Rajasthan 4th Grade DV List 2026: कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 53,750 पदों के लिए आयोजित राजस्थान फोर्थ ग्रेड भर्ती का रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। जिसके लिए लिखित परीक्षा सितंबर 2025 में आयोजित की गई थी।इस भर्ती के लिए राज्य के लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था, वहीं परीक्षा में 21 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए।

इसके बाद 40% का न्यूनतम पासिंग मार्क्स नियम नहीं होने के चलते बोर्ड द्वारा 16 जनवरी 2026 को साढ़े 20 लाख अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है। इस रिजल्ट लिस्ट में वह सभी अभ्यर्थी शामिल है जिन्होंने कम से कम 0% से ऊपर अंक प्राप्त किए थे। अब बोर्ड द्वारा जल्द ही राजस्थान फोर्थ ग्रेड डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन 2026 की प्रॉसेस के लिए 2 गुणा अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की जाएगी।
ऐसे में जो अभ्यर्थी श्रेणीवार पद संख्या के अनुसार दो गुना की सेफ रैंक में है उन्हें अभी से Fourth Grade Document Verification के लिए आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कर लेना चाहिए, क्योंकि अंतिम समय की लापरवाही के चलते यदि आप आवश्यक दस्तावेज समय पर पेश नहीं कर पाए तो आप इस सरकारी से हाथ धो सकते है आपके हाथ में आई नौकरी जा सकती है।
फोर्थ ग्रेड में 2 गुना अभ्यर्थियों की लिस्ट जल्द ही जारी होने वाली है। इस आर्टिकल में RSMSSB 4th Grade DV List 2026 के संबंध में स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी दी गई है, जिसमें फोर्थ ग्रेड डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन कब होगा, फोर्थ ग्रेड डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन कहां होगा, फोर्थ ग्रेड डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन में क्या होगा सहित विभिन्न समस्याओं का समाधान शामिल है।
Rajasthan 4th Grade DV List 2026 Highlight
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | Grade 4 / Peon |
| पदों की संख्या | 53,750 |
| लिखित परीक्षा कब हुई | सितम्बर 2025 |
| फोर्थ ग्रेड रिजल्ट डेट | 16 जनवरी 2026 |
| फोर्थ ग्रेड 2 गुणा लिस्ट रिलीज डेट | जल्द ही |
| 2 गुणा अभ्यर्थी | लगभग 1,07,200 |
| DV का माध्यम | ऑफलाइन (जिला मुख्यालय/बोर्ड ऑफिस) |
| कैटेगरी | RSMSSB 4th Grade DV 2026 List |
| Helpline Website | RSSB |
Rajasthan Fourth Grade DV Documents List 2026 आवश्यक दस्तावेजों की सूची
बोर्ड के निर्देशानुसार सभी 2 गुना चयनित अभ्यर्थियों को Rajasthan Fourth Grade DV Documents List 2026 के निम्नलिखित दस्तावेज अभी से तैयार करके रख लेने चाहिए एवं डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन की डेट पर इन्हें साथ में अवश्य लेकर जाएं:
- शैक्षिक योग्यता: कक्षा 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट व सर्टिफिकेट।
- मूल निवास (Domicile): तहसीलदार द्वारा जारी नवीनतम डिजिटल प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): OBC, EWS, SC, ST और MBC उम्मीदवारों के लिए वैध प्रमाण पत्र।
- चरित्र प्रमाण पत्र (Character): एक स्कूल/कॉलेज का और दो राजपत्रित अधिकारियों (Gazetted Officer) द्वारा जारी नए सर्टिफिकेट।
- पहचान पत्र (ID Proof): आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस (दिन,महीना साल की पूरी जन्मतिथि युक्त)
- पासपोर्ट साइज फोटो: कम से कम 10 लेटेस्ट रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
- अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC): वर्तमान में सरकारी सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए।
- विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Proof): विवाहित होने की स्थिति में अनिवार्य।

Rajasthan Class IV Document Verification List 2026 विशेष श्रेणी: Ex-Servicemen, Widow, Divorcee हेतु अनिवार्य कागजात
यदि आप Ex-Servicemen, Widow अथवा Divorcee में से किसी विशेष छूट का लाभ ले रहे हैं, तो Rajasthan Fourth Grade DV Documents List 2026 में इन डॉक्युमेंट्स को भी अनिवार्य रूप से तैयार कर लें:
- एक्स-सर्विसमैन: डिस्चार्ज बुक एवं PPO की प्रति।
- विधवा: पति का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं पुनर्विवाह न करने का शपथ पत्र।
- तलाकशुदा: कोर्ट द्वारा जारी तलाक की डिक्री (Final Decree)।
- दिव्यांग (PH): मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी कम से कम 40% दिव्यांगता वाला सर्टिफिकेट।
- अन्य: यदि किसी भी स्थिति में आपके लिए कोई और दस्तावेज लागू होता है तो सभी को बिना देरी के अभी से तैयार करके रख लें।
राजस्थान 4th ग्रेड 2 गुना कैंडिडेट्स सिलेक्शन लिस्ट 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?
