Rajasthan Berojgar Bhatta 2026 Latest News Today: राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 में शिक्षित बेरोजगारों के लिए बड़ी घोषणा की गई है। ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना’ के तहत अब राज्य के 2.50 लाख युवाओं को हर साल बेरोजगार भत्ता योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। Rajasthan Berojgar Bhatta 2026 के अंतर्गत अब न केवल भत्ता राशि समय पर मिलेगी, बल्कि इसे डिजिटल रूप से ट्रैक भी किया जाएगा।

यह योजना जयपुर, जोधपुर, सीकर, बीकानेर और उदयपुर सहित राजस्थान के सभी 41 जिलों के स्नातक युवाओं के लिए समान रूप से प्रभावी है। अभ्यर्थी घर बैठे इस भत्ते के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में राजस्थान बेरोजगार भत्ता युवा संबल योजना के लिए पात्रता, आवश्यक डॉक्युमेंट्स, आवेदन की तारीखें, लाभ राशि, आवेदन प्रक्रिया से लेकर चयन प्रक्रिया तक की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।
Rajasthan Berojgar Bhatta 2026 Overview
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री युवा संबल योजना (Rajasthan Berojgar Bhatta) |
| बजट 2026 लक्ष्य | प्रतिवर्ष 2.50 लाख नए लाभार्थी |
| भत्ता राशि (पुरुष) | ₹4,000 प्रतिमाह |
| भत्ता राशि (महिला/दिव्यांग) | ₹4,500 प्रतिमाह |
| हेल्पलाइन नंबर | 181 (Toll-Free Rajasthan Sampark) |
| लास्ट डेट | Apply Anytime |
| राज्य | राजस्थान |
| कैटेगरी | Yuva Sambhal Yojana 2026 |
Rajasthan Berojgar Bhatta 2026 Eligibility Criteria
यदि आप राजस्थान बेरोजगार भत्ता 2026 का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इन सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है:
- मूल निवास: आवेदक राजस्थान के किसी भी जिले का मूल निवासी होना चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक (Graduate) उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- आयु सीमा: जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि सम्पूर्ण आरक्षित वर्ग और सभी वर्ग की महिला आवेदकों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
- पारिवारिक आय: आवेदनकर्ताओं की वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- रोजगार पंजीकरण: जिला रोजगार कार्यालय में कम से कम 1 वर्ष पुराना एक्टिव रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।
Rajasthan Berojgar Bhatta 2026 Documents
Rajasthan Berojgar Bhatta 2026 Online Form भरते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है:
- जन आधार कार्ड: इसमें आपका बैंक खाता (SBI) और मोबाइल नंबर अपडेट होना आवश्यक है।
- कक्षा 10वीं एवं स्नातक की मार्कशीट: स्कैन की हुई मूल प्रतियां।
- आय प्रमाण पत्र (Format I & K): वित्तीय वर्ष 2026-27 का नया आय प्रमाण पत्र दो राजपत्रित अधिकारियों के हस्ताक्षर के साथ।
- मूल निवास प्रमाण पत्र: डिजिटल टोकन वाला मूल निवास प्रमाणपत्र।
- शपथ पत्र (Affidavit): बेरोजगारी का स्व-घोषणा पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
कौशल प्रशिक्षण (RSLDC Course) के नए नियम
जिन युवाओं के पास B.Ed, B.Tech or Nursing जैसी प्रोफेशनल डिग्री नहीं है, उन्हें Rajasthan Berojgar Bhatta 2026 का लाभ लेने के लिए 3 महीने का स्किल कोर्स करना जरूरी है:
- यह कोर्स RSLDC के माध्यम से करवाया जाता है।
