Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Detailed Exam Schedule Out: राजस्थान REET मैंस एग्जाम का Detailed शेड्यूल और गाइडलाइंस जारी, फटाफट यहां देखें शिफ्ट वाइज एग्जाम डेट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 7759 पदों पर थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती निकाली गई है, यह भर्ती शिक्षा विभाग में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। Rajasthan REET Mains 3rd Grade Vacancy के लिए पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025
Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती शॉर्ट नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2025 को चयन बोर्ड ने जारी किया है। जबकि RSMSSB REET Mains Full Notification पोर्टल पर 6 नवंबर 2025 को जारी किया गया है। इस भर्ती में REET Main Level 1 के 5636 पद और REET Main Level 2 के लिए 2123 पद शामिल है। योग्य उम्मीदवार राजस्थान भर्ती ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से अपना थर्ड ग्रेड ऑनलाइन फॉर्म 7 नवंबर 2025 से पोर्टल पर जाकर जमा कर सकते है। उम्मीदवारों को अब शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए अब केवल एक पेपर पास करना होगा।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Highlight

Recruitment OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Name Of Post3rd Grade Teacher (Primary/Upper Primary)
No Of Post7759
Apply ProcessOnline
Application Start Date7 Nov 2025
Last Date Of Apply6 Dec 2025
Work PlaceRajasthan
Who Can ApplyBSTC/BEd Candidates Having REET Eligibility
Pay ScaleRs.23,700/- to 41,000/- (Pay L-10)
CategorySarkari Naukri 2025

Basic Details for Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राज्य के शिक्षा विभाग में आयोजित की जा रही है। यह भर्ती कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक और कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए निकाली गई है। 17 जुलाई 2025 को इस भर्ती के लिए नई नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

REET मैंस एग्जाम उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने रीट पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें लेवल-1 और लेवल-2 के लिए अलग-अलग कुल 7759 पद रखे गए हैं, जिसके लिए योग्यता बीएसटीसी और बीएड रखी गई है। RSSB थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करना और शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करना है।

Read Also…राजस्थान ईओ आरओ भर्ती नोटिफिकेशन, यहां देखें योग्यता, वेतनमान और आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Important Dates

राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती की संक्षिप्त आधिकारिक अधिसूचना 17 जुलाई 2025 को जारी कर दी गई थी। वहीं विस्तृत अधिसूचना 6 नवंबर 2025 को जारी की गई है। राजस्थान रीट थर्ड ग्रेड मुख्य भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान थर्ड ग्रेड लेवल 1 और लेवल 2 भर्ती के लिए लास्ट डेट 6 दिसंबर 2025 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते है।

RSSB Exam Calendar 2026 के अनुसार REET Mains Exam Date 2025 बहुत पहले ही घोषित कर दी गई है, जिसके अनुसार राजस्थान थर्ड ग्रेड एग्जाम का आयोजन 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक अलग अलग पारियों में किया जाएगा। राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड एग्जाम से तीन दिन पहले और थर्ड ग्रेड एग्जाम सिटी लोकेशन 5 दिन पहले पोर्टल पर जारी की जाएगी।

रीट मैंस एग्जाम फर्स्ट शिफ्ट का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा, जबकि थर्ड ग्रेड एग्जाम सेकंड शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक की रखी गई है। राजस्थान तृतीय श्रेणी भर्ती परीक्षा के बाद थर्ड ग्रेड मेंस रिजल्ट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा, जिसे अभ्यर्थी रीट के रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके देख सकेंगे।

Rajasthan REET Mains Detailed Exam Schedule 2026 Out

Note: राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल 1 एवं 2 (प्रारंभिक एवं संस्कृत शिक्षा विभाग) सीधी भर्ती-2025 के लिए एग्जाम का डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है, लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षाओं का आयोजन विभिन्न तारीखों पर निम्नानुसार किया जाएगा:

  • REET L-1 Exam : 17 जनवरी 2026
  • REET L-2 Science Exam : 18 जनवरी (प्रथम पारी)
  • REET L-2 SST Exam : 18 जनवरी (द्वितीय पारी)
  • REET L-2 English Exam : 19 जनवरी (प्रथम पारी)
  • REET L-2 Hindi Exam: 19 जनवरी (द्वितीय पारी)
  • REET L-1 Sanskrit Exam: 20 जनवरी (प्रथम पारी)
  • REET L-2 Sanskrit: 20 जनवरी (द्वितीय पारी)

Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025 Post Details

Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 कुल 7759 पदों पर आयोजित की जा रही है। विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान रीट लेवल 1 प्राइमरी टीचर भर्ती अर्थात कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए 5636 पद तय किए गए है। जबकि राजस्थान रीट लेवल 2 अपर प्राइमरी टीचर भर्ती यानि कि कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए 2123 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी रीट लेवल 1 और रीट लेवल 2 ग्रेड टीचर भर्ती में राज्य के अनुसूचित क्षेत्र और गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए श्रेणीवार निर्धारित पद संख्या विवरण की अधिक जानकारी REET Mains Notification 2025 में चेक कर सकते हैं।

Eligibility Criteria for RSMSSB 3rd Grade Teacher Bharti 2025

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए, रीट लेवल 1 के उम्मीदवारों का BSTC और रीट लेवल 2 के उम्मीदवारों का B.Ed पास होना जरूरी है, हालांकि, फॉर्म भरने के लिए रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है। रीट लेवल 1 और लेवल 2 के निर्धारित योग्यता विवरण की सम्पूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है:

Rajasthan 3rd Grade Teacher Qualification 2025

राजस्थान रीट लेवल 1 प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए, इसके साथ ही आवेदकों के पास BSTC/D.El.Ed डिप्लोमा/सर्टिफिकेट और रीट लेवल 1 पात्रता परीक्षा का स्कोरकार्ड होना आवश्यक है।

वहीं, राजस्थान रीट लेवल 2 उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और 2 वर्षीय B.Ed कोर्स में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही रीट लेवल 2 रीट पात्रता परीक्षा सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Age Limit 2025

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए की जाएगी। इसके अलावा राज्य के सरकारी नियम अनुसार एससी, एसटी को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की एवं ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Application Fees

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 में सामान्य श्रेणी और क्रीमी लेयर ओबीसी एवं एमबीसी श्रेणियों के लिए ₹600 आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थी और नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी एवं एमबीसी श्रेणियों के लिए ₹400 आवेदन शुल्क रखा गया है।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Exam Pattern And Syllabus 2025

  • राजस्थान रीट थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा ऑफलाइन वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • REET Exam Crack करने के लिए अभ्यर्थी कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से 3rd Grade Syllabus 2025 की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • रीट मेंस एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को समझने के लिए RSSB ऑफिशियल वेबसाइट से ही REET Previous Year Papers भी सेव करके इन्हें हल कर सकते है।
  • राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के तहत लेवल 1 और लेवल 2 के लिए निर्धारित एग्जाम पैटर्न की संक्षिप्त जानकारी नीचे दी गई है:

REET Mains Level 1 Exam Pattern 2025:

  • Total Marks: 300
  • Total Questions: 150
  • Exam Duration: 2 घंटे 30 मिनट
  • Question Types: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  • Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक
SectionSubjectsQuestionsMarks
1राजस्थान का ज्ञान90 प्रश्न180 अंक
राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान45 प्रश्न90 अंक
राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) और सामयिक विषय (Current Affairs)45 प्रश्न90 अंक
2 विद्यालय विषय25 प्रश्न50 अंक
हिंदी5 प्रश्न10 अंक
अंग्रेजी5 प्रश्न10 अंक
गणित5 प्रश्न10 अंक
सामान्य विज्ञान5 प्रश्न10 अंक
सामाजिक अध्ययन5 प्रश्न10 अंक
3शैक्षणिक रीति विज्ञान20 प्रश्न40 अंक
हिंदी4 प्रश्न8 अंक
अंग्रेजी4 प्रश्न8 अंक
गणित4 प्रश्न8 अंक
सामान्य विज्ञान4 प्रश्न8 अंक
सामाजिक अध्ययन4 प्रश्न8 अंक
4शैक्षणिक मनोविज्ञान10 प्रश्न20 अंक
शैक्षणिक मनोविज्ञान10 प्रश्न20 अंक
5सूचना प्रौद्योगिकी5 प्रश्न10 अंक
सूचना प्रौद्योगिकी5 प्रश्न10 अंक
150 प्रश्नकुल 300 अंक

REET Mains Level 2 Exam Pattern 2025:

राजस्थान थर्ड ग्रेड रीट मेंस लेवल 2 का 2025 का एग्जाम पैटर्न विषय-वार प्रश्न और अंक सहित कुछ इस प्रकार है:

  • Total Questions: 150
  • Total Marks: 300
  • Duration of Exam: 2 घंटे 30 मिनट
  • Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक

विषय-वार प्रश्नों और अंकों का वितरण:

