Northern Railway Recruitment 2025: सरकारी नौकरी और अप्रेंटिस ट्रेनिंग की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे भर्ती सेल (RRC) उत्तरी रेलवे (NR) ने एक्ट अप्रेंटिस के 4,116 पदों पर भर्ती का एक शानदार मौका खोला है।

यह भर्ती कुल 4,116 पदों पर निकाली गई है, जो 10वीं पास और ITI धारकों के लिए रेलवे सरकारी नौकरी के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर मौका है। RRC NR Apprentice Recruitment 2025 भर्ती विभिन्न ट्रेड्स में तकनीकी कौशल वाले उम्मीदवारों के लिए है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अगर आप RRC NR Act Apprentice Recruitment 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए करियर बनाने का यह बेहतरीन मौका है।
Northern Railway Recruitment 2025 Notification
RRC NR Apprentice Vacancy के लिए नॉर्दर्न रेलवे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना 18 नवंबर को जारी कर दी गई है। उत्तरी रेलवे द्वारा RRC NR Apprentice Bharti 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर 2025 से आमंत्रित किए गए है, आवेदन की अंतिम तारीख 24 दिसंबर 2025 तय की गई है। इच्छुक और योग्य सभी कैंडिडेट्स RRC NR 4116 Apprentice Vacancy Online Form 2025 अंतिम तिथि से पहले तक जरूर भर सकते हैं। रेलवे भर्ती सेल (RRC) उत्तरी रेलवे (NR) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत 4116 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए यह विज्ञापन जारी किया है।
Railway RRC NR Apprentice Recruitment 2025 यह सरकारी नौकरी का एक शानदार मौका है, जो युवाओं को रेलवे क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने और भविष्य में स्थायी रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी, जिसमें मेरिट लिस्ट चयन और अप्रेंटिस सैलरी की डिटेल्स भी शामिल हैं, इस आर्टिकल में नीचे साझा किया गया है। इसके आलावा, आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराए गए हैं ताकि इस भर्ती के इन्तेजार में बैठे सभी अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले तक RRC NR Apprentice Recruitment 2025 Online Apply कर सकें और ट्रेनिंग शुरू कर सकें…
Read Also…राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा की नई तारीखें घोषित, जानें कब शुरू होंगे आवेदन
Northern Railway Recruitment 2025 Form Date
रेलवे भर्ती सेल (RRC) उत्तरी रेलवे (NR) द्वारा 18 नवंबर 2025 को अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत कुल 4,116 अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया था, जो उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है। ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार RRC NR Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर 2025 से rrcnr.org पर शुरू कर दिया गया है।

उम्मीदवार अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 तक आरआरसी उत्तर रेलवे अपरेंटिस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी RRC NR Apprentice के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो लास्ट डेट पहले तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म वेबसाइट पर सबमिट करना होगा। इस आर्टिकल में आरआरसी एनआर अप्रेंटिस भर्ती से जुड़ी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, लास्ट डेट, वैकेंसी डिटेल्स और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि विस्तारपूर्वक दिया गया है।
Northern Railway Bharti 2025 Post Details
Northern Railway Recruitment 2025 में अपरेंटिस के कुल 4,116 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो उत्तरी रेलवे के विभिन्न क्लस्टर्स में वितरित किए गए हैं। ये पद विभिन्न ट्रेडों जैसे फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन आदि के लिए उपलब्ध हैं। मुख्य रूप से निम्नलिखित क्लस्टर्स में पद उपलब्ध हैं:
- Lucknow: 1397
- Delhi: 1137
- Firozpur: 632
- Ambala: 934
- Moradabad: 16
- Total 4,116 Post
- Note: विस्तृत ट्रेड-वाइज और क्लस्टर-वाइज वैकेंसी की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को RRC NR का आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF देखना चाहिए।
Northern Railway Recruitment 2025 Application Fees
नॉर्दर्न रेलवे भर्ती में आरक्षित और अनारक्षित सभी श्रेणियों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है।
- General/ OBC/ EWS: Rs.100/-
- SC/ ST/ EBC/ Female/ Transgender: Rs.100/-
Northern Railway Recruitment 2025 Qualification
RRC नॉर्दर्न रेलवे भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ एसएससी/मैट्रिक/कक्षा 10वीं पास होने चाहिए। साथ ही भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त NCVT/SCVT से संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है।
Northern Railway Recruitment 2025 Age Limit
आरआरसी नॉर्दर्न रेलवे भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग SC/ ST को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की, OBC को 3 वर्ष की, PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की और एक्स – सर्विसमैन को 10 वर्ष तक छुट दी गई है।
Northern Railway Recruitment 2025 Selection Process
आरआरसी नॉर्दर्न रेलवे भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं और ITI में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर बनाई जाएगी, इसके बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- Merit List: Shortlisted
- Document Verification
- Medical Examination
RRC Northern Railway Apprentice Salary/Stipend
- आरआरसी नॉर्दर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अनुसार मासिक स्टाइपेंड ₹7,000/- से अधिकतम ₹10,000/- तक दिया जाएगा, जो ट्रेड और राज्य नियमों पर निर्भर होगा।
- Certificate: ट्रेनिंग पूरा होने पर नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) भी दिया जाएगा, जो भविष्य में स्थायी रेलवे रोजगार के अवसरों में मदद करेगा।
How to Apply Online For Northern Railway Recruitment 2025
Northern Railway Recruitment 2025 आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक कैंडिडेट्स जो RRC NR Apprentice Online Form भरना चाहते है, वह यहां दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो कर सकते है।
- सबसे पहले आप नॉर्दर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज को निचे की ओर स्क्रॉल करके “Notification for Engagement of 4116 Apprentices under the Apprentice Act 1961 over Northern Railway for the year 2025-26” के सामने Click Here for Online Application लिंक पर क्लिक करें।
नेक्स्ट पेज में ONLINE APPLICATION विकल्प पर क्लिक करें। - इसके बाद पूरा पेज स्क्रॉल करके डिटेल्ड इनफार्मेशन को ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी स्वीकृति दें और Proceed to Online Application पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरें और जमा कर दें।
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद User ID & Password प्राप्त हो जायेगा। अब आपको लॉगिन पेज पर आना है, और यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरना है, और मांगी गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे: 10वीं मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि को स्कैन करके अपलोड करना है।
- इतना करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करके दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक कर लें।
अंत में Final Submit पर क्लिक कर दें और एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
RRC Northern Railway Recruitment 2025 Apply Online
- RRC NR Apprentice Notification PDF Download
- RRC NR Apprentice Apply Online
- Official Website
- More Jobs
निष्कर्ष
आरआरसी एनआर अप्रेंटिस भर्ती 2025 युवाओं के लिए रेलवे फील्ड में एंट्री करने का एक बेहतरीन मौका है, जिसमें मेरिट-आधारित चयन का लाभ मिलता है। यदि आप योग्य हैं और आपके पास ITI सर्टिफिकेट है, तो तुरंत तैयारी शुरू करें और 25 नवंबर के बाद कभी भी अपना फॉर्म जमा कर दें। इस आर्टिकल में RRC Northern Railway Recruitment 2025 से संबंधित संपूर्ण जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में दी गई है, ताकि आप सभी अपडेट रहें और सही समय पर आवेदन कर सकें। और हां, फॉर्म अप्लाई करने से पहले जारी डिटेल्ड विज्ञापन को जरूर चेक कर लें।