- कोर्स पूरा होने के बाद ही आपका भत्ता नियमित रूप से शुरू होगा।
- प्रोफेशनल डिग्री धारकों को आवेदन के बाद सलेक्ट होने पर सीधे इंटर्नशिप पर भेजा जाता है।
इंटर्नशिप के नए नियम और आवंटित विभाग 2026
Rajasthan Berojgar Bhatta 2026 की निरंतरता के लिए सरकार ने इंटर्नशिप को अनिवार्य कर दिया है। आपको निम्नलिखित में से कोई भी विभाग इंटर्नशिप के लिए मिल सकता है:
- सरकारी स्कूल (शिक्षा विभाग)
- अस्पताल (स्वास्थ्य विभाग)
- तहसील या कलेक्ट्रेट
- ग्राम पंचायत या पंचायत समिति
- आंगनवाड़ी केंद्र इत्यादि।
नियम: प्रतिदिन 4 घंटे की वर्किंग इंटर्नशिप अनिवार्य है। हर महीने की 1 से 5 तारीख तक Rajasthan Employment Portal पर आपको अपनी अटेंडेंस अपलोड करना आवश्यक है।
How to Apply Rajasthan Berojgar Bhatta 2026
Berojgar Bhatta Rajasthan Registration के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप SSO Rajasthan Portal पर जाएं।
- अपनी SSO ID और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
- इसके बाद डैशबोर्ड पर ‘Employment’ एप्लीकेशन को ओपन करें।
- ‘Job Seeker Registration‘ के माध्यम से अपनी प्रोफाइल को अपडेट करें।
- अगले चरण में आप ‘Apply for Unemployment Allowance‘ पर क्लिक करें।
- Rajasthan Berojgar Bhatta 2026 Online Form में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- सभी स्कैन किए हुए दस्तावेज को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
- फॉर्म का भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Rajasthan Berojgar Bhatta Status Check 2026
- Submitted: फॉर्म सबमिट होने तक का इंतजार करें।
- Verified: आपके फॉर्म जमा करने के बाद आपके दस्तावेज एवं पूरी डिटेल्स सही हैं या नहीं इसकी जांच के बाद आपका आवेदन Verified होगा।
- Objection: यदि आवेदन के समय कोई भी गलती हुई है तो अपनी SSO ID से लॉगिन करके दिए गए निर्धारित 15 दिन के समय में सुधार कर लें।
- Approved: आवेदन वेरिफाई होने के बाद आपका भत्ता अप्रूव्ड हो जाएगा, अब दिए गए समय में इंटर्नशिप ज्वॉइन करें।
Rajasthan Berojgar Bhatta 2026 Apply Online
निष्कर्ष
Rajasthan Berojgar Bhatta 2026 युवाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का एक बड़ा माध्यम है। बजट 2026 की घोषणाओं ने इस युवा संबल योजना को और भी सशक्त बनाया गया है। किसी भी प्रकार के स्कैम से बचने के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।
Note: ताजा अपडेट और लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए हमारे WhatsApp और Telegram चैनल से अवश्य जुड़ें ताकि कोई भी नोटिफिकेशन आपसे मिस न हो।
Rajasthan Berojgar Bhatta 2026 FAQs
क्या प्राइवेट जॉब मिलने पर भत्ता बंद करना पड़ता है?
हाँ, सरकारी हो या निजी रोजगार मिलने पर आपको पोर्टल पर सूचना देकर अपना बेरोजगार भत्ता बंद करवाना अनिवार्य है।
आवेदन के कितने दिन बाद बेरोजगार भत्ता आना शुरू होता है?
आपका बेरोजगार भत्ता ऑनलाइन फॉर्म ‘Approved’ होने और इंटर्नशिप ज्वॉइन करने के लगभग 1 से 2 महीने के भीतर आपका भत्ता बैंक अकाउंट में आना शुरू हो जाता है।
क्या राजस्थान के नए जिलों के युवा भी आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, Rajasthan Berojgar Bhatta 2026 प्रदेश के सभी पुराने और नए गठित जिलों में प्रभावी रूप से लागू है।