बोर्ड द्वारा जल्द ही 4th ग्रेड 2 गुना दो गुणा कैंडिडेट लिस्ट जल्द ही पोर्टल पर जारी की जाएगी, जिसमें आप अपना नाम और रोल नंबर कुछ इस प्रकार चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Candidate‘ सेक्शन में Result ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां पर “Rajasthan 4th Grade Recruitment 2x Selected Candidates List for DV 2026” पर क्लिक करें।
- अब PDF फाइल को डाउनलोड करके आप आसानी से अपना रोल नंबर सर्च कर सकते है।
Rajasthan 4th Grade DV List 2026 Checklist – डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के टाइम ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बातें
Rajasthan 4th Grade Documents Verification 2026 District Wise Date पक्की होने से पहले ही आपको इन शर्तों को अवश्य ध्यान में रखना चाहिए:
- सभी जरूरी ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स।
- सभी डॉक्युमेंट्स के 3 सेट सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी।
- फोर्थ ग्रेड एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट।
- फोर्थ ग्रेड एडमिट कार्ड।
- यदि नाम में गलती है, तो वकील से Affidavit (शपथ पत्र) बनवा लें।
- फीस में छूट ली है तो आय प्रमाण पत्र साथ रखें।
Rajasthan 4th Grade DV List 2026 Important Links
- 4th Grade DV List
- 4th Grade 2 Guna Candidates List 2026
- Official Website
- More Jobs Update
निष्कर्ष
Rajasthan 4th Grade Documents Verification (DV) List 2026 की तैयारी में कोई कमी न रखें, क्योंकि छोटी सी भूल आपके हाथ से सरकारी नौकरी का अवसर छीन सकती है। बोर्ड द्वारा जल्द ही जिलेवार Fourth Grade DV Schedule जारी करेगा। इसके अलावा भर्ती की कट-ऑफ और जिलेवार मेरिट की जानकारी के लिए आप हमारे WhatsApp Channel और Telegram Group को तुरंत ज्वॉइन करें। क्या आपको किसी डॉक्यूमेंट के फॉर्मेट को लेकर कुछ भी समस्या है? नीचे कमेंट करें, हम आपको सही फॉर्मेट उपलब्ध कराएंगे।
Rajasthan 4th Grade DV List 2026 – FAQ,s
जाति प्रमाण पत्र कितना पुराना होने तक भी चल जाएगा?
ओबीसी के लिए नॉन-क्रीमीलेयर सर्टिफिकेट 1 साल से पुराना नहीं होना चाहिए (शपथ पत्र के साथ 3 साल मान्य)।
क्या राजस्थान फोर्थ ग्रेड 2 गुना लिस्ट में नाम आने का मतलब पक्की नौकरी है?
नहीं, DV के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट आएगी, जिसमें पद संख्या के बराबर ही उम्मीदवार चुने जाएंगे। एक गुना अभ्यर्थियों को आउट कर दिया जाएगा।
राजस्थान फोर्थ ग्रेड के लिए चरित्र प्रमाण पत्र कौन बनाएगा?
किसी भी सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल, सरकारी डॉक्टर या गजेटेड ऑफिसर से आप इसे बनवा सकते हैं।