Subjects Questions Marks
राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान40 प्रश्न80 अंक
राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और समसामयिक विषय25 प्रश्न50 अंक
संबंधित विद्यालय विषय का ज्ञान60 प्रश्न120 अंक
टीचिंग मेथड10 प्रश्न20 अंक
शैक्षणिक मनोविज्ञान10 प्रश्न20 अंक
सूचना तकनीकी5 प्रश्न10 अंक
कुल150 प्रश्न300 अंक

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर सिलेबस की विस्तृत और आधिकारिक जानकारी आप कर्मचारी चयन बोर्ड के पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं, एग्जाम की तैयारी के साथ साथ परीक्षा के नए नियमों को भी ध्यान में रखें। लेटेस्ट अपडेट और अप टू डेट न्यूज के लिए आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले सूचनाओं को चेक करते रहना चाहिए।

Note: Rajasthan 3rd Grade Level 1 & Level 2 Syllabus 2025 की यह जानकारी पूर्व में आयोजित थर्ड ग्रेड भर्ती के सिलेबस के आधार पर दी गई है, रीट मैंस एग्जाम सिलेबस में कोई बदलाव हुआ है या नहीं इसके लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते है, इसके अलावा जल्द ही हम टेलीग्राम चैनल पर राजस्थान प्राइमरी टीचर सिलेबस और राजस्थान अपर प्राइमरी टीचर सिलेबस की फुल डिटेल्स नए सिलेबस के आधार पर शेयर करेंगे।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Selection Process

राजस्थान थर्ड ग्रेड सरकारी नौकरी 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाकर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

  • Written Exam
  • Document Verification
  • Medical Test

Rajasthan 3rd Grade Teacher Salary 2025

राजस्थान रीट थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के आधार पर मासिक वेतनमान दिया जाएगा, शुरुआती समय में इन अभ्यर्थियों को दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि तक 23700 रूपये की सैलरी मिलेगी, जबकि प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद वेतन और भत्ते मिलाकर लगभग 41000 रूपये मासिक सैलरी पैकेज दिया जाएगा।

How to Apply for Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर Job Vacancy 2025 के लिए अभ्यर्थी राजस्थान एसएसओ/भर्ती पोर्टल पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते है, फॉर्म भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है:

How to Apply for Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025

  • एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करना है।
  • डैशबोर्ड पर जाने के बाद Recruitment Portal के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यदि आपका OTR eKYC पूरा नहीं है तो Start One Time Registration पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी, दस्तावेज व वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करते हुए ओटीपी सत्यापित करके पंजीकरण पूरा करें।
  • अब आपको सक्रिय भर्तियों के लिए Ongoing Recruitments पेज देखने को मिलेगा, इसमें “Third Grade Teacher (REET Mains) Recruitment 2025” के सामने Apply Now पर क्लिक कर दें –

How to Apply for Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025

  • राजस्थान Primary Teacher (REET Level 1) या Upper Primary Teacher (REET Level 2) में से जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करें।
  • आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण OTR के बाद अपने आप भर जाएंगे, इसके अलावा मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही भरें।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें। अंत में दर्ज की गई जानकारी को चेक करके Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
  • Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Documents

राजस्थान रीट मेंस ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  1. SSO ID और पासवर्ड
  2. आधार कार्ड
  3. नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  4. हस्ताक्षर
  5. कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  6. कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  7. स्नातक मार्कशीट (Level 2 के लिए)
  8. REET पात्रता परीक्षा सर्टिफिकेट
  9. BSTC/D.El.Ed मार्कशीट (Level 1)
  10. B.Ed मार्कशीट (Level 2)
  11. मोबाइल नंबर
  12. ईमेल आईडी
  13. जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  14. अन्य आवश्यक दस्तावेज यदि आवश्यक हो आदि।

Best Tips to Clear Rajasthan 3rd Grade Teacher Exam 2025-26

थर्ड ग्रेड टीचर बनना कोई रॉकेट साइंस नहीं है, बस इसके लिए आपको Smart Study करने की जरूरत है। थर्ड ग्रेड टीचर के Competitive Exam 2025-26 के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करके परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए एग्जाम शेड्यूल बना सकते है:

