KVS Special Educator Vacancy 2026 Notification PDF Download: केंद्रीय विद्यालयों में स्पेशल एज्यूकेटर के 987 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

KVS Special Educator Vacancy 2026: शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। दरअसल केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा देशभर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में KVS Special Educator Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए विशेष शिक्षकों के कुल 987 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

KVS Special Educator Vacancy 2026 Notification PDF Download
KVS Special Educator Vacancy 2026

KVS Vacancy 2026 के लिए किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है, योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आसानी से KVS Special Educator Online Form सबमिट कर सकते हैं। यह भर्ती विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN) की शिक्षा में सुधार लाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही है, जो शिक्षा मंत्रालय के एक महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है।

KVS Special Educator वैकेंसी 2026 के अंतर्गत पदों को दो प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें से 493 पद टीजीटी (TGT) ग्रेड के और 494 पद पीआरटी (PRT) ग्रेड के लिए निर्धारित किए गए हैं। संगठन द्वारा इन पदों का आवंटन विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों की जरूरतों और पंजीकृत विशेष बच्चों की संख्या के आधार पर किया गया है। यदि आप भी केवीएस स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2026 के माध्यम से सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो नीचे दी गई विस्तृत जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

KVS Special Educator Vacancy 2026 Overview

संगठन का नामकेंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)
आर्टिकल का नामKVS Special Educator Vacancy 2026
कुल पद संख्या987 पद
पद का नामस्पेशल एजुकेटर (TGT और PRT ग्रेड)
आवेदन का तरीकाआधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से Online
नौकरी का स्थानसंपूर्ण भारत (विभिन्न केंद्रीय विद्यालय)
कैटेगरीKVS Recruitment 2026

KVS Special Educator Vacancy 2026 Form Date

केवीएस विशेष शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आगे की प्रक्रिया फिलहाल प्रॉसेस में है। रिक्तियों के आवंटन की सूचना आधिकारिक रूप से 21 जनवरी 2026 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे आवेदन शुरू होने की सटीक तारीखों के लिए KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इसके अलावा ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने की लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले आपको टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Read Also….आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती का 572 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, योग्यता सिर्फ 10वीं पास

KVS Special Educator Bharti 2026 Post Details

KVS Bharti 2026 का आयोजन कुल 987 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न ग्रेड में अलग अलग पद शामिल है।

  • स्पेशल एजुकेटर (TGT Grade): 493 पद
  • स्पेशल एजुकेटर (PRT Grade): 494 पद
  • कुल: 987 पद

KVS Special Educator Vacancy 2026 Application Fees

केवीएस TGT और PRT भर्ती के आवेदन के लिए जनरल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 – ₹1000 के बीच हो सकता है। SC/ST और दिव्यांग श्रेणी के लिए आवेदन निःशुल्क होने की संभावना है। OBC वर्ग के लिए अनुमानित शुल्क ₹1000 – ₹1500 के बीच हो सकता है।

KVS Special Educator Vacancy 2026 Qualification

KVS Special Educator Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पद अनुसार निर्धारित योग्यता को पूरा करना अनिवार्य है, जो इस प्रकार है:

  • KVS TGT Special Educator: केवीएस टीजीटी विशेष शिक्षक भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास प्रासंगिक विषय में स्नातक और स्पेशल एजुकेशन में B.Ed की डिग्री होना आवश्यक है।
  • KVS PRT Special Educator: केवीएस टीजीटी विशेष शिक्षक भर्ती में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना आवश्यक है, साथ ही स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा (D.Ed) होना जरूरी है।
    इसके साथ ही उम्मीदवार का RCI (Rehabilitation Council of India) में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

KVS Special Educator Vacancy 2026 Age Limit

केंद्रीय विद्यालय भर्ती के अंतर्गत TGT पदों के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष और PRT पदों के लिए 30 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार महिलाओं, SC/ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की गई है।

KVS Special Educator Vacancy 2026 Selection Process

KVS Special Educator Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा (CBT): वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों पर आधारित ऑनलाइन परीक्षा।
  • साक्षात्कार (Interview): सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: अंत में मेरिट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

KVS Special Educator Salary 2026

केवीएस स्पेशल टीचर भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा, पद अनुसार निर्धारित वेतन इस प्रकार है:

  • KVS टीजीटी ग्रेड सैलरी: ₹44,900 – ₹1,42,400 (Level 7)
  • KVS पीआरटी सैलरी: ₹35,400 – ₹1,12,400 (Level 6)

Read Also….राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम भर्ती का 3675 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें अप्लाई

How to Apply for KVS Special Educator Vacancy 2026

KVS Teacher Recruitment 2026 में आवेदन के लिए आप यहां दिए गए चरणों का पालन करते हुए आसानी से अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं:

  • सबसे पहले KVS की आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Announcements’ सेक्शन में जाकर KVS Special Educator Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से पंजीकरण (Registration) करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करके जिस पद के लिए आवेदन करना है उसे सलेक्ट करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • श्रेणीवार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

KVS Special Educator Vacancy 2026 Apply Online

निष्कर्ष: KVS Special Educator Govt Jobs उन अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार मौका है जो विशेष शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाना चाहते हैं। 987 पदों की यह बड़ी भर्ती न केवल रोजगार प्रदान करेगी, बल्कि स्कूलों में समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) को भी मजबूती देगी। अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें ताकि आप इस महत्वपूर्ण केवीएस स्पेशल एजुकेटर भर्ती में अपनी जगह पक्की कर सकें।

Leave a Comment