Rajasthan BSTC Pre Deled 2026: राजस्थान में प्राइमरी शिक्षक बनने का सपना देख रहे 12वीं पास युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजस्थान प्री डीएलएड एंट्रेस एग्जाम का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों में संचालित होने वाले 2 वर्षीय डीएलएड (सामान्य एवं संस्कृत) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
Note: राजस्थान प्री BSTC ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 April 2026 तक बढ़ा दी गई है।

योग्य और इच्छुक छात्र-छात्राओं से 2 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से BSTC Pre D.El.Ed Online Form जमा कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीखें, आवेदन शुल्क, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। साथ ही आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Last Date
डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 April निर्धारित की गई है। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को हमारी सलाह है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा कर दें। प्रवेश परीक्षा की तिथि विभाग द्वारा जल्द ही अलग से जारी की जाएगी। प्री डीएलएड बीएसटीसी कोर्स एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 2 April 2026 कर दी गई है।

Note: राजस्थान प्री BSTC परीक्षा 2026 के लिए अब तक राज्य के 5.19 लाख अभ्यर्थियों द्वारा फॉर्म जमा किए गए है, वहीं अब इस कोर्स के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 2 April तक कर दी गई है। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में शामिल हो रहें अभ्यर्थियों को अब पोर्टल पर जाकर रोल नंबर में सुधार करने के लिए 2 April तक का मौका दिया गया है।
Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Application Fees
अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करना होगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए एक समान रखा गया है:
- एक कोर्स के लिए (डीएलएड सामान्य या डीएलएड संस्कृत): ₹450/-
- दोनों कोर्स के लिए (डीएलएड सामान्य और संस्कृत): ₹500/-
Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Qualification
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने अनिवार्य है। अंकों का प्रतिशत वर्गानुसार इस प्रकार है:
- सामान्य वर्ग: न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
- आरक्षित वर्ग OBC, MBC, EWS, SC, ST, दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाएं: न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Age Limit
प्री डीएलएड फॉर्म 2026 जमा करने के लिए छात्रों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं न्यूनतम आयु सीमा को लेकर कोई नियम निर्धारित नहीं है। आयु की गणना परीक्षा की तिथि को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। बता दें कि विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रखा गया है।
Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Selection Process
राजस्थान डीएलएड कोर्स में अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह से प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में आपके जितने अच्छे अंक होंगे, आपको अपनी पसंद का और घर के पास का कॉलेज मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाती है, जिसके माध्यम से राज्य के लगभग 376 डीएलएड कॉलेजों की करीब 26,000 सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित होता है।
Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Exam Pattern
- प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से कराई जाएगी।
- इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे, जिनके उत्तर OMR शीट पर देने होंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक निर्धारित किए गए है।
- यह परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा में गलत उत्तर करने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी, यानी कि आप आत्मविश्वास के साथ सभी 200 प्रश्न हल कर सकते हैं।
- पेपर हल करने के लिए पूरे 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
भाग विषय प्रश्न अंक A सामान्य ज्ञान 50 150 B मानसिक क्षमता 50 150 C शिक्षण योग्यता 50 150 D भाषा योग्यता (अंग्रेजी + संस्कृत/हिंदी) 50 150 कुल 200 600 How to Apply Rajasthan BSTC Pre Deled 2026
Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले प्री डीएलएड एग्जाम 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि सभी नियम और शर्तें स्पष्ट हो जाएं।
- इसके बाद दिए गए “Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Course 2026” के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी सही-सही भरें।
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर एवं सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- इसके बाद श्रेणी अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म में भरी गई पूरी जानकारियों को एक बार ध्यान से चेक कर लें।
- अंत में Final Submit पर क्लिक करें और भविष्य के उपयोग के लिए भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Apply Online
- BSTC Pre D.EL.ED Admission Date Extened 2 April 2026
- BSTC Pre D.EL.ED Admission Date Extened 11 March 2026
- BSTC Pre Deled Notification PDF Download
- BSTC Pre Deled Apply Online
- Official Website
- Get More Updates
निष्कर्ष
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 परीक्षा उन सभी उम्मीदवारों के लिए प्राइमरी शिक्षक बनने का एक महत्वपूर्ण कदम है जिन्होंने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है। चूंकि आवेदन की अंतिम तिथि 2 April 2026 है, इसलिए सभी योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन करें और प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी लगन से शुरू कर दें। यह दो वर्षीय कोर्स आपको राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक (लेवल 1) के रूप में अपना करियर शुरू करने का अवसर देगा। क्या आप इस भर्ती के लिए तैयारी की रणनीति (Preparation Strategy) से संबंधित कुछ टिप्स जानना चाहेंगे, हमें कमेंट करके बताएं।