाइपेंड और आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है। एक साल की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को रेलवे ट्रेनिंग सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिसे अभ्यर्थी रेलवे या अन्य फील्ड में निकलने वाली परमानेंट सरकारी नौकरी में आवेदन के समय उपयोग करके नौकरी में प्रथम वरीयता प्राप्त कर सकते हैं।
Read Also…डीआरडीओ भर्ती के 764 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन
Kolkata Metro Rail Vacancy 2026 Last Date
Kolkata Metro Rail Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 1 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है, वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से शुरू की गई है। अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तारीख 22 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे तक कभी भी अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Kolkata Metro Rail Bharti 2026 पद संख्या विवरण
मेट्रो रेलवे, कोलकाता द्वारा विभिन्न ट्रेड्स में कुल 128 रिक्त पद यानी कि प्रशिक्षण स्लॉट (Training Slots) भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसके लिए कोई भी योग्य और इच्छुक महिला पुरुष आवेदन कर सकते है। यह पद संख्या रेलवे प्रशासन की वास्तविक जरूरत के अनुसार भविष्य में घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है। PwBD (दिव्यांगजन) और Ex-Serviceman (भूतपूर्व सैनिक) के लिए आरक्षण कुल स्लॉट में ही शामिल है।

Kolkata Metro Rail Vacancy 2026 Application Fees
कोलकाता मेट्रो रेल भर्ती में आवेदन के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से करना होगा। इस भर्ती में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि SC, ST, PwBD और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क रखी गई है।
Kolkata Metro Rail Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता
- Kolkata Metro Rail Vacancy 2025-26 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।
- तकनीकी योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT द्वारा जारी राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र (National Trade Certificate) होना चाहिए।
- फिजिकल फिटनेस: अप्रेंटिसशिप एक्ट, 1961 के तहत प्रशिक्षण के लिए पात्र होने हेतु, उम्मीदवार को निर्धारित न्यूनतम शारीरिक फिटनेस मानकों को पूरा करना होगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के समय निर्धारित प्रारूप में मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। यह प्रमाण पत्र किसी सरकारी अधिकृत डॉक्टर द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए, जो सेंट्रल/स्टेट हॉस्पिटल के सहायक सर्जन (Assistant Surgeon) के पद से नीचे का न हो।
- दिव्यांगजनों (PwBD) के लिए ट्रेड-वाइज उपयुक्तता – नोटिफिकेशन में लोकोमोटर/सेरेब्रल पाल्सी (OH) से संबंधित PwBD उम्मीदवारों के लिए विशिष्ट ट्रेड-वाइज उपयुक्तता दी गई है, जिन्हें Kolkata Metro Apprentice Vacancy 2026 के लिए चुना जा सकता है:
- फिटर: केवल एक तरफ से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त निचले अंग वाला व्यक्ति चुना जा सकता है।
- इलेक्ट्रीशियन: आंशिक रूप से निचले अंग वाले उम्मीदवार चुने जा सकते हैं।
- मशीनिस्ट: केवल छोटी उंगली क्षतिग्रस्त होने वाला व्यक्ति चुना जा सकता है।
- वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक): बिना पैर के सिरे और एक हाथ की तीन उंगलियों के बिना वाला व्यक्ति चुना जा सकता है।
- केवल 40% से कम विकलांगता वाले लोकोमोटर/सेरेब्रल पाल्सी (OH) और 60 डेसिबल या उससे अधिक श्रवण विकलांग (HH) वाले व्यक्ति ही इस कैटेगरी में आवेदन करने के पात्र हैं। श्रवण यंत्र (Hearing Aid) की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Kolkata Metro Rail Vacancy 2026 आयु सीमा
मेट्रो रेल भर्ती में आयु की गणना आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। मेट्रो भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार SC, ST के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की, OBC-NCL उम्मीदवारों को 3 वर्ष की, PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को रक्षा बलों में दी गई सेवा की अवधि + 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Kolkata Metro Rail Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया
कोलकाता मेट्रो रेल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों और फिजिकल फिटनेस के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा, मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा एवं अंतिम रूप से योग्य अभ्यर्थियों को फ्री ट्रेनिंग के लिए सलेक्ट किया जाएगा।
- शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Kolkata Metro Rail Apprentice Stipend 2026
- Kolkata Metro Rail Apprentice Vacancy 2026 सिर्फ एक एक्ट अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए निकाली गई है, यह सरकारी नियुक्ति या रोजगार नहीं है। लेकिन इस प्रशिक्षण के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को रेलवे नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार प्रशिक्षण पूरा होने तक हर महीने खर्चा उठाने के लिए निर्धारित दर पर स्टाइपेंड/मासिक भत्ता प्रदान किया जाएगा।
- रेलवे में प्राथमिकता: यह ट्रेनिंग बहुत ही फायदेमंद है। Railway Level-1 Group D Recruitment में 20% रिक्त पद उन “कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस” के लिए आरक्षित होते हैं, जिन्होंने रेलवे प्रतिष्ठानों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और जिनके पास NCVT/SCVT द्वारा प्रदत्त नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट है। इससे आपको भविष्य में रेलवे सरकारी नौकरी 2026 में प्राथमिकता मिलेगी।
How to Apply Kolkata Metro Rail Vacancy 2026
Kolkata Metro Rail Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण: आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप संवर्धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.apprenticeshipindia.org पर अपना नाम अनिवार्य रूप से पंजीकृत करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: पंजीकरण के बाद आप मेट्रो रेलवे/कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद ‘Notice Board’ सेक्शन में दिए गए Metro Rail Apprentice Recruitment 2025-26 Online Apply लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें: ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी कॉलम सावधानीपूर्वक भरें, आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि आदि का विवरण मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र से पूरी तरह मेल खाना चाहिए।
- दस्तावेज अपलोड करें: निर्धारित साइज और फॉर्मेट (JPG/JPEG/PDF) में अपनी नवीनतम रंगीन फोटो (3 माह से पुरानी न हो), हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट और लागू होने वाले जाति/PwBD/ESM प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें: यदि आप UR या OBC वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी है तो ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें, अन्यथा आवश्यकता नहीं है।
- पंजीकरण संख्या प्राप्त करें: अंतिम चरण में पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submission पर क्लिक कर दें।
- प्रिंटआउट: फॉर्म जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आवश्य निकाल कर रख लें।
- Note: एक से अधिक आवेदन जमा करने पर सभी आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। अंतिम सबमिशन के बाद किसी भी प्रकार का सुधार या बदलाव संभव नहीं होगा।
Kolkata Metro Rail Vacancy 2026 Apply Online
- Kolkata Metro Rail Notification PDF Download
- Registration on Apprenticeship Portal
- Kolkata Metro Rail Apply Online
- Official Website
निष्कर्ष
Kolkata Metro Recruitment उन सभी योग्य ITI Pass उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो मेट्रो रेल भर्ती का इंतजार कर रहे थे, जो सिर्फ मेरिट के आधार पर रेलवे में Free Training प्राप्त करना चाहते हैं। क्योंकि इस भर्ती में चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगा, इसलिए यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। Kolkata Metro Apprentice Bharti 2026 में आपको रेलवे की Level-1 नौकरियों में 20% आरक्षण का लाभ भी दिलाएगा। अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूरा कर लें। देरी न करें, तुरंत अपनी पात्रता चेक करके ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए Apply Now पर क्लिक करें।