Police Computer Operator Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह Police Computer Operator Bharti 2026 कुल 1352 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। जिसमें पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन करने के पात्र माने गए हैं। यदि आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती आपके लिए गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है।

UP Police Computer Operator Recruitment के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर UP Police Computer Operator Online Form जमा कर सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन की तारीखें, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक इस लेख में दी गई है।
Police Computer Operator Vacancy 2026 Last Date
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी 16 दिसंबर को जारी किया गया था। आवेदन पत्र भरने और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा यदि शुल्क समायोजन या आवेदन में किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता होती है, तो इसके लिए अभ्यर्थियों को 18 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण और फॉर्म जमा करना सुनिश्चित करें।

UP Police Computer Operator Recruitment 2026 Post Details
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए कुल 1352 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिन्हें विभिन्न श्रेणियों के आधार पर विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार है:
- जनरल: 545
- EWS: 134
- OBC: 364
- अनुसूचित जाति: 283
- अनुसूचित जनजाति: 26
- Total: 1352
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकतानुसार रिक्तियों की संख्या में किसी भी समय परिवर्तन किया जा सकता है।
Police Computer Operator Vacancy 2026 Application Fees
पुलिस कांस्टेबल कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य है। इस भर्ती में सामान्य, ई.डब्ल्यू.एस. और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है।
UP Police Computer Operator Bharti 2026 Eligibility Criteria
उत्तर प्रदेश पुलिस नई भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित पात्रता मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है, जो इस प्रकार है:
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता
UP Police Computer Operator Vacancy 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक शास्त्र और गणित विषयों के साथ इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदकों के पास भारत सरकार के DOEACC विभाग से कंप्यूटर में ‘O’ लेवल की परीक्षा या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से यदि आवेदकों ने प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है, तो भी वह आवेदन कर सकते है।
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2026 आयु सीमा
यूपी कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी, यानी कि अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 1997 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 3 से 5 वर्ष तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
UP Police Computer Operator Vacancy 2026 Selection Process
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा और कंप्यूटर टंकण यानी टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को 200 अंकों की वस्तुनिष्ठ (Objective) लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, मानसिक सामर्थ्य एवं तर्कशक्ति और कंप्यूटर विज्ञान से संबंधित कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जहां हिंदी में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होना आवश्यक है। टाइपिंग टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट (कौशल परीक्षण)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Police Computer Operator Salary/Pay Scale 2026
UP Police Computer Operator Vacancy 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पद के लिए एक आकर्षक वेतनमान पैकेज दिया जाएगा। यह पद पे-बैंड 5200-20200 और ग्रेड पे 2400 के तहत आता है। नए वेतनमान नियमों के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-4 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 25,500 रूपये से अधिकतम 81,100 रूपये तक मासिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों को सरकारी नियम अनुसार अन्य सरकारी वेतन भत्ते और सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
Read Also……राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा की नई तारीखें घोषित, जानें कब शुरू होंगे आवेदन
How to Apply Police Computer Operator Vacancy 2026
UP Police Computer Operator Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते है:
- सबसे पहले यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आवेदन से पहले आवश्यक जानकारी के साथ ओ.टी.आर. (One Time Registration) प्रक्रिया को पूरा करें।
- इसके बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अगले चरण में Police Computer Operator Recruitment 2025-26 के सामने Apply पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम भुगतान करें।
- अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submission पर क्लिक कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Police Computer Operator Vacancy 2026 Apply Online
- UPPBPB Police Computer Operator Notification PDF Download
- UPPBPB Police Computer Operator Apply Online
- Official Website
- Latest Govt Jobs
निष्कर्ष
उत्तर प्रदेश पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2025-26 तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए करियर की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है। भर्ती के पदों की संख्या पर्याप्त है और चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित योग्यता मानदंडों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर भर दें। नियमित अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें और अपनी तैयारी को अभी से मजबूती देना शुरू करें।