Career Desk / (स्रोत: RRC प्रयागराज की आधिकारिक अधिसूचना)। अगर आप भी खेल के मैदान के धुरंधर हैं और भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) द्वारा Railway Group C Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), प्रयागराज द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए स्पोर्ट्स कोटे के तहत खाली पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह विशेष भर्ती केवल उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

सबसे बड़ी बात: सम्पूर्ण भारत के सभी राज्यों के कोई भी अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन कर सकते है, यदि आप योग्य अभ्यर्थी है तो आपका चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन मध्यम से अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इसके अलावा योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, सैलरी और अन्य सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में विस्तारपूर्वक दी गई है, आवेदन से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य चेक करें।
अंतिम मौका: आवेदन की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2025
आरआरसी प्रयागराज भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 30 सितंबर 2025 को जारी किया गया है, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है, अभ्यर्थी आवेदन करने की लास्ट डेट 2 नवंबर 2025 तक कभी भी ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं उम्मीदवार आवेदन से वंचित ना रहे, इसके लिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना फॉर्म सबमिट दें।

पद संख्या
RRC NCR Recruitment का आयोजन स्पोर्ट्स कोटा ग्रुप सी के विभिन्न स्तरीय 46 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद संख्या निर्धारित की गई है, अभ्यर्थी पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना चेक कर सकते हैं। इस भर्ती में रेसलिंग, हॉकी, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉक्सिंग, जूडो, स्विमिंग जैसे प्रमुख खेलों के खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। इसमें लेवल 1 के लिए 25 पद, लेवल 2/3 के लिए 16 पद और लेवल 4/ 5 के लिए 5 पद निर्धारित किए गए है।
आवेदन शुल्क
आरसी नॉर्थ सेंट्रल रेलवे प्रयागराज भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 500 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और साथ ही सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 250 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। उम्मीदवार इस शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता
रेलवे ग्रुप सी भर्ती के अंतर्गत स्पोर्ट्स कोटा पदों के लेवल 4/5 पदों के लिए अभ्यर्थी किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए, जबकि लेवल 2/3 के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से कम से कम कक्षा 12वीं पास होने चाहिए, वहीं लेवल 1 के अंतर्गत आवेदक कक्षा 10वीं पास होने चाहिए, साथ ही लेवल 1 के इन पदों के लिए आवेदकों के पास ITI या NAC प्रमाणपत्र होना चाहिए।
आयु सीमा
रेलवे ग्रुप सी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है, स्पोर्ट्स कोटा पदों के तहत किसी भी आरक्षित और अनारक्षित श्रेणियों के किसी भी आवेदक को कोई छूट नहीं दी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार बनाकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया: केवल खेल ही तय करेगा आपका करियर
आरआरसी एनसीआर स्पोर्ट्स कोटा भर्ती पूरी तरह से खेल विशेषज्ञता (Expertise) पर आधारित है, इसमें अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा के निम्नलिखित चरणों में पूरा किया जाएगा:
- खेल उपलब्धियों का मूल्यांकन: सबसे पहले उम्मीदवारों की राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
- स्पोर्ट्स ट्रायल: RRC प्रयागराज द्वारा आयोजित खेल परीक्षण (Sports Trial) में शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों कौशल का प्रदर्शन देखा जाएगा।
- मेरिट लिस्ट: अंतिम मेरिट सूची खेल प्रमाणपत्रों, प्रदर्शन और ट्रायल में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
वेतनमान
रेलवे ग्रुप सी वैकेंसी के अंतर्गत स्पोर्ट्स कोटा के विभिन्न स्तरीय पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 5500 रुपये से अधिकतम ₹12000 तक मासिक वेतन दिया जा सकता है, वेतनमान संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कृपया नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
रेलवे ग्रुप सी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, अभ्यर्थी यहां दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आरआरसी एनसीआर की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Sports Quota Recruitment 2025-26” पर क्लिक करें।
- उसके बाद Apply Online पर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन पत्र में मांगी गई आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- अगले चरण में आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- अंतिम चरण में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit बटन पर क्लिक कर दें।
- भविष्य उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Railway Group C Recruitment 2025 Apply Online
निष्कर्ष: चूंकि चयन केवल आपकी खेल उपलब्धियों पर आधारित है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आवेदन के समय आप अपने सभी राज्य/राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र सही ढंग से अपलोड करें और अपनी खेल करियर को परमानेंट सरकारी नौकरी में बदलें।