MPESB Group 2 Sub Group 3 Bharti 2025: एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती का 454 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 12 नवंबर तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

MPESB Group 2 Sub Group 3 Bharti 2025 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का यह एक शानदार और सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा वर्ष 2025 के लिए ग्रुप-2 और सब-ग्रुप-3 श्रेणी के अंतर्गत कुल 454 रिक्तियों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती राज्य सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों में स्थायी (Permanent) नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

MPESB Group 2 Sub Group 3 Bharti 2025
MPESB Group 2 Sub Group 3 Bharti 2025

MPESB द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन में ग्रुप-2 (राज्य स्तरीय सेवा) और सब-ग्रुप-3 (तकनीकी एवं सहायक पदों) के तहत कई पद शामिल हैं। जिसमें प्रमुख रूप से तकनीकी, सहायक पद, उप अभियंता (Sub-Engineer), कनिष्ठ लेखा अधिकारी (Junior Accounts Officer), सहायक संपरीक्षक (Assistant Auditor), लिपिकीय पद, सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और लैब तकनीशियन (Lab Technician) शामिल है। एमपी नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए है।

MPESB Group 2 Sub Group 3 Bharti 2025 Important Dates

एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति 24 अक्टूबर को जारी की गई है, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 29 अक्टूबर 2025 से आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी आवेदन करने की लास्ट डेट 12 नवंबर 2025 तक कभी भी अपना फॉर्म जमा कर सकते है। अभ्यर्थियों को फॉर्म में सुधार के लिए 29 अक्टूबर से 17 नवंबर 2025 तक का समय दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

Read Also…एलडीसी भर्ती के 2123 पदों पर नोटिफिकेशन, जानें क्या है योग्यता

MPESB Group 2 Sub Group 3 Bharti 2025 आवेदन शुल्क

एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 पदों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है, जिसमें राज्य के अनारक्षित वर्ग और अन्य राज्य के आरक्षित एवं अनारक्षित सभी वर्ग के लिए 500 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि राज्य के आरक्षित वर्ग ओबीसी, EWS, एससी और एसटी के लिए 250 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, अभ्यर्थी इस शुल्क का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है।

MPESB Group 2 Sub Group 3 Bharti 2025 शैक्षणिक योग्यता

MPESB Recruitment में पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है, सामान्य तौर पर उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए, वहीं विशेष योग्यता के अंतर्गत कुछ तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा, या विषय विशेष में डिग्री जैसे कॉमर्स, साइंस अथवा संबंधित क्षेत्र में आवश्यक कार्य अनुभव की आवश्यकता हो सकती है।
Note: पात्रता मानदंडों की विस्तृत जानकारी के लिए आप इस लेख में नीचे दिया गया ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।

MPESB Group 2 and Group 3 आयु सीमा

एमपी ग्रुप 2 और ग्रुप 3 भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी।

MPESB Group 2 and Group 3 Salary

एमपीईएसबी समूह 2 और समूह 3 भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार न्यूनतम 19,500 रूपये वेतन से अधिकतम 1,77,500 रूपये तक मासिक वेतन दिया जा सकता है। साथ ही ग्रुप-2 और सब-ग्रुप-3 के तहत आने वाले इन पदों के लिए आकर्षक वेतनमान के साथ विभिन्न प्रकार के सरकारी वेतन भत्ते (Allowances) का भी लाभ प्रदान किया जाएगा।

MPESB Group 2 and Group 3 Bharti 2025 चयन प्रक्रिया

मध्यप्रदेश ESB ग्रुप 2 और 3 भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन एकल लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

  • Written Exam
  • Document Verification

MPESB Group 2 and Group 3 Exam Pattern 2025

  • MPESB Group 2 and Group 3 Exam का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को दो अलग अलग शिफ्ट में किया जाएगा, पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 बजे तक की होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक की होगी।
  • लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • MPESB की पिछली भर्तियों के अनुसार, परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन लागू नहीं है, लेकिन फिर भी अधिक स्पष्टता एवं अंतिम पुष्टि के लिए कृपया आधिकारिक सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न विवरण चेक करें।
  • सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य ज्ञान (MP सहित): 100 प्रश्न/ 100 अंक
  • तकनीकी/विषय-आधारित/विषय-संबंधित ज्ञान, सामान्य विज्ञान, तर्कशक्ति और कंप्यूटर ज्ञान: 100 प्रश्न/100 अंक
  • कुल योग: 200 प्रश्न/200 अंक

How to Apply MPESB Group 2 and Group 3 Bharti 2025

MPESB Group 2 and Group 3 Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर “MPESB Group-2 and Sub-Group-3 Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अब यूजर ID और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी को आप सही-सही भरें।
  • अगले चरण में आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
  • अंत में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को जमा कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Instructions

  • फॉर्म में कोई भी गलत या अधूरी जानकारी देने पर आवेदन तुरंत निरस्त (Cancel) कर दिया जाएगा।
  • एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
  • सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट, जैसे कि परीक्षा केंद्र या परिणाम, के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

MPESB Group 2 and Group 3 2025 Apply Online

निष्कर्ष

MPESB Group 2 and Group 3 Vacancy 2025 मध्य प्रदेश के उन युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौका है जो परमानेंट सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। ग्रुप-2 और सब-ग्रुप-3 में विभिन्न स्तरीय पदों की उपलब्धता इसे और भी आकर्षक बनाती है। आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी है, जिसका उद्देश्य राज्य की सेवाओं के लिए योग्य और मेहनती कर्मचारियों का चयन करना है। समय रहते आवेदन करें और एग्जाम की प्रिपरेशन शुरू कर दें।

Leave a Comment