  • 1 सिलेबस को समझकर टाइम टेबल बनाओ: सबसे पहले आप 3rd Grade Teacher Syllabus 2025 और एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझकर और विषयवार बराबर टाइम मैनेजमेंट करते हुए Study Time Table बनाओ।
  • 2 रिवीजन: प्रत्येक दिन निर्धारित टॉपिक्स को समझते हुए पढ़ें, और पहले से पढ़े गए टॉपिक्स का रिवीजन करते जाएं, इससे पढ़ी हुई चीजें लंबे समय तक याद रहेगी।
  • 3 Latest Update: परीक्षा की तैयारी के साथ ही राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर वैकेंसी 2025 से जुड़ी प्रत्येक लेटेस्ट अपडेट पर नजर रखें।
  • 4 सब्जेक्ट पर पकड़: अपने मेन सब्जेक्ट जैसे साइंस, सोशल साइंस या अन्य जो भी है उसे मजबूत करें, साथ ही साथ राजस्थान सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स पर भी बराबर ध्यान दें, हर दिन पेपर कटिंग या मासिक पत्रिकाएं पढ़ें।
  • 5 ऑनलाइन/ऑफलाइन मॉक टेस्ट और प्रीवियस ईयर पेपर: ऑफलाइन या ऑनलाइन रेगुलर मॉक टेस्ट दें, इससे आपको अपने कमजोर विषय का पता चलेगा, इसके साथ ही 3rd Grade Previous Year Papers भी सॉल्व करें, इससे आपको एग्जाम पैटर्न, सिलेबस को समझने में सहायता मिलेगी और एग्जाम टाइम मैनेजमेंट करने की भी प्रेक्टिस होगी।
  • 6 नोट्स और हेल्थ: पढ़ाई के साथ साथ छोटे छोटे REET Mains 2025 Notes भी बना लें, क्योंकि आपके रिवीजन में यह बहुत काम आयेंगे, साथ ही जो पढ़ा है उसे बार-बार रिवाइज करते रहें।
  • इसके अलावा अपनी हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखें, क्योंकि ‘Healthy Mind Resides In A Healthy Body’ यानी कि आपका शरीर और मन स्वस्थ रहेगा तभी आपका माइंड फ्रेस रहेगा और आप पढ़ाई पर पूरा फोकस कर पाओगे।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 Online Apply

REET Mains Exam Detailed Schedule PDFDownload
REET Mains Short NoticeREET Mains Short Notification
RSSB 3rd Grade Teacher Level 1 Notification PDF Download
RSSB 3rd Grade Teacher Level 2 Notification PDF Download
Grade 3 Teacher Apply Now Apply Now
Official WebsiteRSMSSB Official Website
Telegram ChannelJoin Our Telegram Channel
More Govt JobsCheck Latest Jobs

निष्कर्ष- राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए Career सेट करने का सुनहरा अवसर है, जो शिक्षा क्षेत्र में Govt Job पाने के साथ ही अपना अमूल्य योगदान देना चाहते है, इस भर्ती में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कुल 7759 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, इस भर्ती में वह उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे, जिन्होंने REET पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है।

अब से अभ्यर्थियों को पूरे जोश के साथ अपनी पढ़ाई शुरू कर देनी चाहिए। हमें उम्मीद है कि सरकारी रोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह जानकारी उपयोगी सिद्ध होगी, आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अवश्य बताएं।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Sarkari Naukri 2025 – FAQ,s

REET और थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा में क्या अंतर है?

कई अभ्यर्थी इन दोनों परीक्षाओं को लेकर अब भी भ्रमित रहते हैं, REET एक पात्रता परीक्षा है, जिसे पास करना 3rd Grade Teacher Vacancy के लिए पहली शर्त है। वहीं, थर्ड ग्रेड टीचर मुख्य परीक्षा है, इसी के आधार पर रीट मेंस मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, यानी कि REET सिर्फ एंट्री पास है, जबकि थर्ड ग्रेड रीट मेन एग्जाम ही आपकी सरकारी नौकरी का मुख्य रास्ता है।

क्या प्रोबेशन पीरियड के दौरान थर्ड ग्रेड टीचर को पूरी सैलरी मिलती है?

नहीं, राजस्थान सरकार के नियम अनुसार, शुरू के 2 वर्ष प्रोबेशन अवधि के दौरान पूरी सैलरी नहीं मिलती है। इस दौरान एक निश्चित और Fixed Stipend दिया जाता है। इस अवधि को पूरा करने के बाद ही 7वें वेतन आयोग के अनुसार पूरा वेतन दिया जाएगा, जिसमें मूल Basic Pay और HRA, DA सहित अन्य भत्ते भी शामिल होंगे।

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

फिलहाल कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा RSMSSB 3rd Grade Teacher Vacancy के लिए आवेदन की तारीखें घोषित नहीं की गई है।

राजस्थान थर्ड ग्रेड एग्जाम 2025-26 में कब है?

Rajasthan Third Grade Exam 2025-26 का आयोजन 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक विभिन्न पारियों में किया जाएगा।

Leave a Comment