PNB Apprentice Recruitment 2026 Notification Release: पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती के 5138 पदों पर विज्ञप्ति जारी, यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

PNB Apprentice Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अप्रेंटिस के कुल 5138 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बैंक देश भर के विभिन्न राज्यों में योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। PNB द्वारा जारी विज्ञापन Advt No. HRD/APPRENTICE/ADVT/2025-26 के तहत पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं, जो बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करने का एक सुनहरा अवसर है।

PNB Apprentice Recruitment 2026 Notification Release
PNB Apprentice Recruitment 2026

PNB Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू की गई है। वहीं फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 24 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म भरने से पहले पात्रता मानदंडों और राज्यवार रिक्तियों के विवरण को ध्यान से अवश्य पढ़ लें। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में किया जाएगा। इस आर्टिकल में हमने PNB Apprentice Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी है।

PNB Apprentice Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationPunjab National Bank (PNB)
Post NameApprentice
Advt No.HRD/APPRENTICE/ADVT/2025-26
Total Vacancies5138 Posts
Stipend₹12,300 to ₹15,000
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Apply Dates8 February to 24 February 2026
CategoryPNB Latest Jobs 2026

PNB Apprentice Recruitment 2026 Last Date

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 6 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है, वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू की गई है। उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 तक कभी भी अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। ऑनलाइन CBT एग्जाम का आयोजन मार्च 2026 में किया जा सकता है।

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती Vacancy Details 2026

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अप्रेंटिस के कुल 5138 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिसमें निर्धारित राज्यवार रिक्त पद कुछ इस प्रकार है:

StateVacancyStateVacancy
Uttar Pradesh814West Bengal532
Punjab462Delhi417
Rajasthan363Haryana348
Bihar310Maharashtra232
Madhya Pradesh180Himachal Pradesh162
Uttarakhand152Odisha142
Gujarat138Kerala83
Assam132Jharkhand95
Chhattisgarh81Karnataka64
Telangana69Andhra Pradesh56
Jammu and Kashmir53Tripura28
Manipur13Goa07
Meghalaya08Arunachal Pradesh03
Mizoram03Sikkim03
Nagaland02Pondicherry02
Leh02Daman and Diu01
Andaman and Nicobar01Dadra and Nagar Haveli01

PNB Apprentice Recruitment 2026 Application Fees

पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस भर्ती में कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दिया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

  • General / OBC / EWS (Male): ₹944/-
  • General / OBC / EWS (Female): ₹708/-
  • SC / ST / Transgender / PwBD: ₹236/-

PNB Apprentice Recruitment 2026 Qualification

PNB Apprentice Bharti 2026 के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation यानी कि स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Read Also…राजस्थान फोर्थ ग्रेड के लिए अभ्यर्थी अभी से करलें यह डॉक्युमेंट्स लिस्ट तैयार, वरना हाथ से जाएगी नौकरी

PNB Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

PNB भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, यानी कि अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। इसके अलावा SC, ST, OBC, PwBD और विधवा अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

PNB Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

पीएनबी बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • ऑनलाइन परीक्षा: मार्च 2026 में संभावित।
  • दस्तावेज सत्यापन: शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच।
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट: संबंधित राज्य की भाषा का ज्ञान।
  • मेडिकल टेस्ट: फिजिकल फिटनेस की जांच।

Read Also…राजस्थान सिंचाई विभाग में वर्क चार्ज कार्मिक के 3000 बंपर पदों पर भर्ती, योग्यता 10वीं पास

PNB Apprentice Exam Pattern 2026

  • पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी, जिसमें कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा, अर्थात प्रत्येक प्रश्न को हल करने के लिए एक मिनट से भी कम टाइम मिलेगा।
विषयप्रश्नों की संख्याअंक
General / Financial Awareness2525
General English2525
Quantitative & Reasoning Aptitude2525
Computer Knowledge2525
कुल100100

How to Apply PNB Apprentice Recruitment 2026

PNB Apprentice Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment 2026 सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • अगले चरण में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

PNB Apprentice Recruitment 2026 Apply Online

निष्कर्ष: PNB Apprentice Recruitment 2026 उन सभी ग्रेजुएट युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो बैंकिंग सेक्टर की कार्यप्रणाली को समझना चाहते हैं। कुल 5138 पदों पर निकली यह भर्ती न केवल आपको अनुभव प्रदान करेगी बल्कि एक निश्चित स्टाइपेंड के साथ आपके करियर को नई दिशा भी देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि (24 फरवरी) का इंतज़ार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा करें।

Leave a Comment