PHED Nal Jal Inspector Recruitment 2025: जल विभाग में 1114 पदों पर नल जल इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन शुरू, योग्यता 10वीं पास

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Note: PHED Nal Jal Inspector Recruitment 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 से बढ़ाकर अब 5 जनवरी 2026 कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन रिओपनिंग 5 दिसंबर 2025 से की गई है। अब उन सभी अभ्यर्थियों के पास BTSC Work Inspector Online Form भरने का एक ओर मौका है जो पहले अप्लाई नहीं कर पाए थे।

बिग ब्रेकिंग: बिहार जल विभाग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 1114 कार्य निरीक्षक पदों की सीधी भर्ती, Apply Online for 1114 Nal Jal Inspector Posts! Eligibility, Exam Pattern, Last Date Out…..

PHED Nal Jal Inspector Recruitment 2025
PHED Nal Jal Inspector Recruitment 2025

बिहार तकनीकी सेवा आयोग BTSC द्वारा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग PHED, बिहार के अंतर्गत कार्य निरीक्षक के 1114 रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए आधिकारिक विज्ञापन Advertisement No.-25/2025 जारी कर दिया गया है। यह भर्ती विशेष रूप से उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जिनके पास 10वीं के साथ ITI की योग्यता है और वे सरकारी जल विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं। इस Bihar PHED Nal Jal Inspector Recruitment 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं।

अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते है, आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू की गई है। इसके अलावा बिहार पीएचईडी नल जल भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और आवेदन की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है। बिहार राज्य के साथ ही दूसरे राज्य के योग्य उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते है, लेकिन उन्हें किसी प्रकार के आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

PHED Nal Jal Inspector Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के लिए यहां दी गई तिथियों को अवश्य नोट कर लें:

  • आधिकारिक अधिसूचना जारी: 4 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 5 जनवरी 2026
  • अत्यंत जरूरी सूचना: वर्क इंस्पेक्टर भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 से बढ़ाकर अब 5 जनवरी 2026 कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन रिओपनिंग 5 दिसंबर 2025 से की गई है। अब उन सभी अभ्यर्थियों के पास BTSC Work Inspector Online Form भरने का एक ओर मौका है जो पहले अप्लाई नहीं कर पाए थे।

वेतनमान और शैक्षणिक योग्यता का विवरण

कार्य निरीक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता का होना अनिवार्य है:

पद का नाम वेतनमान अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
कार्य निरीक्षक 7वें Revised Pay Structure में Pay Level-2 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास 2. साथ ही, मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ITI से निम्नलिखित में से किसी एक ट्रेड में पास होना अनिवार्य है:
– ड्राफ्ट्समैन सिविल
– सर्वेयर
– प्लम्बर

वर्ग-वार पदों का विवरण

कुल 1114 पदों में बिहार PHED Jal Vibhag Vacancy 2025 के अंतर्गत आरक्षण के नियमों का पालन किया गया है, कोटिवार निर्धारित पद संख्या इस प्रकार है:

  • अनारक्षित: 444
  • अनुसूचित जाति (SC): 111
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 200
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 179
  • EWS: 63
  • पिछड़े वर्गों की महिला (WBC): 47
  • कुल पद: 1114

Note: इनमें बिहार राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण शामिल है।

आयु सीमा एवं सरकारी छूट

आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी, सभी वर्ग के महिला पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा इस प्रकार है:
अधिकतम आयु सीमा:

  • अनारक्षित पुरुष: 37 वर्ष
  • अनारक्षित महिला: 40 वर्ष
  • पिछड़ा/अत्यन्त पिछड़ा वर्ग पुरुष/महिला: 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/जनजाति पुरुष/महिला: 42 वर्ष
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में: 10 वर्षों की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका

आरक्षित और अनारक्षित सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, इस शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न

कार्य निरीक्षक के पदों पर चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा पर आधारित होगा, जिसे कंप्यूटर आधारित टेस्ट CBT कहा जाता है।
1. लिखित परीक्षा CBT का विवरण:

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक नेगेटिव मार्किंग
ITI ट्रेड संबंधित ड्राफ्ट्समैन सिविल/सर्वेयर/प्लम्बर 60 60 लागू 0.25 अंक
गणित और सामान्य ज्ञान 40 40
कुल  100  100
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे होगी।
  • न्यूनतम अर्हतांक: सफल होने के लिए सामान्य वर्ग को 40%, जबकि SC/ST, महिला, और दिव्यांग उम्मीदवारों को 32% अंक लाना अनिवार्य है।
    2. दस्तावेज सत्यापन DV
    लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। DV में केवल वही दस्तावेज मान्य होंगे जो ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड किए गए थे।

Read Also….मेडिकल ऑफिसर (MO) भर्ती के 777 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन

आरक्षण नियम और अनिवार्य दस्तावेज

  • आरक्षण का लाभ सिर्फ बिहार राज्य के मूल निवासियों को ही मिलेगा।
  • BC/EBC वर्ग के उम्मीदवारों को क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र बिहार सरकार के लिए जारी किया हुआ अपलोड करना अनिवार्य है।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए जाति और क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र उनके पिता के नाम और पते से जारी होना चाहिए।
  • सभी आरक्षण प्रमाण-पत्रों के साथ स्थायी निवास डोमिसाइल प्रमाण-पत्र अनिवार्य है।

ऑनलाइन आवेदन की स्टेप बाय स्टेप जानकारी एवं फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

  • सबसे पहले तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद PHED Work Inspector Recruitment 2025 के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी के साथ स्टेप बाय स्टेप पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • अगले चरण में यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login करें।
  • आवेदन में मांगी गई संपूर्ण जानकारी बहुत सावधानी से भरें, क्योंकि एक बार जमा करने के बाद कोई सुधार संभव नहीं होगा।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं मार्कशीट, ITI प्रमाण-पत्र, जाति, निवास आदि की स्पष्ट और साफ स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

Important Links

निष्कर्ष

सर्वर की समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख 10 नवंबर 2025 से पहले ही PHED Nal Jal Inspector Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। किसी भी नए अपडेट के लिए आप बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.btsc.bih.nic.in पर नियमित रूप से लेटेस्ट न्यूज चेक कर सकते है या हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वॉइन कर लें, जहां सबसे पहले लेटेस्ट जॉब्स अपडेट शेयर की जाती हैं।

Leave a Comment